Link copy ho gaya

Ideas बहुत हैं… लेकिन ज़िंदगी क्यों नहीं बदल रही?

Published On: July 2, 2026
Follow Us
Problem Idea नहीं...Execution है!

मैं ऐसे कई लोगो को जानता हूँ जिनके दिमाग़ में हर मिनट में नए विचार आते है लेकिन आज भी वो वही है जहाँ कुछ साल पहले तक थे, सबसे कमाल की बात पता है क्या है आईडिया ढूँढना बहुत ही आसान काम है, लेकिन ऐसे आईडिया को ढूंढा जिसपर वाक़ई काम किया जा सके बहुत मुश्किल है,

आपके दिमाग़ में पूरे दिन कई विचार आते है लेकिन उनमे से आप 10% को भी अपने रियल जीवन में कभी इस्तेमाल ही नहीं करते आख़िर ऐसा क्यों, क्योंकि आइडियाज़ आने से कोई सफल नहीं होता ऐसा एक भी इंसान नहीं है जिसके पास अपना विचार नहीं है, अगर ऐसा होता तो की बस विचार आने से जीवन में बदलाव हो जाते तो आज कोई भी अपने उसी स्थिति में नहीं होता जो आज है,

आप ख़ुद सोचिए की आपके मन में कुछ भी जब आता है तो उसे पूरा करने के लिए आपको क्या करना होता है, आसान है ना समझना की उसे करने के लिए मेहनत करनी होती है,

आज आपके नजर में कोई भी सफल इंसान को आप अगर करीब से देखेंगे तो आप पाएंगे कि वो सफल अपने मेहनत करने की वजह से हुआ है, किसी भी विचार का योगदान 20% से ज़्यादा नहीं होता मेरे हिसाब से, क्योंकि वो सफल विचार किसी काम का नहीं है जब तक उसे सफल बनाने में कड़ी मेहनत ना की जाये,

एक खराब Idea भी सफल हो सकता है

2007 में जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो पहले के 3 साल मैं इधर से उधर बाद जॉब किया था, लेकिन फिर एक बहुत ही खराब विचार ने मुझे नई दिशा दी, मैंने तब Classified Portal शुरू किया था, जहाँ बिज़नेसेस अपने कैटलॉग के साथ अपनी इनफार्मेशन डाल सकते थे, तब गूगल मैप उतना फेमस नहीं हुआ करता था,

उस समय Justdail, Askme.Com बहुत चर्चा में था, उस समय मैंने उसी की ही तरह एक Portal Start किया जहाँ कैटलॉग बनने का ऑप्शन था और ये बहुत ग़लत तरीका था, हम उस समय Keyword के साथ उस बिज़नेस का नाम जोड़ते थे, ये बस Keywords का खेल था, लेकिन बात तब ज़्यादा बिगड़ती थी जब एक ही तरह के Multiple बिज़नेस हमारे साथ जुड़ते थे,

सभी को अपने कीवर्ड्स के साथ रैंकिंग चाहिए होती थी, जिसके लिए SEO में ज़्यादा इन्वेस्टमेंट और टाइम लगता था,

हाँ कुछ दिनों के बाद मैंने इस पोर्टल को बंद कर दिया, क्योंकि समय भी कम था और इन्वेस्टमेंट भी नहीं था, इसे मैंने एक बहुत ही ख़राब Idea समझता हूँ, लेकिन फिर भी 2010 से 2015 तक मैंने इसे किए और बहुत कुछ सीखा, एक तरह से मुझे इसने बहुत support किया,

मुझे अब ये बात realise होती है की आप चाहे कितना भी perfect प्लान क्यों ना बना लें वो तब तक परफेक्ट नहीं हो सकता जब तक की आप उसपर काम करना ना शुरू कर दें, हम में से ज्यादातर लोग सोचते बहुत है लेकिन उसे करते कभी नहीं है, और अगर आप कुछ करते ही नहीं है तो आपका जीवन कभी कैसे बदलेगा,

उदाहरण के तौर पर –

आप किसी से किसी भी टॉपिक पर बात करके देखिए, आपको लगभग सभी के उस टॉपिक के ऊपर कुछ ना कुछ सुनने को जरूर मिल जाएगा, बेशक उस इंसान को उस टॉपिक के बारे में कुछ ना पता हो लेकिन वो बोलेगा ज़रूर, जब वो बात करेगा तो आपको लगेगा वो कितना ज़्यादा कॉंफिडेंट है,

आख़िर ऐसा क्यों, –

क्योंकि सभी के मन में एक यूनिवर्सल विचार होते ही है जिसे वो सभी के लिए अपने हिसाब से इस्तमाल करता है, जैसे अगर आपको अच्छी सेहत चाहिए तो आपको बुरी आदत को ना कहना होगा, इसी तरह से सभी के पास किसी भी टॉपिक पर बोलने के लिए कुछ ना कुछ होता ही है,

यहाँ तक कि अगर किसी इंशान से कोई गलती हो जाये तो वो ये बता भी देता है की अगर ऐसा किया होता तो शायद ये गलती नहीं होती,

अगर सभी को सब कुछ पता ही है तो सभी सब कुछ क्यों अचीव नहीं कर लेते, क्योंकि उन्होंने उसपर कभी काम किया ही नहीं है,

Idea से नहीं इस वजह से जीवन बदलता है

अगर आप ये सोच रहे है की पूरे दिन भर बहुत सारे सफल लगने वाले विचार आते है फिर भी जीवन बदल क्यों नहीं रहा है तो आप सोच ही ग़लत तरीक़े से रहे है, जबकि एप्रोच ये होना चाहिए की मैं सफल तब हो सकता हूँ जब किसी भी एक Idea को पकड़ लूँ और उसपर काम करना शुरू कर दूँ,

अपने जीवन को बदलना है तो ये 2 काम अभी से करना शुरू कर दें, मैं भी यही करता हूँ बहुत सारे लोगो की तरह –

अपने Ideas को लिखता हूँ

मैं अपने दिमाग़ में आने वाले सभी ideas को लिखता हूँ, अगर वो मेरे काम से संबंधित हो या मेरे निजी जीवन से संबंधित, इससे मैं उन विचारो को देख पाता हूँ कि कौन कौन से मेरे काम के है और किन्हें मुझे छोड़ देना चाहिए, ये मेरे लिए काम करता है,

इस तरह से मैंने क़रीब क़रीब 1000 टॉपिक बना लिए जिसपर मैं आने वाले दिनों में काम करने वाला हूँ, हालाकि कि ये पॉर्म्प्ट के साथ AI भी कर सकता है, लेकिन Prompt के लिए सोचना हमें ही पड़ता है, तो मैंने भी बहुत सोच – सोच कर, AI की ही मदद से उन विचारो के कई layers के साथ टॉपिक निकाले है जिन्हें आप आर्टिकल में वीडियो फॉर्मेट में देखेंगे और पढ़ेंगे,

ये मेरे विचार है लेकिन अभी ये अधूरा है जब तक मैं इस पर काम नहीं करता तो,

Ideas को Execute करता हूँ

मैंने अभी तक जितने भी टॉपिक (Idea, Topic) जो बनाये है उसपर काम करना शुरू कर दिया है, अभी आपको इसके बारे में पूरी तरह से दिखाई नहीं देगा लेकिन जैसे ही कुछ महीने बीतेंगे आप देख सकेंगे कि हमारे जीवन में जो भी हम Face करते है लगभग हर छोटी – छोटी टॉपिक के ऊपर आपको Minddarpan पर देखने और पढ़ने के लिए मिलेगा,

तब आपको ये साफ़ साफ़ दिखाई देगा कि असली मेहनत कहाँ की गई है, इसमें समय जरूर लगेगा, हो सकता है 6 महीने से 12 महीने लग जाये, लेकिन एक एक आर्टिकल और वीडियोज़ में आपको वैल्यू दिखाई देगा,

Conclusion

हम अपने जीवन में बस विचार करने और प्लान बनाने में ही रहते है तो हमे उसका रिजल्ट कभी नहीं दिखाई देगा, क्योंकि क्यों भी प्लान अगर पेपर पर है तो उसकी कोई वैल्यू नहीं है जब तक कि उसे एक रूप ना दे दिया जाये, क्योंकि बिना वैल्यू के किसी को आज तक कुछ भी नहीं मिला है,

आईडिया, विचार होते है सफल होने के लिए ये एक टूल है बस, अगर आपके पास Idea है तो आपके हाथ में एक टूल आ गया है, अब आपके ऊपर ये निर्भर करता है कि आप इसे कितना execute करते है, जितना आप इसपर काम करते है उतनी संभावना बढ़ती है कि आप हासिल कर सकेंगे,

कोई प्रश्न या सुझाओ हो तो कृपया जरूर कमेंट में लिखे, मुझे खुशी होगी !!

आपके लिए खास, इसे भी जरूर पढ़े !!
हर सोमवार नई शुरुआत… फिर भी ज़िंदगी क्यों नहीं बदलती? 
अगर आपकी Routine नहीं बदलती… तो Result भी नहीं बदलेगा।
काम शुरू करने बैठे… लेकिन दिमाग ने आपको रोक दिया?

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment