Link copy ho gaya

Improve Skills Through Feedback : इस एक Habit से आप आ जाते है 1% वाले Successful People की List में

Published On: February 25, 2026
Follow Us
Improve Skills Through Feedback

Improve Skills Through Feedback : अगर आप अपने काम के प्रति बुरा सुन के उदास हो जाते है तो अभी इस आदत को छोड़ना शुरू कर दीजिए और आप देखेंगे की आपका वो किया गया काम और निखरने लगेगा, कई बार ऐसा होता है जब हमें हमारे काम के लिए कुछ ऐसा सुनना पड़ता है जो हमें पसंद नहीं आता तो उस काम में हमारी जो रुचि है कम होने लगती है,

अगर बार बार उस काम के लिए Negative Comments आ रहे है तो कुछ दिनों के बाद हम उस काम को करना छोड़ देते है, लेकिन जरा सोचिए की अगर कोई आपके काम में दिखाई दे रही कमियाँ आपको बता दें और आप हर उस Negativity को अपने काम से हटा दें तो आपका वो काम Perfect हो सकता है, हाँ बस आपको मिलने वाले Feedback सही इंसान से आ रहे हो तो,

सोचिए अगर आप Writer है तो आपके किए गए काम को बेहतर करने के बारे में कोई Author ही बता सकता है, क्योंकि वो उस काम में माहिर है, आइए इसे जरा विस्तार से समझते है –

Improve Skills Through Feedback

आपका कोई भी Skill बिना Feedback में Improve ही नहीं हो सकता है, आसान शब्दों में समझिए अगर आप किसी खाने के उम्दा test को जानते है तभी आप उस Dish को अलग अलग जगह पर उनके स्वाद के अनुसार Rate कर सकते है, इसलिए आप अगर अपने Skill में माहिर होना चाहते है तो उस काम के लिए मिलने वाले हर feedback को बहुत बारीकी से समझिए और उन्हें धीरे धीरे improve करिए,

अगर कोई Singer है जो वाक़ई में नहीं है लेकिन बस उसे गाने का शौक है तो सुनने वाला जो अच्छे Vocal की पहचान रखता हो झट से बता देगा की ये profession आपके लिए नहीं है, हो सकता है कि Singing के अलावा आपके अंदर कोई और Skill हो जिसमे आप गाना गाने से ज़्यादा माहिर है तो आपके लिए वो Skill और Profession एकदम सटीक है,

Feedback improves skills quickly

अगर आप बिना किसी Feedback के अपने किसी भी Skill को Improve करना चाहते है तो ये बस बिना किसी AIM के निशाना लगाने जैसा हुआ, आपको बता ही नहीं होगा कि आपके उस Skill में आपको क्या Improve करना है, अब जैसे मेरी बात करें तो आप अगर इस Blog को अभी पढ़ रहे है और पढ़ते पढ़ते आपके दिमाग़ में आता है कि इस Post में ये जानकारी और होनी चाहिए और आप उसके लिए Comment करते है,

अब इससे आपने मुझे Feedback दिया और अगर ये सही है तो अगली बार मैं अपने Post को और Improve करते हुए लिखूँगा और तब आप कहेंगे की वाह आपने क्या जानकारी दी है, बस यही तरीका काम करता है, आपको आपके काम के लिए अगर Feedback मिलता है तो आप जल्दी अपने Skill को Improve कर सकते है

इसे भी पढ़े – Before Sleeping Next Day Planning : इस एक Habit से अगला दिन होगा 100% Focus के साथ

Feedback always from the right person

अब ध्यान रखें जो बहुत जरूरी है, आपको feedback देने वाले person को ध्यान में रखते हुए अपने Skill को Improve करना चाहिए, आगर आप आने वाले सभी Feedback के हिसाब से अपने Skill को Improve करेंगे तो हो सकता है कि आप अपने Skill को और Negative रास्ता दिखा दें, जैसे समुंद्र में पर चलने वाली हावा जो नावों को सही दिशा देती है,

अगर सोचिए की वही हवा चारों तरफ़ से आने लगे तो वो नाय किधर जाएगी, वो दिशा हीन हो सकती है, इसलिए आपके Skill के लिए जो भी Feedback आपको मिल रहे है उन्हें ध्यान से समझिए,

मैं किसी Doctor को उसके Profession के बारे में नहीं बता सकता क्योंकि मैं Doctor नहीं हूँ, मैं किसी Car mechanic को नहीं बता सकता उसके Skill के बार में क्योंकि मुझे Car को कैसे बनाना है उसके बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए आप जिस Skill को Improve करना चाहते है उस skill में जिसने master पहले से किया हुआ है आपको उसके द्वारा दिए गए feedback के साथ अपने Skill को Improve करना चाहिए,

अगर आप इस तरह से मिलने वाले feedback पर काम करते है तो आपका Skill बहुत तेजी से Improve होता है,

Align Feedback with the Skill’s Goal

ये बहुत जरूरी है की आप जिस Skill को Improve करना चाहते है उसका Goal आपने क्या तय किया है, अगर आपने अपने Skill को किसके लिए Improve करना है नहीं पता तो आप अपने Feedback को इस्तेमाल करना भी नहीं जान पाएंगे, अगर आपको नहीं पता की मुझे जाना कहाँ तब तक आप उस हिसाब से Transport नहीं चुन पाएंगे,

अगर मुझे अपने City में ही कही जाना है तो मैं छोटे Local Transport या निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकता हूँ, अगर मुझे पता है की मुझे एक शहर से दूसरे शहर जाना हा तो मैं उस हिसाब से transport चुनूँगा ना कि अपने local transport को इस्तेमाल करूँगा,

इसी तरह से जिस Goal के लिए अपने Skill को Improve करना चाहते है ये नहीं पता होगा तो आप हर feedback पर action लेंगे जिसमे हो सकता है कि आपका समय और Energy दोनों जाएगी, इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है

Find the necessary action from the feedback

आपको जो Feedback मिल रहा है उसमे से आपके लिए अभी क्या Action लेना सही रहेगा उसके बारे में भी समझना जरूरी है, नहीं आप अपने Skill को जल्दी Improve नहीं कर पाएंगे, जैसे मान लीजिए आप किसी दूसरे Language को सीख रहे है तो जब तक आपको Fundamental नहीं पता होगा आप उस Language में Book नहीं पढ़ सकते है,

आपको अपने Skill को मिलने वाले feedback से जरूरी Action को निकालना होगा तभी आप अपने Skill को Improve कर सकते है, अब जैसे मुझे कोई feedback देता है कि आपकी “Physical Book” जल्दी आनी चाहिए, ये सही भी है, लेकिन मुझे लगता है कि जब तक आप मेरी Ebook को पढ़ना शुरू नहीं करते है आपके लिए Physical Book जरूरी नहीं है, इस तरह मैं इस feedback पर बाद में भी ध्यान दे सकता हूँ,

तो अब अगर आपके Skill के लिए आपको अगर कोई Feedback मिल रहा है तो आपको पहले चुनना होगा कि अभी मेरे लिए क्या जरूरी है, तब आप सही निर्णय ले सकते है अपने किसी भी Skill को Improve करने के लिए,

इसे भी पढ़े : Early to Bed Early to Rise : बस एक आदत जो साधारण इंसान को Successful बना देती है, बस 1% लोग समझ पाते है इसे

Conclusion – मेरी राय में

अगर आप अपने किसी भी Skill को तेजी से Improve करना चाहते है तो ख़ासकर उस Skill के लिए मिलने वाले Feedback पर ध्यान दीजिए, साथ ही उस Feedback की Quality को भी समझिए, अगर आपको उस Skill Improvement के लिए अगर 10 feedback आ रहे है तो उसमे से बस 3 से 4 ही काम के होंगे और उसमे से बस 1 या 2 के लिए ही आपको अभी Action लेने की जरूरत होगी,

अगली बार से अगर आप कोई काम कर रहे है और उसके लिए कोई Negative Feedback आ रहे है तो परेशान होने के बजाए आपको सही निर्णय लेना है जिससे आपका Skill जल्दी Improve होगा,

उम्मीद है इस लेख से आपको मदद मिलेगी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment