सच बताना है अगर आप 25 की उम्र में हो तो आप भी हमेशा ये महसूस नहीं करते कि आख़िर क्या करूँ, आप जब भी किसी सफल इंशान को देखते हो आप उसके जैसा कॉपी करना शुरू कर देते हो, लेकिन फिर ये ज़्यादा दिन तक नहीं चलता क्योंकि फिर आप कुछ दिनों बाद किसी और को कॉपी करना शुरू कर देते हो,
आपको पता ही नहीं चलता की आख़िर में आपको करना क्या है, आप बस इधर से उधर भागते हो और अंत में थक जाते हो, अगर आप भी कुछ ऐसा महसूस कर रहे हो तो तो परेशान मत होइए क्योंकि आप सिर्फ़ अकेले नहीं हो, आपकी उम्र तक 99% लोगो को यही महसूस होता है,
25 साल की उम्र तक मुझे समझ नहीं आया कि मुझे करना क्या है
सब कहूँ तो मुझे भी 25 की उम्र तक समझ ही नहीं आता था कि मुझे अपने जीवन में आख़िर करना क्या है, मैंने अपना पहला जॉब 17 की उम्र में शुरू किया था, मेरे हालात कुछ ऐसे थे मुझे उस समय कुछ भी पता नहीं था, बस मेरे मन में ये था की मुझे अपने परिवार को फाइनेंशियली मदद करनी है,
तब मुझे एक छोटे से संस्था में अकाउंट्स संभालने की जॉब मिली थी, मैं वहाँ काम कर रहा था, पैसे भी बहुत कम मिलते थे, मैं सुबह 10 बजे पहुँच जाता था और रात को 10 बजे तक वापस आता था, जैसे ही 3 महीने गुजरे मुझे थोड़ी मायूसी होने लगी क्योंकि काम का समय भी ज़्यादा था और उस हिसाब से पैसे नहीं मिलते थे,
आख़िर कार मैंने उसे छोड़ दिया, फिर मैंने दूसरी जॉब पकड़ी, ऐसे क़रीब क़रीब 22 तक मैंने कई जॉब बदले, अंत में मैंने अपनी एक Classified Portal शुरू किया था उस समय Justdial बहुत ज़्यादा प्रचलन में था, कुछ साल सब कुछ अच्छा चल रहा था अचानक से लगा जैसे की ये बहुत दिन तक मेरा साथ नहीं देगी,
2017 में मुझे समझ आने लगा की मुझे ट्रेंड के साथ चलना चाहिए, मुझे कंटेंट क्रिएशन शुरू करना चाहिए, तब मैं 25 के आसपास था, क्योंकि स्मार्टफोन और इंटरनेट का जमाना आ गया था, मैंने बस शुरू कर दिया यूट्यूब पर वीडियोज बनाना, उस समय मैंने प्रोबल्म को पकड़ा छोटे लोन, मैंने इसे कैसे लेना है उसे इंटरनेट पर बताना शुरू किया, चैनल का नाम था “Myanswerbook”
सब कुछ अच्छा चलने लगा, लेकिन फिर जैसे ही 2025 के करीब छोटे लोन लेने की वजह से लोगो को परेशान करने की खबर पढ़ी, मैंने अपना चलता हुआ चैनल छोड़ दिया, मुझे ये महसूस होने लगा कि लोन कैसे लेना है ये बताने से अच्छा है की मैं लोगो को हैबिट के बारे में बताना शुरू करूँ,
क्योंकि मैं अभी तक जो भी कर पाया था वो अपनी छोटी छोटी आदतों की ही वजह से कम पाया था, अब जा कर मुझे लगता है कि जीवन में आपको एकदम से सब कुछ समय में नहीं आता, इसके लिए आपको चलते रहना होगा और समय के हिसाब से ख़ुद को बदलते रहना होगा तभी आप जीवन में सही जगह पर पहुँच पाएंगे,
आप भी अभी यही महसूस कर रहे होंगे
अगर आप भी 18 से 25 की उम्र में है तो आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा होगा, आपके मन में बहुत सारे ड्रीम्स होंगे अभी लेकिन उन तक पहुँचने का आपके पास कोई रास्ता नहीं होगा, आपके ये ड्रीम्स आपके फीलिंग्स के साथ रोज बदल रही होगी, जिस समय जो फीलिंग सबसे ज़्यादा मजबूत होगी उस समय उससे जुड़ी ड्रीम्स आपके लिए बहुत जरूरी लगेगी,
लेकिन यही आपको समझने की जरूरत है, आपको रियल जीवन में अपने वजूद को ढूँढना होगा, आपको ये देखना होगा कि आख़िर मेरी ज़रूरत क्या है अभी और अभी मैं क्या हूँ, आज आपके सभी सवालों के जवाब इंटरनेट पर मौजूद है, आपको बस ये देखना है की आख़िर आप अपने जीवन से चाहते क्या है,
ये ध्यान जरूर रखिएगा अगर आप किसी को हमेशा कॉपी कर रहे है तो आप उससे ऊपर नहीं निकल पाइएगा,
इस बात को ज़रूर ध्यान रखिएगा जो आप आज कर रहे है उसका परिणाम आपको कल मिलेगा, मैंने अभी तक कोई ब्रेक नहीं लिया हमेशा अभी तक चलता रहा हूँ, कुछ ना कुछ करते रहा हूँ, करते करते मैं ये जान पाया की मुझे क्या करना चाहिए,
मैंने अपने जीवन में ये 3 हैबिट अपनाए
आपकी शुरुआती स्टेट के जिम्मेदार आप नहीं है लेकिन ये जरूरी पक्का है की आप वहाँ से वहाँ जा सकते है जहाँ आप जाना चाहते है, और ये सब तब मुमकिन है,
अगर आप हमेशा कंफ्यूज रहते है तो ये 3 हैबिट अपनाइए और देखिए कैसे बड़ा बदलाव आपको दिखाई देगा कुछ महीनों में –
पहली हैबिट – चलते रहो ज़्यादा सोचो मत
20 की उम्र में हो या किसी भी उम्र में हो, याद रखो आपको हमेशा अपने जीवन में कुछ ना कुछ करते रहना है, रुकना कभी नहीं है, चाहे आप कुछ भी करो, क्योंकि अगर रुक गए तो दुबारा हो सकता है कि आप शुरू ही ना करो, क्योंकि तब आपको ज़्यादा ताकत लगानी होगी और हो सकता है कि आप डिमोटिवेट हो जाये,
इसलिए आपको अगर नहीं पता है की आपको करना क्या चाहिए तो आपको बस कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए, इससे मोमेंटम बनी रहेगी, आप फिजिकली और मेंटली दोनों ही स्टेट में ऐक्टिव होंगे, आपको चीज़ें ज़्यादा जल्दी और अच्छे से समझ में आयेंगी,
दूसरी हैबिट : अपनी फीलिंग को महसूस करिए
अगर आप 20s में है तो आपको अपने अंदर की आवाज़ भी सुननी चाहिए, क्योंकि ज्यादातर समय आपका मन आपको बता देता है कि आपको क्या करना चाहिए इस स्थिति कई बार ऐसा हुआ है, जब आप ख़ुद को सुनना शुरू कर दोगे तो आपको समझ में आने लगेगा की आख़िर आपको करना क्या है,
इस समय बहुत कुछ ऐसा निकल कर आयेगा जिसे आप आगे शुरू कर सकते हो, इस समय आप ये समझ सकोगे की क्या आपके लिए काम नहीं करेगी, किसमे आपका समय बस बर्बाद होने वाला है,
इस समय आपका मन जो आपने सीखा है, देखा है और महसूस किया है उसके आधार पर आपको बताता है कि आपको क्या करना चाहिए अपने जीवन में,
तीसरी हैबिट : कम से कम 6 महीने ज़रूर दो
एक बार जब आपको पता चल जाये की अब आगे आपको क्या करना चाहिए, तो उस काम को या उस करियर को कम से कम 6 महीने ज़रूर दो, इन 6 महीनों में अगर वो दिशा सही होगी तो आपको वो दिखाई देना शुरू हो जाएगा, या अगर वो दिशा आपके लिए सही नहीं है तो आपको ये भी दिखना शुरू हो जाएगा और आपको यही चाहिए,
अगर सब कुछ ठीक हो गया तो बस वहाँ अपनी पूरी इनर्जी लगा दो, अगर वो दिशा ग़लत है तो तुरंत उसे बदल दो, इसी तरह से आप हमेशा सीखते हो और चलते रहते हो,
Conclusion
अगर आप 20 की उम्र में ये चाहते हो की आपको एक रोडमैप मिल जाये और आप सफल हो जाओगे तो सच मानो आप तब भी फेल ही होने वाले हो, क्योंकि आपको अनुभव नहीं, और तब आप आपका अगला कदम क्या होगा इसके बारे में आपको कुछ भी पता नहीं होगा,
आप जैसे जैसे अपने एक्शन लेते हो आपको अगला एक्शन कैसे लेना है वो पता चलते जाता है, इसलिए सब कुछ ठीक नहीं है तो ये आपके लिए अच्छा ही है, क्योंकि अभी आपके पास ज़्यादा संभावना है सफल होने की, इस स्थिति में बस 3 काम करो, पहला रुको मत हमेशा चलते रहो कुछ ना कुछ करते रहो, दूसरा अपने मन की सुनो देखो वो आपको क्या कह रहा है ये कितना रियल है ज़रूर देखो तीसरा कोई भी काम करो कम से कम 6 महीने ज़रूर दो, जल्दी सफल होने के बारे में मत सोचो,
जैसे जैसे आगे बढ़ोगे उससे आगे का रास्ता आपको दिखाई देता जाएगा, उम्मीद है इस पोस्ट से आपको अपने जीवन में दिशा ज़रूर मिलेगी, कोई प्रश्न हो तो जरूर कमेंट में पूछो !!
| आपके लिए ख़ास, इसे भी पढ़ो !! |
| ये बस एक आदत और सफल होने से कोई रोक नहीं पाएगा !! |
| आज का मैं, 20 साल वाले खुद को ये 7 सलाह देता |
| 20s में हो तो इन 3 चीजों पर Focus करो Future में सब मिलेगा ! |
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









