Link copy ho gaya

अगर आपकी Routine नहीं बदलती… तो Result भी नहीं बदलेगा।

Published On: June 30, 2026
Follow Us
Routine नहीं बदलेगा तो Result भी नहीं बदलेगा !

क्या आपने गौर किया है की आप रोज़ाना ऐसे कई काम करते है जो आप बहुत दिनों से करते आ रहे है, आपने उसे अभी तक अपडेट नहीं किया, क्योंकि शुरू में आपको उसे करने पर रिजल्ट आ रहे थे, लेकिन अब आपको पता ही नहीं है कि इस काम से वाक़ई मेरे जीवन में कुछ भी वैल्यू ऐड हो रही है या नहीं,

आप उस काम को अभी तक ढो रहे है जिसने कभी आपके लिए काम किया था, और इस वजह से आपके डेली लाइफ में बहुत सारे काम हो चुके है, आप पुराने वाले को करने की वजह से नया कुछ नहीं करते है, आपको लगता है की पुराने वाले से रिजल्ट आ रहा था, इसलिए ये परफेक्ट है, जबकि नए वाले का तो कुछ पता ही नहीं है कि उससे रिजल्ट आयेगा या नहीं,

सोचिए, आप अब भी पुराने पैटर्न पर जी रहे है –

1 – आप भी आप उन लोगो से एडवाइस माँगते है जिसे उस टॉपिक के ऊपर कोई जानकारी नहीं है – जबकि आप आज AI से सवाल पूछ सकते है जो कड़ोरो सोर्स से जानकारी को निकलता है और आपके प्रश्न और इंटेंशन के आधार पर आपको एडवाइस देता है,

2 – आप आज भी न्यूज़ पेपर में घंटों अपना सर खपाते है, जबकि बस एक क्लिक में आप सभी खबरों का सार अपने स्मार्टफोन पर पढ़ सकते है, या AI से पूछ सकते है, 99.99% टाइम एक्यूरेट होता है,

3 – आपको अभी भी डॉक्टर या इंजीनियर ही बनना है, जबकि आज कई ऐसे प्रोफेशन है जो आपको कम मेहनत में सफलता दिला सकते है,

4 – आपके बुजुर्गों ने जिस बिज़नेस को अपने समय में बनाया था उसे अब अपग्रेड करने के बजाये आप उसी पैटर्न पर अभी तक अटके हुए है

आप हमेशा पास्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले तौर तरीकों को आजमाने में ज़्यादा ध्यान देते है क्योंकि इसमें कभी काम किया था, लेकिन आज परसेंट में जो एक्शन चाहिए उसे आप इग्नोर कर देते है क्योंकि ये टेस्टेड नहीं है, ये आपके लिए नया है, आप रिस्क लेना ही नहीं चाहते है, क्योंकि आप फेल होने से डरते है !

मैंने 8 सालों में बस 5 साल बर्बाद कर दिए

मैं पिछले 8 सालों से कंटेंट क्रिएशन में हूँ मैंने बहुत कुछ हासिल किया इस दौरान लेकिन मैंने यहाँ अपने 5 साल बर्बाद भी कर दिए, मेरी गलती इतनी ही थी की मैंने पुरानी चीज़ों को छोड़ने के बजाए उन्हें पकड़ना ज़्यादा ज़रूरी समझा,

जब मैंने शुरू किया था तो उस समय फ़ाइनेनेस niche के लिए काम कर रहा था, 2018 से 2021 तक बहुत अच्छा रहा, लेकिन कुछ टाइम बाद एक छोटा डीप आया इस करियर में मेरे लिए, ये एल्गोरिथम हो सकता है गूगल का, लेकिन मुझे लगा कि इस टॉपिक ने मेरा साथ दिया बहुत दिनों तक, इसे कैसे छोड़ दूँ,

लेकिन 21 से 26 तक मैं उसे खिचता रहा कि अब सब कुछ थी हो जाएगा, मैं नई चीज़ों को एक्स्प्लोर तो कर रहा था लेकिन उन्हें अपना नहीं रहा था, या कह लीजिए कहीं ना कहीं डर था मेरे मन में की जिस टॉपिक को लोग पसंद कर रहे है वहाँ पोटेंशियल ज़्यादा है, लेकिन मैं फेल हो गया, इस टॉपिक ने मेरा साथ नहीं दिया, इस बीच मुझे बहुत कुछ समय में आया,

मैंने ये साफ़ – साफ़ देख रहा था की इस टॉपिक पर काम करके मैं अपने रीडर और व्यूअर को कुछ भी वैल्यू नहीं दे रहा हूँ, और तब मुझे लगा जिसमे मैं माहिर हूँ, जिसे मैं बहुत बारीकी से देख पाता हूँ, प्रॉब्लम्स को आइडेंटिफाई कर पाता हूँ, क्यों ना इसे ही टॉपिक बना लिया जाये, इससे फ़ायदा ज़रूर होगा, लोगो को भी और मुझे भी,

मैंने इसे 2026 में एडॉप्ट किया तबकी मुझे 2022 में ही अपना लेना चाहिए था, आज मैं फिर से जीरो पर हूँ, लेकिन मुझे पता है की हमेशा नहीं रहूँगा, ये मेरी गलती थी मैंने पुरानी चीज़ों को छोड़ने के बजाये उसे अपनी बर्बादी का कारण बना लिया, खैर मुझे इसे सिख मिली लेकिन बहुत लम्बा समय मैंने गवा दिया,

इसी तरह से आपके भी जीवन में बहुत सारे ऐसे काम होंगे जिन्हें आपने अभी तक अपना रखा है, अगर उससे रिजल्ट नहीं आ रहा है तो अब उसे छोड़ने की बाड़ी है

एक ही तरह के काम के रिजल्ट भी एक ही जैसे होंगे

अगर आप अपने जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं चाहते है तो ये तय है की आपको रिजल्ट भी उसी तरह से आयेंगे जो आते थे, अगर आप काम एक ही कर रहे है और चाहते है की रिजल्ट कुछ अलग आए तो ये आपको सबसे बड़ी गलती है,

आप चाहे किसी भी प्रोफेशन में हो, चाहे जीवन में कुछ भी करना चाहते है आपको अपने एप्रोच बदलना ही होगा अगर आपको रिजल्ट बेहतर चाहिए, क्योंकि वो चीज़ें जो पहले बहुत फेमस हुआ करती थी उन्हें अब कोई नहीं चाहता, अगर आप 2026 में भी पुराने तरीक़े आज़मा रहे है तो आपको रिजल्ट भी उसी तरह मिलेंगे,

इसलिए आपको अपने एक्शन को बदलने की जरूरत है –

कन्फ़्यूज़न हो तो बेशक लोगो की राय लीजिए, लेकिन एक बार AI को भी उस कन्फ़्यूज़न को क्लियर करने का मौका दीजिए, उसे बताइए की आप क्या चाहते है,

अगर आप न्यूज़ सुनना चाहते है तो अपने स्मार्टफोन में मौजूद AI को बोलिए की वो आपके लिए आज पूरे दिन भर की ख़बरों की इक्कठा करे और आपको अप टू डेट रखें,

आपको ग्रोसरी के दुकान में लाइन लगाने से बेहतर है अगर सुविधा है तो ब्लिंकिट, बिगबास्केट जैसी ऑनलाइन स्टोर को आपका ग्रोसरी का काम सौप दीजिए,

अपना वो काम जो आप पहले करते थे उसे आज के जमाने के तरीक़े से करिए, मैं सभी की बात नहीं कर रहा हूँ लेकिन वो ज़रूरी करिए जिससे करने से आपके जीवन में कुछ भी वैल्यू जुड़ रही हो,

आप जो भी पुराने तरीक़े से कर रहे थे, उसे अब ऑडिट करने का समय आ गया है हो सकता है कि आपका बहुत सारा समय बच जाये, हो सकता है कि आपको इससे रिजल्ट बेहतर आने शुरू हो जाये

Conclusion

आपको अपने कामों को करने के एप्रोच बदलना है और ये बात साफ़ है की आपके लिए अब रिजल्ट बहुत बेहतर आने वाला है, क्योंकि आपको पुराने तरीक़े भी पता है और अब नया वाला तरीका भी आपने अपना लिए है, अब आपकी समय कई गुना बढ़ जाएगी, क्योंकि उसी काम को आपने कभी बहुत स्मार्टली पूरा किया है,

अगर आपको रिजल्ट हर बार अच्छा चाहिए तो आपको हर बार अपने तरीके बदलने होंगे, कोई प्रश्न रह गया हो तो जरूर पूछिए, मुझे खुशी होगी उन्हें उत्तर देने में !!

इसे भी पढ़े, आपके लिए खाश है !!
काम शुरू करने बैठे… लेकिन दिमाग ने आपको रोक दिया?
Gym की आदत टिकती क्यों नहीं? 90% लोग शुरुआत में यही गलती करते हैं।
दिन भर Busy रहने के बाद भी लगता है कि कुछ किया ही नहीं? असली वजह Time नहीं है !

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment