Link copy ho gaya

Mind हमेशा Busy क्यों रहता है? शायद वजह वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं।

Published On: August 12, 2026
Follow Us
Mind हमेशा Busy रहता है

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी के साथ बैठे हो, उस आदमी ने आपको किसी चीज़ के लिए कई बार अभी पुच्छा लेकिन आपका ध्यान वहाँ नहीं है, आप उस समय कुछ कर भी नहीं रहे हो लेकिन फिर भी आप सुन नहीं पातें,

आख़िर ऐसा क्यों, कभी जरा गौर करियेगा, आपने कोई काम नहीं किया आज पूरे दिन, लेकिन फिर भी आपको बहुत थकान हो रही है, सर भारी है, हर बार इसकी वजह आपकी सेहत नहीं होती है, लेकिन हम फिर भी इसके लिए गलत direction ले लेते है, इसे ठीक करने के गोलिया लेने लगते है,

आपने कई बार ये महसूस किया होगा कि आप कोई decision लेने की सोच रहे है, लेकिन आप किसी नतीजे तक नहीं पहुँच पाते है क्योंकि आप उस समय मेंटल फोग से गुजर रहे होते है, इसकी सबसे बड़ी वजह है आपका दिमाग़ एक समय पर बहुत सारी जानकारी को प्रोसेस कर रहा है,

आज इस modern life style का असर खासकर बच्चो और adult पर ज़्यादा पड़ता है,

क्योंकि ये generation बहुत कुछ एक साथ करना चाहती है, यहाँ स्थिति ऐसी होती है की वो एक ही समय में बहुत कुछ कर रहे होते है जिससे Mental Pressure बढ़ता जाता है,

Mind हमेशा Busy है क्योंकि वजह हमारी Habit है

कोई भी अथिति आपके against कब होती है जब वो अंतिम चरण पर होती है, चाहे वो आपकी सेहत हो या कोई situation, उससे पहले आपका दिमाग़ कई बार आपको knock करता है, लेकिन आप समझ ही नहीं पातें की आख़िर वजह क्या है,

क्योंकि आपका Mind Busy होने के कारण कई बार उसपर ध्यान देता ही नहीं है,

क्या आपने कभी महसूस किया है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है, इसकी वजह है आप अपने दिमाग़ को कभी rest देते ही नहीं है, आप हमेशा ही उससे कुछ ना कुछ कराते है,

जैसे ही आपकी आँख खुलती है, आप कुछ ना कुछ करते है –

  • कभी न्यूज़
  • कभी Social media
  • कभी Calls
  • कभी जरूरी meeting
  • कभी कोई पुराने thoughts
  • कभी कोई desire जो कभी पूरी नहीं हुई
  • कभी कोई regret
  • कभी Success
  • कभी कुछ खोने का डर
  • कभी कुछ पाने की जल्दी

हमेशा आप कुछ ना कुछ करते है, हमेशा आप कोई ना information आप प्रोसेस कर रहे होते है,

आप कभी भी अपने दिमाग़ को rest नहीं देते है, कभी भी उसे रुकने नहीं देते, अपने दिमाग़ को rest देते ही आपको बोरियत महसूस होने लगती है, इससे बचने के लिए आप हमेशा जो अच्छा लगता है वो करते है, जिससे आपको तुरंत खुशी मिले,

ये किसी नशे की तरह काम करती है, जब आपको तुरंत अच्छा लगता है तो वो ज़्यादा देर तक आपके साथ नहीं चलता, फिर जैसे ही आप शांत होते है आपको लगता है कुछ खो गया, आप फिर से उस thrill के पिछे भागते हो, जितनी बार आप इसके पिछे भागते हो उतनी ही तेजी से आपको ये दुबारा से चाहिए होता है,

कभी गौड़ करियेगा, अगर किसी इंसान को खाना पसंद है तो वो हमेशा कुछ ना कुछ पसंद करता है,

इसी तरह से आप अपने दिमाग़ के साथ करते हो, आजकल तो आपके phone ने इसमें और चार चाँद लगा दिया है, आप 60 मिनट में 60 बार से ज़्यादा swipe करते हो और हर बार आपको एक नया angle मिलता है सोचते रहने के,

इतनी ज़्यादा information overload की वजह से आपका दिमाग़ कभी शांत हो ही नहीं पाता है, जिसकी वजह से आपके struggle और बढ़ते जाते है,

जब आप अपने दिमाग़ को rest नहीं देते हो तब –

  • आप बेचैनी महसूस करते हो
  • आप जल्दी उदास हो जाते हो
  • मूड swing होना शुरू हो जाता है आप एक मेंटल स्टेट में बहुत देर तक नहीं रुक पाते हो
  • आपका confidence कम होता है
  • बोलते समय आप low महसूस करते हो, आपको शब्द ढूँढना पड़ता है बोलने के लिए
  • आपको कभी भी पूरा महसूस नहीं होता है
  • आपका digestion ठीक नहीं रहता जिसकी वजह से आप सही ढंग से खाना नहीं का पाते
  • आप क्या महसूस कर रहे है वो देख नहीं पाते

ऐसी ना जाने कितने ही struggle आप रोज़ाना face करने लगते है जिसकी वजह से आपकी energy बहुत low रहती है, यहाँ तक कि इस वजह से chronic illness शुरू हो जाती है, जैसे BP इत्यादि

लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे ठीक नहीं किया जा सकता है, जैसे आपका पेट जब ठीक नहीं रहता आप बहुत कुछ खाना बंद कर देते हो, इसी तरह से दिमाग़ को Relax देने के लिए उसे detox करने के लिए आप ये 3 Habit अपना सकते हो आपको help करती है इसे improve करने में,

  • Walking
  • journal
  • Mediation

थोड़ी देर बस Walk करने से Mind healing बढ़ती है

अगर आप Mental Load महसूस करते है तो आप थोड़ी देर Walk कर सकते है कोई music नहीं कोई call नहीं, कुछ नहीं बस walk,

लगातार Information Consume करने से हमारा दिमाग़ धीरे धीरे थक जाता है, लेकिन जैसे ही आप थोड़ी देर walk करते है आपके दिमाग़ को rest मिलना शुरू हो जाता है और आप अच्छा महसूस करते है, इससे शरीर भी अच्छा महसूस करता है क्योंकि आप चलते समय आप ख़ुद को Free महसूस करते है,

इस दौरान कोई extra काम नहीं, कोई music नहीं, कोई call नहीं कुछ भी नहीं, बस walk

थोड़ी देर जैसे ही आप चलते है उस समय कई तरह से अच्छे harmonal change होते है आपके body में, जिससे आपको अच्छा महसूस होना शुरू हो जाता है,

Journal आपके मन बेचैन होने से रोकता है

अगर आपका दिमाग़ हमेशा कुछ ना कुछ करने बारे में सोचता है जिसकी वजह से आप हमेशा बेचैनी महसूस करते है, की

  • आख़िर उसने मुझे ऐसा क्यों कहा
  • आज ये काम करना जरूरी था नहीं कर पाया
  • इस meeting को आख़िर मैं कैसा पूरा करूँगा
  • मेरा favourite show कहीं miss ना हो जाये
  • आख़िर मैं क्यो हमेशा fail क्यो हो जाता हूँ
  • वो मुझसे आगे निकल गया

ऐसे कई सवाल आपके मन में हमेशा चलते है जिसकी वजह से आप persent में कभी रह ही नहीं पाते, इससे कम करने के लिए आप अपने thoughts को लिखना शुरू करें,

हर रात सोने से पहले आप जो भी आपके मन में चल रहा है उसे ऐसी ही लिखना शुरू करिए, आप क्या सोच रहे है, आपको क्या बुरा लग रहा है, क्या ठीक करना आपके हाथ में है, किस situation को आप ठीक नहीं कर सकते,

जैसे ही आप लिखेंगे धीरे धीरे आपका दिमाग़ stable होना शुरू हो जाएगा, आप अपने thoughts को पहचानने लगेंगे, उनके trigger को पहचानने लगेंगे, जिससे आपके मन में अगर कोई ख़याल आपके प्रतिकूल है तो भी आप अपने मन को संभल लेंगे, उन्हें विचलित होने से रोक सकते है,

Meditation जिससे आप observation सीखते है

मैं को संभालने का उसे और मजबूत बनाने का सबसे बड़ा तरीक़ा है Mediation करना,

meditation करने का मतलब किसी ख्याल को आने से रोकना नहीं होता है, अपने thoughts को अपने feeling को समझना होता है, उसे observe करना होता है,

इस समय आप खुक के विचारो से लड़ते नहीं है, उसके पिछे की ट्रिगर को समझते है, आप उस ट्रिगर को समझते है और उसे ठीक करते है,

एक आम इंसान कोई news देख ले तो उसका दिमाग़ पूरी तरह से बदल जाएगा अगर वो news उसके thoughts के प्रतिकूल हो, लेकिन वही अगर आप meditate करते हो तो आप तुरंत react नहीं करोगे, उसके पिछे के ट्रिगर को देखोगे,

उसके बाद ये देखोगे की आपके हाथ में क्या है किसे आप ठीक कर सकते हो किसे नहीं कर सकते हो, जब आपका दिमाग़ बस वो देखता है जो आपके लिए जरूरी है, आप हर बात पर react नहीं करते है हर बात को सही करने के पिछे नहीं भागते है,

Meditation से आपके दिमाग़ में जो शोर होते है वो कम होते है, क्योंकि thoughts आते है और जाते है इस समय आप ये देख पाते हो की आपको किसपर react नहीं करना है,

Conclusion

आज हम जिस जमाने में जी रहे है यहाँ information ही बहुत ज़्यादा important है, ना चाहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं से कोई ना कोई जानकारी मिल जाएगी जिसे आपको प्रोसेस करना होगा, आप ख़ुद को robotic life नहीं दे सकते, यहाँ आपको समझना होगा कि आपके लिए क्या जरूरी है

अगर आपको इसे handle करना आ गया जिसके लिए तैयार करती है आपकी हैबिट तो आप कभी भी mental overload का शिकार नहीं होगे, क्योंकि सब कुछ process नहीं करोगे बस वो करोगे जिसकी जरूरत आपको है,

उम्मीद है ये post आपके mental load को कम करेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

आपके लिए खास, जरूर पढ़े!
Focus नहीं बनता? Deep Thinking के लिए ये 3 Quiet Habits आज से अपनाएं।
हर समय थकान रहती है? Focus नहीं बनता और जरूरी काम तय नहीं कर पाते, तो ये 3 Habit आजमाएं।
5 मिनट भी बैठ नहीं पाते? काम में ज्यादा समय लग रहा है तो ये 3 Habits आजमाएं।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment