आज मैं 30s में हूँ, और जब पिछे मुड़ कर देखता हूँ तो मुझे सब साफ़ दिखाई देता है कि काश मैंने अपने 20s में ये कुछ बातें ध्यान में रखी होती है तो मैं अपने लाइफ में और आगे होता, मेरे कई साल बर्बाद नहीं होते,
तो अगर आप 20s में है और यहाँ तक आ चुके है तो मैं आपको ये 7 सलाह दूँगा, जो आपके कई साल बचा सकती है, चाहे आपका Ambition कुछ भी हो आप कुछ भी करना चाहते है, ये सलाह आपके बहुत ज़्यादा काम आ सकते है, जो आपके कई साल बच सकते है, ये जरूरी नहीं की हर बार ख़ुद गलती की जाये और सिखा जाये,
20s में है अगर तो इन 7 बातों को गाँठ बाँध लीजिए
जब हम 20s में होते है हमारे ऊपर ज्यादातर ज़िम्मेदारियाँ कम होती है, इस समय हमारे गलतियों को कोई भी बहुत ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेता और हम हमेशा बच जाते है ग़लतियाँ करके, जब सभी की राय एक जैसी होती है हमें लेके, की अभी बच्चा है धीरे धीरे सीख जाएगा,
लेकिन ये जरूरी नहीं है की हर बार आप गलती करते रहे और अपने बड़े होने का इंतज़ार करते रहे है, सच्चाई ये है हम में ज्यादातर लोगो को ये समझ ही नहीं आता कि आख़िर हमारी गलती क्या है, हमें लगता है कि जब समय आयेगा तो सीख जाएँगे, लेकिन जब समय आता है तो देर हो चुकी होती है,
समय आने का इंतज़ार मत करो
Business करने वाले एक छोटे परिवार को भी अगर आप ध्यान से देखते है तो आप दिखाई देगा की वाहन बच्चों के बड़े होने का इंतज़ार नहीं किया जाता है, उन्हें Business की बारीकियों को बचपन से ही सिखाया जाता है, ये जरूरी नहीं की बच्चा भी बड़ा होकर Business ही संभाले,
लेकिन उसके पास बचपन से बिजनेस को संभालते – संभालते जीवन को कैसे संभालना है बहुत ही आसानी से आ जाता है, वही दूसरी तरफ़ एक मॉडर्न फैमिली का लड़का अपने 25 साल के होने तक कुछ नहीं करता, नतीजा जब वो रियल लाइफ में जाता है तो उसे धक्के खाने पड़ते है,
इसलिए समय आने का इंतज़ार मत करो, अपने 20s में ही Real जीवन को देखना शुरू करो, चाहे जो करो, Social Media, Books, Real life कहीं से भी Knowledge बढ़ाओ बस ये देखो की रियल जीवन कैसा है, जितनी जल्दी आप ये जान पाओ की जीवन कैसे चलता है उतना ही आपके लिए अच्छा होगा,
अपनी पहचान (Skill) पर काम करो
सोचो क्या हमेश ऐसा नहीं होता की किसी सफल इन्शान के बारे में सोचते ही उसके काम को भी आप देखते हो, क्योंकि आपकी पहचान उसी से बनती है, अगर आप अपने 20s में हो तो ये मत सोचो की अभी बहुत समय है, अभी से ही अपने Skill पर काम करना शुरू करो, रोज़ बस 60 मिनट दो,
सोचो अगर आपने हर रोज बस 60 मिनट ही दूये तो 2 से 3 सालों में आप लगभग 1000 घंटे से ज़्यादा अपने 1 Skill को दे चुके होगे, आपको क्या लगता है कि आपकी पहचान बनेगी या नहीं, मैं ये नहीं कह रहा हूँ की आपको अपनी पढ़ाई छोड़ देनी चाहिए, जी नहीं, उसके साथ जो आपको लगता है आपके लिए बना है उसपर 1 घंटा देना है,
इससे आप धक्के नहीं खाओगे, आपके पास एक बैकअप Plan होगा, आए दिन News पर 20s वालो की Life Struggle को जोर दिया जाता है, आपकी Education कभी बेकार नहीं जाएगी, अगर आप Study कर रहे हो तो वो आपका main Objective होना चाहिए, लेकिन उसके साथ एक प्लान और होना चाहिए,
क्योंकि अगर एक ने आपका साथ नहीं दिया तो आप हताश ना हो जाओ, आपके पास दूसरा प्लान है अपने जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए,
बाउंड्री मत बनाओ
20s में जब हम होते है तो हम ज्यादातर किसी एक चीज को लेकर ज़्यादा पैशनेट हो जाते है, और इसमें बहुत समय बर्बाद कर देते है, इस समय में Reality से बहुत दूर होते है, हम जो देखते है हमें लगता है कि इसमें ज़्यादा Potential है मुझे यही करना चाहिए, लेकिन ये जरूरी नहीं है की आप भी उसके लिए बने हो,
हाँ आपके मन अगर आ रहा है कि मुझे ये करना चाहिए तो ये बेशक आप करो, लेकिन ये जरूरी नहीं की आप बस वही अटक के रह जाओ, आप 3 महीने 6 महीने 1 साल बेशक उस Skill को दे सकते हो, लेकिन अगर वहाँ Improvement नहीं हो रही है तो आप कोई और नई Skill सिख सकते हो,
ये जरूरी नहीं है की हमेशा Trend फॉलो करो, मुझे एक्टर ही बनना है, मुझे क्रिकेटर ही बनना है, क्योंकि यहाँ ज़्यादा फेम है, हो सकता है कि आप इस स्किल के लिए नहीं बने हो, इसलिए ये भी देखो की मैं क्या अच्छा कर सकता हूँ, जहाँ ज़्यादा इम्प्रूवमेंट हो वो काम सबसे पहले करो,
जो सब कर रहे है वो कभी मत करो
हम जब 20s में होते है तो हम वो ज्यादातर करते है जो हमारे आसपास के लोग कर रहे होते है, हम Subject भी वही चुनते है जो हमारे दोस्तों ने चुने है, हमारे डेली हैबिट भी वही होते है जो हमारे बहुत करीबी के होते है, दोस्त चाहिए लेकिन ये जरूरी नहीं है की उनकी हैबिट भी आप अपना लो,
नोटिस करना, कभी पूछ के देखना, सिगरेट पीने वाले ज्यादातर लोगो को लत अपने 20s में लगती है वो भी अपने माहोल की वजह से, उनके दोस्त को देखते हुए शुरू की थी आज तक चल रही है, इसी तरह से कई ऐसी आदतें है जो दोस्त के साथ मस्ती में शुरू हुई थी और आज तक चल रही है,
अगर आप अपने दोस्त की अच्छी आदतें भी सीख रहे हो तो ये ज़रूर देखो की आपका मन क्या कहता है, क्या आपको उसकी जरूरत है या नहीं, आपका कल आपके आज के छोटे छोटे प्रयासों से बनेगा,
इसलिए जो सब कर रहे है वो मत करो, अगर कर भी रहे हो तो ये ज़रूर देखो की क्या उसकी ज़रूरत आपको है या नहीं,
समय का सम्मान करो
आज आप 20s में हो आपके पास बहुत समय है अपने जीवन को एक सही जीवन बनाने के लिए, लेकिन ध्यान रखो ये कब हवा हो जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा, जब आप अपने 30s और 40s में जाओगे तो ये कहोगे काश समय को बर्बाद ना किया होता,
हम 20s में होते है तो ये सबसे बड़ी गलती होती है हमारी हम समय की कद्र कभी नहीं करते, ना ही हमारे सोने का समय होता है, ना ही उठने का अगर कोई काम ना हो, ऊपर से आज तो स्मार्टफोन आ चुका है, ज्यादातर 20s वाले के स्क्रीन टाइम 8 घंटे होते है, हाँ यहाँ Excuse होगा अगर आप ये कहेंगे की मैं पढ़ाई करने की वजह से ये स्क्रीन टाइम है,
आप ख़ुद से पुछिये मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, की आपका ये स्क्रीन टाइम कैसे बढ़ा,
पुराने जमाने में 11 से 25 तक की उम्र में लोग गुरुकुल में रहा करते थे, घर से दूर, वही उनकी पढ़ाई और जीवन को जानने की कला पूरी होती थी, वो इसलिए कि बहुत ज़्यादा Distraction ना झेलना पड़े,
आपके जीवन का कोई भी Goal है वहाँ तक ले जाने के लिए बस एक ही जरूरी चीज़ आपके पास है वो है आपका समय, अभी जितना समय आप अपने स्किल और हैबिट को दोगे उतना ही उसका Compounding Effect आपको देखने के लिए मिलेगा,
अपने रिश्तों का सम्मान करो
जब भी हम अपने 20s में होते है तो हम अपने रिश्तों को, अपने माँ- बाप को अपने बुजुर्गों को कभी समझ ही नहीं पाते, जब भी वो कुछ कहते है समझाते है हमें लगता है कि वो हमें समझते है, लेकिन सच्चाई ये है की वो सही तरीक़े से ये समझा नहीं पाते कि वो आपके लिए क्या चाहते है, उन्हें जीवन के बाक़ी पहलुओं पर भी ध्यान देना होता है,
वो ऐसे हो जाते है जीवन को परिस्थिति को बार बार झेलते हुए, उन्हें अपने मन के भाव को एक्सप्रेस करना नहीं आता, वो सभी से एक ही तरह से बात करते है, जब हम 20s में होते है तो हम उस समय ये बिल्कुल नहीं चाहते की कोई हमारी ऊपर किसी भी तरह का दबाव बनाए, और वो भी ऐसा नहीं कर रहे है,
वो बस ये सुनिश्चित कर रहे है की आप ग़लत दिशा में ना भटक जाये, उन्हें आपकी फ़िक्र है, वो आपके साथ हमेशा नहीं होंगे आपको सहारा देने के लिए, इसलिए उनकी उपस्थिति का सम्मान करो, कल जब वो साथ नहीं होगा, तो चाह कर भी आप उसे दुबारा जी नहीं पाओगे, इसलिए अपने रिश्ते, अपने माँ बाप का हमेशा सम्मान करो,
Blinders इस्तेमाल करो
आज हम Digital दौर में है जहाँ हर मिनट कई सारी इनफार्मेशन हमारे आसपास मौजूद होती है और हम ना चाहते हुए भी उसे प्रोसेस करते है, इसके अलावा यही वो समय होता है जब आपका माइंड, आपके सीखने की एबिलिटी बहुत ज़्यादा होती है, इस समय को सही ढंग देने के लिए आपको Blinder इस्तेमाल करना होगा,
यानी Distraction को कम से कम करना होगा, इसलिए सबसे जरूरी चीज़ बहुत सारी जानकारी अलग अलग माध्यम से अपने दिमाग़ में ठूसने से बचिए, आपको बस उतना ही जानकारी चाहिए जो आपके लिए जरूरी है, एक समय पर बस एक काम, ऐसा नहीं है कि आप एक समय पर 1 से ज़्यादा Skill को सीख रहे है,
क्योंकि आपको बस वो अच्छा लग रहा है, हाँ बेशक आपको अलग अलग skill ट्राय करना चाहिए लेकिन एक समय पर बस एक, क्योंकि जब एक से ज़्यादा स्किल पर आप एक समय पर काम करते है तो आप किसी भी एक Skill पर बहुत ज़्यादा देर Focus नहीं कर पाते है, क्योंकि आप इंशान है मशीन नहीं,
Conclusion
आपका 20s बहुत ज़्यादा Important है इसे सही दिशा देना आपकी जिम्मेदारी है ताकि आप अपने फ्यूचर को अपने हिसाब से ढाल सके, एक सच्चाई है की आप आज एक घंटा गवायेंगे कल आप अपनी बहुत जरूरी चीज़ को खो देंगे, क्योंकि जीवन में आपको कुछ भी चाहिए आपको यूँही नहीं मिलने वाला उसे कमाना होगा,
और कमाने के लिए आपको दूसरो के लाइफ में वैल्यू को जोड़ना होगा, उससे भी पहले आपको उस लायक बनना भी होगा की आप किसी दूसरे के लाइफ में कुछ भी जोड़ पावो, इसलिए वो समय आज है, जहाँ आपको मेहनत करनी होगी ताकि आपका कल उज्ज्वल हो, उम्मीद है आपको इससे सही दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न हो तो अभी कमेंट में जरूर पुछे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









