Link copy ho gaya

Don’t Wait for right Direction Keep Doing : बस इसलिए इंतजार करने वाले पिछे रह जाते है, 1% Successful इंसान Wait नहीं करता

Published On: February 27, 2026
Follow Us
Don't Wait for right Direction Keep Doing

Don’t Wait for right Direction Keep Doing : मेरी उम्र के कई लड़को को मैं देख रहा हूँ जो अभी तक बस सही समय के इंतज़ार में आधी उम्र निकाल चुके है, लेकिन मैंने अपने 20s से ही काम करना शुरू कर दिया, इसमें मेरी मजबूरी भी थी लेकिन अब मैं जब पिछे मुड़ देखता हूँ तो मुझे लगता है कि चलो जो हुआ अच्छा ही हुआ, तब मुझे ये ज़रूर लगता है की आखिर मेरा जीवन ही ऐसा क्यों है, लकिन अब मैं Confidence feel करता हूँ हमेशा,

मैं आज एक ही Situation को life के हर Aspect में अलग अलग तरह से संभाल सकता हूँ उनके मुक़ाबले जिन्होंने अभी तक कुछ करना शुरू ही नहीं किया, सोचिए पिछले साल मेरा 35th Birthday था, जहाँ कई लड़के अभी तक ये नहीं जान पाए कि उन्हें आगे जीवन में करना क्या है, मैंने अभी तक एक लंबा Work Experience gain कर लिया,

मेरा मतलब ये नहीं की मैं बहुत Superior हूँ, मैं बस इतना कह रहा हूँ की जल्दी अनुभव लेने के कई फ़ायदें है, कोई भी रास्ता Perfect नहीं होता, आपको अपने हिसाब से उसे Perfect बनाना होता है, इसलिए मैं सभी से यही करता हूँ की रुको मत करना शुरू करो –

Don’t Wait for right Direction Keep Doing

अगर आप अभी तक सही समय का इंतज़ार कर रहे है की जब आयेगा तो मैं करना शुरू करूँगा, आपकी उम्र अभी 20 के ऊपर जा चुकी है और आप ये सोच रहे है की मैं अभी पढ़ ही रहा हूँ या मेरी अभी उम्र ही क्या है तो सतर्क हो जाइए आप देर कर रहे है, अगर आपके पास पढ़ाई के अलावा अगर कुछ अतिरिक्त skill नहीं है तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे है,

ये मैं ही सिर्फ़ नहीं कह रहा हूँ आपके बड़े बुजुर्ग भी इस बात को कह रहे है, हमारे शास्त्रों ने भी इसे पहले ही कह दिया है, आज हर जगह कुछ भी करने के लिए लोग पहले Motivation तलाश रहे है क्या इसकी वाक़ई ज़रूरत है, नहीं मेरी हिसाब से, अगर आपको कुछ करना है तो करना है, इसमें motivation कहाँ से आता है, motivation उन लोगो के लिए है जो पहले से कुछ रहे है और अब थक गए है Confuse है कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है,

आप सोचिए क्या बचपन में आपने सीधा दौड़ना शुरू कर दिया था, या पहले आप कुछ कदम चले थे, उसके बाद धीरे धीरे आपके चलने में बदलाव और अब आप दौर सकते है वजन के साथ, बस कुछ इसी तरह से आप करना शुरू करेंगे कुछ तब ही आगे का रास्ता आपको दिखाई देगा,

इसे भी पढ़े : Align Your Daily Task : बस 1% Successful जानते है की कौन सा काम कब करना है, चुनते है सही काम को

Passion Follows Your Action

अगर आप जल्दी कुछ करना शुरू कर देते है फिर चाहे वो कुछ भी सही दिशा में तो धीरे धीरे आपके Interest का पता चलता है, आप जान पाते है कि आप क्या बाकियों के मुक़ाबले अच्छा कर सकते है, तो धीरे धीरे आप उस Skill को master करने लगते है, 3 idiots Movie तो आपने भी देखी ही होगी, आमिर साहब का वो Famous Dialog आपको याद होगा,

” अपने स्किल को इम्प्रूव करो, कामयाबी झक मार कर आपके पिछे आएगी” लेकिन Skill को आप तभी Improve करेंगे जब आपको ये पता होगा की आप किस Skill में माहिर है आपका Interest क्या है, अगर आप इस सोच में है की मेरे लायक कुछ हो तो मैं करूँगा, सच सच बताइए क्या आपको पता है की आपके लिए आखिर है क्या,

जी हाँ, अगर आप जल्दी अपने जीवन में कुछ करना शुरू कर देते है तब ही आपको ये पता होगा की मेरे लिए क्या अच्छा है –

Your Action Give You Clarity

जब आप कुछ करना शुरू कर देते है तब ही आप अपने passion से ये choose कर पाते है की मेरे लिए क्या अच्छा है, कई बार हम अपने आसपास लोगो को देखते हुए अपने profession का चुनाव करने लगते है, मैं अपनी ही बात करूँ तो मैंने अपने 12th के Subject को अपने दोस्त की वजह से चुना जिसमे वो माहिर था मैं नहीं, और इसका परिणाम अच्छा नहीं हुआ,

मुझे Doctor अगर बनना है तो उसमे मेरा Interest भी होना जरूरी है, और तब आइए जब मैं कुछ करना अपने 20s से ही शुरू करूँगा, मैं ये नहीं कह रहा हूँ आप अपना education बीच में छोड़ के करने लग जाये, education सबसे ज़्यादा जरूरी है, इसलिए education के साथ ही किसी skill पे mastery करें,

अगर आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तो अपने पसंदीदा Job का wait मत कीजिए, कुछ भी करना शुरू कर दीजिए, और करते करते ही आपको Clarity मिलेगी की आपको आगे करना क्या है, बिना किए आपके लिए क्या अच्छा है आप नहीं जान सकते है,

इसे भी पढ़े : Quick Start in Only 60 Second : बस इस एक Habit की वजह से Successful इंसान होता है हमेशा आगे

Your Action Give you Direction

जब आप समय पर कुछ करना शुरू करते है तो आप अपने passion को समझने के साथ साथ ये समझ पाते है कि मेरे लिए सही Direction क्या है, क्योंकि आपका जो Long term Goal है वो आपके Direction से ही पता होगा, मैं अपने 20s में बस ये सोचता था कि मैंने अपने Family को Financially Support कैसे करूँ,

मेरे पास उस समय कोई Option नहीं था कि मुझे Doctor, Engineer, या किसी Profession में जाना है, मेरे मन में बस ये बात थी बस कुछ करने के लिए मिले जिससे थोड़े पैसे आने शुरू हो जाये, ये 2007 की बात है, मैंने तब अपना जॉब 1500 की मासिक सैलरी से शुरू कर दी, इंतज़ार नहीं किया की अच्छी सैलरी होगी तभी जॉब करूँगा, बस मुझे करना था,

मैं करता गया, कभी रुका नहीं, अपने सूझ – बुझ के हिसाब से अपने profession को धीरे धीरे बदलता गया, और 2016 में मुझे लिखना, पसंद आने लगा, मुझे Books अच्छी लगने लगी, मुझे बारीकी से चीज़ों को देखना आने लगा, और अब आपके सामने हूँ मैं, मुझे अपना Direction मिल गया करते करते,

your Action Give You Strength

अब जब आप कुछ करना शुरू करते है तो आपको Strength मिलती है, आप औरो के मुक़ाबले जल्दी और अच्छा सोचने लगते है, क्योंकि आपको धीरे धीरे अनुभव हो जाता है उस Field में, अब अनुभव जो करते करते जब आपको पता चलता है कि यहाँ क्या काम करता है और जिससे बात नहीं बनती, कुछ समय के बाद आपको करने से पहले पता चल जाता है कि इसे कैसे करना है,

किसी Fresher का Pressure handle करने तरीका कुछ और होता है, वही अगर कोई Experienced है तो वो अलग ढंग से Pressure को handle करता है, ये तब आता है जब आप समय पर कुछ करना शुरू कर देते है,

इसे भी पढ़े : Daily 3 Small Goal Formula for Sharp Mind : हर काम होगा जल्दी इस Technique को अपनाता है हर Successful इंसान

Your Action Give you Confidence

जब आप समय पर कुछ करना शुरू कर देते है तो धीरे धीरे आपके अंदर Confidence आना शुरू हो जाता है, वो इसलिए क्योंकि आप काम को करके ये सीखते है की आपको कब और कैसे किसी काम को करना है, और तब गलती होने की संभावना कम हो जाती है, क्योंकि आपको पहले से पता होता है की जो मैं काम करने जा रहा हूँ, वो काम कैसे करता है,

अगर कोई Driving सिख रहा है तो उसके Car चलाने में आपको Confidence की कमी दिखाई देगी, वही अगर कोई Car Driving में मास्टर हो चुका है तो आप देखेंगे की वो Confidence है ये उसके चहेरे पर आप साफ़ देख साकेत है, किसी नए Driver के चहरे पर आप देख सकते है,

Your Action Give You More and more

जब आप समय पर कुछ करना शुरू कर देते है तब आपको जीवन में मिलना शुरू हो जाता है, क्योंकि ये पूरा Action का ही result ही आपको Negative और Positive Reaction में मिलता है, अगर आप कुछ करेंगे ही नहीं तो आपको कैसे कुछ मिलेगा, अपने daily लाइफ अगर आप कुछ force लगा ही नहीं रहे है और बस आप ये सोच रहे है की मुझे करना है,

ऐसे करने से आपको क्या लगता है क्या होगा, जी हाँ कुछ नहीं होगा, आप बस अपनी energy और Mind को burn कर रहे है, आपको लगता है की मुझे आगे अपना कोई Startup शुरू करना है मैं छोटी जॉब क्यों करूँ, तो मेरे भाई आप कुछ नहीं कर सकते है, आपको अपने Startup में भी अगर हर छोटे action के बारे में नहीं पता होगा तो आप कुछ कर ही नहीं सकते –

इसे भी पढ़े : Track Own Habits and Save Time : इस एक Habit को अपना कर आप भी आ सकते है 1% वाले Successful की List में

Conclusion : मेरी राय में

अगर आप 20s में है तो बस समय हो चुका है आपको कुछ ना कुछ master जरूर करना चाहिए अभी से, अगर तो आप अभी पढ़ाई कर रहे है तो किसी Skill को Master करिए, नहीं तो जॉब शुरू करिए अभी, जितना देर करेंगे आप अपने energy और समय का आप miss use करेंगे, जब देर हो जाएगी आप ये सोचेंगे की काश इसे पहेल शुरू किया होता,

मुझे 2025 में ये समझ में आया की, अगर मैंने अपने लेखन को 2007 से शुरू किया होता तो शायद मैं अपने Ability के हिसाब से लिख पाता, लेकिन कोई बात नहीं कोशिश जारी है अपने Thinking को एक नई दिशा दे पाऊँ जिससे किसी दूसरे की जीवन में भी उजाला हो,

उम्मीद है आपने भी अब मन बना लिया है कि अब कुछ ना कुछ तो शुरू करना ही है मुझे, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछ लीजिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद,

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment