क्या आपने कभी ये महसूस किया है कि हम जब भी कुछ बुरा होता है या संभावना भी होती है तो हम अपना आपा तुरंत खो देते है, हम तुरंत ही Do & Die वाली Situation के लिए निकल पड़ते है, कई बार हकीकत कुछ और होती है लेकिन क्योंकि हमने बस Assume कर लिया हम तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने लगते है,
कई बार तो हम इस Situation को इतना बड़ा बना देते है जितनी वो होती भी नहीं है, बस हमने कुछ होने से पहले ही उसे और बुरा बना दिया होता है, और उसके बाद हम पछतावा करते है कि काश ऐसा ना किया होता तो शायद अच्छा होता, ऐसी परिस्थिति हमारी बस छोटी छोटी बातों की वजह से होती है,
ऐसा नहीं होता की बहुत बड़ी कोई बात हुई हो, बस एक छोटा सा intraction जैसे –
- ऑफिस में किसी ने ऐसी बात कह दी जो हमें अच्छी नहीं लगी
- कोई ऐसा काम जो हमारे हिसाब से नहीं हो पाया
- घर का कोई ऐसा सदस्य जो हमारे हिसाब से react नहीं कर पाया
- Traffic पर किसी ने Horn दिया, या किसी ने आपको overtake किया,
- जरूरी काम करते समय किसी Marketing वाले का Call आ गया
- किसी रिश्तेदार या दोस्त ने कोई ऐसी बात बोल दी जो आपको पसंद नहीं,
- किसी ने थोड़ा तेज चिल्ला कर बात दी
बहुत छोटी छोटी बातों की वजह से हम अपना आपा खो देते है, और तुरंत ही हम रियेक्ट कर देते है, हम तुरंत ही फ़ैसला करने लगते है की आख़िर किसी ने आपके साथ ऐसा क्यों किया, और उसके बाद बस कुछ मिनट का खेल होता है अपना दिन और अपने दिमाग़ को ख़राब करने का,
इस दौरान हम बहुत कुछ खोते है –
- हम अपनी सबसे जरूरी रिश्ते खो देते है
- हम अपने सेल्फ इमेज को अपनी ही नजरों में ख़राब करते है जिससे Guilt उम्र भर के लिए हो जाता है
- हमारे सोचने का तरीका बदल जाता है
- हम अपने हैबिट को धीरे धीरे इस तरफ़ बना रहे होते है
- इसकी वजह से हमें बार बार शुरुआत करनी होती है
अगली बार जब हमें वाक़ई ये Realise होता है, की हमसे गलती हुई है, हम फिर से हरा हुआ महसूस करते है, हम चाह के भी उस Situation को ठीक नहीं कर पातें, क्योंकि सामने वाले के मन में एक गाँठ बन चुकी होती है आपकी वजह से,
अगली बार वो इंसान हमेशा आपके presence में बहुत ज़्यादा असहज महसूस करने लगता है, क्योंकि उसने आपके Behaviour को पहले झेला है और उसे फिर से डर है की आप फिर से उसी तरह से React कर सकते है,
सिर्फ 10 सेकंड आपकी सबसे बड़ी गलती रोक देता है
लेकिन जरा सोचिए उस समय आप एक ही चीज़ सोचते है की काश ऐसा कुछ नहीं हुआ होता, आप सोचते है काश मैंने ऐसा नहीं किया होता,
ये एक Common Problem है आज हम सभी की लेकिन अगर हम अपने अंदर बस एक Habit Build करना शुरू कर देते है की हम अपने किसी भी Anger पर तुरंत React नहीं करेंगे, कम से कम 10 Second का एक Pause जरूर लेंगे, उसके बाद React करेंगे तो सोचिए की क्या होगा,
अब जब भी आपको किसी की कोई बात बुरी लगती है तो आप थोड़ा रुकते है, और फिर उसके बाद React करने की जरूरत ही नहीं होती है, जैसे बहुत अच्छी चीज़ें आपके साथ होती है जैसे –
- आपको समय मिलता है ये सोचने का की आप जो कर रहे है वो वाक़ई ज़रूरी है, क्या ये सही समय है,
- आप गुस्से में कुछ नहीं करते है आप अपने Mind को Stable होने के लिए थोड़ा समय देते है और इस वजह वो बहुत सारी चीज़ें जो आपके साथ गलत होने वाली थी वो आप होने से रोक देते है
जब आप ऐसा बार बार करते है तो आपका ये Mode एक Default Mode बन जाता है,
और तब आप अपने Anger ही नहीं बल्कि किसी भी emotion पर तुरंत react नहीं करते, आप बस थोड़ा रुकते है और अपनी energy को बर्बाद होने से बचाते है,
अब सोचिए अब जब भी आप किसी ऐसे माहौल में है जो आपको अच्छा नहीं लग रहा है तो भी आप Uncomfortable कम होते है, और आप 99% लोगो से स्ट्रॉंग हो जाते है अंदर से, यानी आपके कोई भी फैसले पर आपको Regret नहीं होता है कि काश ऐसा ना किया होता, ये काश वाली situation पूरी तरह से ख़त्म हो जाती,
आपके साथ में होने वाला इंसान हमेशा ख़ुद को सेफ महसूस करता है, उसे किसी भी Uncertainty का डर नहीं होता की आप अब अगली बार कैसा behave करने वाले है, आपकी Company को आपके अपने enjoy करते है,
मैं आपको ये नहीं कह रहा हूँ की आपको गलत Situation में भी React नहीं करना चाहिए, लेकिन जब आप 10 second का समय ख़ुद को देते है तो उसके बाद जो आप react करते है उस reaction में पूरा दम होता है, वजन होता है, उस समय आपके द्वारा किया गया काम सही होता है,
Conclution
हम में ज्यादातर लोग उस बात पर ज़्यादा फोकस करते है की सामने वाले ने ऐसा क्यों किया ना की इस बात पर की मैंने कैसे react किया, क्योंकि आपकी energy और समय बर्बाद हो रहा है तो ये आपकी जिम्मेदारी है की इसकी दिशा कैसे सही दिशा में रखी जाए, और जब आप ऐसा करते है, आप अपने बहुत सारे distraction को ख़त्म कर देते है,
किसी भी हैबिट को बनाने के लिए बस एक काम करना होता है बस उसे तब तक दोहराते रहिए जब तक की आपका वो Default mode ना बन जाये, उम्मीद है इस article से आपको एक नई दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया comment में ज़रूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.










