Link copy ho gaya

सब कुछ खत्म होने के बाद भी, Zero से Success तक पहुचने के लिए ये 4 आदतें, किसी को भी King बना सकती है !!

Published On: June 9, 2026
Follow Us
सब कुछ खत्म होने के बाद भी Zero से शुरू करने के लिए ये 4 आदतें, किसी को भी King बना सकती है

क्या आप Financially पूरी तरह से Stuck हो गए, Income आपकी पूरी तरह से बंद हो गई है, आपको कोई भी रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है की अब आगे क्या करूँ, क्या शुरू करूँ तो आप अकेले नहीं है, क्योंकि आज जैसे ही Stable Job या Business ख़त्म होता है हम तुरंत ही पैनिक हो जाते है,

ध्यान रखें अगर आप आज किसी भी Business में है या Job में है और आप ये समझ रहे है की मैं अब Stable हो चुका हूँ तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है, आपको बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहना होगा, की अगर कभी भी ऐसा हो कि आपसे सब कुछ छीन जाये तो भी आप फिर से शुरुआत कर सकों,

क्योंकि आज आप जिस Skill में माहिर हो कल वो पुराना हो जाएगा उसका कुछ ना कुछ Replacement आ ही जाएगा, तो अब अगर कभी ऐसा हो की आपको फिर से Zero से शुरू करना हो तो आपको ये इन 4 चीज़ों पर ध्यान लगाना चाहिए, अगर आप इन Actions में लगातार Consistent बनाये रखते है तो आपका जितना तय है

Zero से शुरू करने के लिए ये 4 आदतें

ध्यान रखिए अगर आप इस समय डर में अब हतास हो गए की अब मैं क्या करूँ कहाँ जाऊँ, कैसे सब ठीक करूँ, बहुत सारे सवाल अगर मन में चल रहे है और आप इस वजह से Action नहीं ले रहे है तो आपका हारना तय है, आपके दिमाग़ में आप कोई भी बेहतर प्लान बना लें आप सफल नहीं हो सकते, जब तक आप उसपर Action ना लें –

इसलिए इन 4 आदतों को अभी अपनाना शुरू करिए –

शुरू करें, कुछ भी जो आप कर सकते है

फिर से शुरू करने के लिए आपको पहले ये देखना होगा कि आप किस Skill में माहिर है, यहाँ मैं Compare करने के लिए नहीं कह रहा हूँ आपको ये देखना है की आप क्या कर सकते है जिससे लोगो के जीवन में आप value जोड़ सके,

एक Entertainer लोगो को Entertain करता है, एक Doctor लोगो का इलाज करता है, एक Author लोगो को In-depth Knowledge देता है, आप क्या कर सकते है ये देखिए, हर इंशान अपने आप में Unique होता है, आपको उसे पहचानने की जरूरत है जो आप अच्छा करते हो,

मैं अच्छा लिख सकता हूँ, मैं लोगो को उनकी आदतों के बारे में बता सकता हूँ की ये कैसे काम करती है, आप क्या कर सकते है देखे, इसके लिए आपको बहुत से काम करने होंगे, आपको थोड़ा रुक कर समझना होगा जिससे आप ये जान पाएंगे कि आप क्या कर सकते है,

तो सबसे पहले देखिए कि आप क्या बेहतर कर सकते है, यहाँ लोगो की देखा – देखी मत करिए, बस देखिए अपने स्वभाव के हिसाब से की आप किस काम को बहुत अच्छे से Enjoy करते हुए कर सकते है,

यहाँ ध्यान रखें आप जो भी कर रहे है उससे लोगो को Value दे रहे है या नहीं इस बात का ध्यान रखें, ऐसा नहीं है कि लोगो की जरूरत है कुछ और आप कर रहे है कुछ और,

जैसे – मान लीजिए एक जमाना था जब Radio बहुत चलन में था, तो उस समय Radio से जुड़ा कोई भी काम चलता था, लेकिन अब अगर आप Radio से जुड़ा Digitally कुछ करते है तो उम्मीद है की आपका काम चलेगा,

इसलिए आपको ये देखना है की मैं शुरू कर रहा हूँ लेकिन वो जो लोगो को ज़रूरत है ऐसा नहीं है कि यहाँ पूरी तरह से Perfection की जरूरत है, ये तो करते – करते आ ही जाएगी, पहले बस आपको शुरू करना है, ये देखते हुए कि लोगो को इसकी जरूरत कितनी है,

Feedback को समझो

अब जो भी आप कर रहे है उसके लिए मिले Feedback को देखिए, समझिए की आपके ग्राहक, व्यूअर्स, रीडर्स उसके ऊपर अपनी क्या प्रतिक्रिया दे रहे है, ध्यान रखिए ये आपके सबसे बड़े मेंटर है ये आपको बताए है कि आपको क्या ठीक करने की जरूरत है,

जैसे 2017 में जब मैंने Content Creation, Writing को शुरू किया था, तब मुझे वाक़ई नहीं पता चलता था कि मुझे किस Topic को choose करना चाहिए था, मैंने कई बार Fail हुआ उस समय, फिर धीरे धीरे मुझे ये बात समझ में आने लगी, की आपको वो बनाना होगा जिसकी जरूरत लोगो को है,

जब ये आपको पता चल जाये तो इसको अपने हिसाब से बेशक आप बना सकते है, आज मैं हैबिट को समझने लगा हूँ, इस Modern Life में हम ज्यादातर अपने हैबिट से परेशान रहते है, क्योंकि हमें अनजाने में पता ही नहीं चलता की आख़िर दिक़्क़त कहाँ है,

आप चाहे जो भी Business करें, कुछ भी करें, पहले तो देखे की की आपका वो skill लोगो के जीवन में Value add कर रहा है या नहीं, अगर उससे value ऐड हो रही है तो इसका मतलब है कि लोगो की उसकी जरूरत है, अब इसे और Improve करने के लिए Feedback को समझिए,

Adopt करिए और शुरू करिए

अब अगर आपको ये समझ में आ गए की Improve कैसे करना है तो उस बदलाव को अपनाइए और फिर से शुरू करिए, ध्यान रखिए अगर आप वो बेचना चाहते है जो लोगो को नहीं चाहिए तो इसमें कोई महारथ हासिल नहीं होगी, आप फेल होंगे Frustrate होंगे, बहुत मेहनत करने के बाद भी Result नहीं आयेगा,

आपको वो करना होगा जो लोगो को चाहिए, कई बार लोगो को नहीं पता होता की उन्हें क्या चाहिए, तो आपको वहाँ उनके Problems को समझना होगा, जब आप ये समझ जाएँगे और उसका Solution देना शुरू कर देंगे, आपका काम बन जाएगा,

अब आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता,

ट्रेंड के साथ रहिए

आपने शुरू कर दिया, अपने feedback को समझते हुए Improve भी कर लिया लेकिन अब एक और जरूरी बात आपको market के के ट्रेंड को भी समझना होगा, क्योंकि market हर कुछ सालों के बाद बदल जाता है, ऐसा नहीं है कि आपने आज कुछ भी शुरू कर दिया तो वो उम्र भर तक साथ रहने वाली है,

इसलिए मार्केट में अभी क्या चल रहा है उसके हिसाब से अपने प्रोडक्ट और ख़ुद को बदलते रहिए, इससे आप हमेशा Relevant रहेंगे, इसके लिए आपको हमेशा सीखते रहना होगा,

आपके अंदर Product को लेकर ये नहीं होना चाहिए कि मैं वही करूँगा जो मुझे पसंद है, बल्कि ये करना होगा की मेरे ग्राहक, व्यूअर्स, रीडर्स को जो पसंद है वो करूँगा अपने नदाज़ में,

ट्रेंड के साथ रहिए हमेशा relevant रहेंगे –

Conclusion

अगर आप अभी Zero पर है और कुछ भी करना चाहते है, तो इन 4 आदतों को अपनाइए, क्योंकि अगर आप सब कुछ ख़त्म होने का या क्या करूँ समझ में नहीं आ रहा है ये सोचते रहेंगे तो आप वही रहेंगे, धीरे धीरे आपके सोचने का नजरिया भी बदलता जाएगा और आप एक समय के बाद कुछ करने लायक़ नहीं रहेंगे,

क्योंकि जितनी देर होगी उतनी परेशानी ज़्यादा होगी कुछ भी शुरू करने में, आशा है Zero से Hero तक का सफ़र आपका आसान होगा, कोई प्रश्न है तो अभी comment में पूछे –

इसे भी पढ़े ख़ुद को Improve करने के लिए 👇
क्या आपके जीवन की दिशा आपके हाथ में मौजूद Screen तय कर रहा है?
Passion : ये जरूरी नहीं की जो सबके लिए काम करता है वो आपके लिए भी काम करेगा
3 Simple Rules to Know What You Actually Need : सब कुछ मत करो, लेकिन जो करो उसे पूरा करो, बेशक हार जाओ !

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment