क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप पूरे दिन भर में कितनी बार अपना Smartphone Unlock करते है, शायद आपने नोटिस नहीं किया होगा चलिए मैं आपको बताता हूँ, हम में से ज्यादातर लोग पूरे दिन भर में 150 बार से ज़्यादा अपना Phone Unlock करते है, कुछ लोग तो 300 बार अपना स्मार्टफोन खोलते है कुछ ना कुछ देखने के लिए,
इसके बाद जब आप अपना Smartphone unlock करते है तो कम से कम 3 या 4 ऐप को खोलते है जिसमे कम से कम 30 मिनट आप अपना रोज़ाना बर्बाद करते है, अब सोचिए पूरे दिन भर पर ये समय कम से कम 2 से 3 घंटे होंगे जब आपको वाक़ई कोई ज़रूरत नहीं थी स्मार्टफोन की लेकिन क्योंकि आपने अपना Smartphone खोला आपका समय waste हो गया,
क्या आपने गौर किया है की एक बस समय बर्बाद करने भर तक सीमित नहीं होता, ये आपको उसके साथ बहुत को कुछ ऐसा देता है जिसे रोज़ाना दोहराने से आप बहुत सारी ग़लत हैबिट को रोज़ दोहराते है,
- आपको हमेशा ये महसूस होने लगता है कि कुछ छूट रहा है तब तक जब तक कि आप अपना फ़ोन खोल के एक बार देख ना लें, ये FOMO Create करता है आपके मन में
- आप स्थिर नहीं बैठ पाते है क्योंकि आपका मन बेचैन रहता है
- आप किसी चीज़ पर ध्यान नहीं लगा पाते जिससे आपका Focus जाता है
- आप किसी भी काम को पूरा नहीं कर पातें क्योंकि आप अपने स्मार्टफोन को पास में रखते है, और बार बार उसे खोलते है
- आप Busy तो हमेशा होते है लेकिन कर नहीं रहे होते
सोचिए बस एक हैबिट आपके गहराई से किसी भी चीज़ पर सोचने की ability को धीरे धीरे मार रहा होता है जिसकी वजह से आप अपने जीवन की बहुत जरूरी चीज़ों पर कभी ग़ौर ही नहीं कर पातें,
Smartphone Unlock करते ही फिर से Start करना पड़ता है
क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप कोई बहुत जरूरी काम कर रहे है और क्योंकि आपको अपने Smartphone को बार बार देखने की आदत है तो आपके साथ क्या होगा,
आप हर बार फिर से शुरू करेंगे अपने काम को क्योंकि आपका ध्यान अपने काम पर नहीं होगा और ना ही उस thought पर जो अभी अभी आपके दिमाग़ में आया है जिससे आप अपना ये जरूरी काम पूरा करने वाले थे,
आप कोई भी बहुत जरूरी काम तब करते है जब आप एक ही Thought पर बहुत देर तक रुक पाते है, लेकिन वहाँ तक आपका Smartphone बार बार खोलने की हैबिट वहाँ तक पहुँचने ही नहीं देती है, आप क्योंकि हमेशा एक चिंता (Anxiety) में होते है की कुछ तो छूट रहा है,
इस वजह से आप अपना Smartphone बार बार खोलते है, और जब भी खोलते है आपका फ़ोन खुलता है आपका ध्यान वहाँ से हट जाता है जो आप बहुत जरूरी काम कर रहे थे, इससे हर बार आपको बहुत ज़्यादा Force लगाना होता है,
Research ये बताती है कि जब भी आप एक बार Focus खोते है किसी काम से आपको दुबारा focus वहाँ लाने में पहले से ज़्यादा energy लगानी होती है, यही बहुत सारे लोग कर ही नहीं पातें,
Unlock Trigger पहचानें
क्या आपने कभी सोचा है कि आख़िर ये हैबिट क्यों हो गई, क्यो आप बार बार अपना Smartphone देखना शुरू कर देते है, क्योंकि स्मार्टफोन तो अभी कुछ साल पहले इतना Smart हुआ है पहले भी फ़ोन थे लेकिन उससे तब बस Call या Message किए जाते थे लेकिन अब तो लगभग बहुत सारी चीज़ें हम अपने smartphone से करने लगे है,
हाँ Smartphone का इस्तेमाल हमारे जीवन में बढ़ गया है, लेकिन ये अभी भी उतना नहीं है कि हम 200 से 300 बार अपना Smartphone Unlock करे यानी देखें, हर 5 मिनट में? सोचिए जरा क्या वाक़ई इसकी इतनी ज़रूरी है,
तो अब आप सोच रहे होंगे की तो Screen Time सेट कर लेते है इससे ये प्रॉब्लम जाएगी, जी नहीं आप फिर अपना Smartphone open करेंगे ही क्योंकि ये एक Trigger है,
आपको ये समझना होगा कि आप कब ऐसा करते है, यहाँ तक कि लोग toilet में भी अपना स्मार्टफोन लेकर जाते है, वहाँ ले जाने की इतनी ज़रूरत क्यों है, ये एक Trigger है आइए इसे समझते है,
- आप जब भी बोर होते है
- आप जब भी अकेले होते है
- आप जब भी Stress महसूस करते है अपना स्मार्टफोन खोलते है
- सोशल मीडिया पर कोई नई पोस्ट डालने के बाद
- काम की वजह से थकान होने पर
ऐसी ना जाने कितने ही Trigger है जो आपको आपका Smartphone Unlock करने के लिए उकसाते है, और जब भी ऐसा होता है सोचिए आप ना ही बोर होते है और ना ही गहराई से सोच पाते है, ना ही अकेले होते है की अपने दोस्तों,रिस्तेदार अपने Family मेम्बर से बात करते है,
ना ही स्ट्रेस में होते है की आपको किसी की जरूरत महसूस होती है ऐसे में आपके गहराई से सोचने की एबिलिटी, आपके रिश्ते निभाने की एबिलिटी, स्ट्रेस Handle करने की Ability, सब धीरे धीरे जाते है और आप बस स्मार्टफोन में हमेशा खोए रहते है,
हाँ बेशक आप Screen time लगा ले अपने ऐप में लेकिन फिर भी आप बार बार अपना स्मार्टफोन जरूर ही खोलेंगे क्योंकि ये आदत में है आपके,
Trigger के साथ activity जोड़ो
अगर आप ऐसी स्थिति में है तो आपको Smartphone से भागने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये आपके समय को बचाता है, आपको अपनी हैबिट बदलने की जरूरत है, ट्रिगर को हैबिट से replace करने की जरूरत है,
- जब भी अकेलापन महसूस हो – टहलना शुरू कर दीजिए
- अगर कुछ करते समय थकान महसूस हो – गहरी सास लीजिए
- अकेलापन महसूस हो – अपने लोगो से बात करिए, उनके बीच में बैठिए
- काम करते समय – Smartphone को दूर रखिए
- सोते समय – smartphone को दूर रखिए
- बोरियत महसूस हो – तो आसपास की चीज़ों को देखिए, महसूस कीजिए
मैं अपनी बात बताऊँ तो मुझे आसमान देखना पसंद है खासकर जब वो साफ़ होता है, और रात के समय बचपन में मैं घंटों तारों को देखते हुए बिताता था, कब नींद आ जाती थी पता ही नहीं चलता था, मैं आज भी सोचता हूँ कि कभी ऐसा मौक़ा मिले, लेकिन अब शहर में सब कहाँ मिलता है,
स्मार्टफोन को बार बार Unlock करने की हैबिट जैसे ही आपकी जाति है आप भी ऐसी ही किसी चीज़ को बहुत ज़्यादा enjoy करने लगते है तब आपको बार बार कुछ छूटने का डर नहीं लगता है,
आप घंटों एक thought जो आपके जीवन के लिए बहुत जरूरी है उसपर ध्यान दे पातें है,
Conclusion
अगर आप अपने जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते है, कुछ पाना चाहते है जो आपकी Dream है तो आपको अपने समय के इस्तेमाल पर ध्यान देना होगा, ये देखना होगा कि वो कौन सी हैबिट है जो आपके समय को बर्बाद करती है उसपर काम करना होगा, जैसे बार बार Smartphone Unlock करना ये बस आपका समय बर्बाद करती है, जिससे आपका Vision Blur होता जाता है,
इसलिए ट्रिगर पहचानिए और उसके जगह पर जो आपको अच्छा लगता है जिससे आपको पॉजिटिव Response मिलता है उसे जोड़िये वहाँ,
उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको एक नई दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया जरूर कमेंट में लिखिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.













