Link copy ho gaya

खुद की नजरों में Respect बढ़ानी है? ये 7 Habits आज से शुरू करें।

Published On: August 22, 2026
Follow Us
Self image को improve करने के लिए 7 Habits

मान लो आपका कोई बहुत नजदीकी इंसान आपको आकर ये विश्वास दिला दे की आप किसी भी काम में perfect नहीं हो, ना ही आपको बोलने सही से आता है, ना ही आप दिखने में अच्छे हो और ना ही आप आप किसी skill में expert हो, मतलब आप बहुत बड़े failure हो तो आप कैसा महसूस करेंगे,

आपका वो दिन पूरी तरह से ख़राब होने वाला है, आपको उस दिन कुछ करने का मन ही नहीं करेगा, यानी आप बाहर से पूरी तरह से ठीक दिख रहे हो लेकिन आपकी respect आपके ख़ुद के ही नजरों में zero दिखाई देगी,

इस समय आप कुछ करना भी चाहेंगे तो आपका वो काम पूरी तरह से फेल हो जाएगा, क्योंकि आप Focused नहीं होंगे इस समय,

लेकिन अगर आप बहुत ज़्यादा किसी भी काम में expert नहीं हो, लेकिन आप अच्छा महसूस कर रहे हो, आपके नजरो में आपकी respect बहुत अच्छी है, आपको विश्वास है की मैं इस काम को कर सकता हूँ, बेशक आप उस काम में fail हो जाये लेकिन आप एक बार जरूर उसे करने की सोचिएगा,

अब मुद्दा ये है की आप अपनी self respect आपके ही नजरो में कैसे बना सकते है, ये पूरी तरह से आपके हाथ में है आइए समझते है कैसे?

Self Image बनाने के लिए 7 Habits

देखिए आप आज जो भी है वो कहीं ना कहीं आपके कल के actions की वजह से है, आप अगले दिन, महीने या साल में कहाँ होंगे ये भी पूरी तरह से आपके आज के action के ऊपर depend करता है, यानी ये पूरी तरह से साफ़ है कि आप क्या ऐसा करेंगे जिससे आपकी Self Image या कह लीजिए self reflection improve होगी,

अपने self को improve करने के लिए आपको उसपर काम करना होगा, आपके छोटे छोटे actions की वजह से आप अपने self worth को बढ़ा सकते है, जैसे –

  • Clear Boundaries Set करिए
  • NO बोलना सीखिए
  • Self care के लिए time निकालिए
  • Value Based decisions ख़ुद लीजिए
  • अपनी feeling जरूरत पड़ने पर express करिए
  • हमेशा अपनी ख़ुशी के लिए दूसरो से approval मत माँगिए
  • अपनी achievement का श्रेय ख़ुद को दीजिए

Clear Boundaries set करिए

अगर आप अपने दिनचर्या में वो भी काम करते है जो आप नहीं करना चाहते, ये action आपके future self के लिए नहीं है, या फिर कुछ ऐसा जो आपको अच्छा नहीं लगता लेकिन क्योंकि बहुत सारे लोग इसे कर रहे है, इस वजह से आप भी कर रहे है तो आप खुद को समझ ही नहीं पा रहे है,

सबसे पहले तो आपको अपनी Boundaries set करनी चाहिए,

मान लीजिए आपने ख़ुद से commitment की है की आप आई Book को 15 दिन में पूरा करेंगे, उस बीच बस ऐसे ही आपके किसी खास दोस्त ने कहा कि इस बुक में कुछ नहीं रखा चलो चलते है घूमने, अगर आप उसके साथ हो लेते है तो आप ख़ुद के लिए कुछ नहीं करते,

अगर वही आप ने ख़ुद से किया हुआ commitment अगर पूरा कर दिया, Book को पूरा कर लिया, तो आप ख़ुद की नजरों में ही एक perfect इंसान बन जाएँगे, क्योंकि आपने जो कहा उसे पूरा किया, आपने किसी दूसरे के feeling को अपना समझ कर उसके पिछे भागना शुरू नहीं किया,

NO बोलना सीखिए

आज हम internet के जमाने में है जहाँ आप अगर नजर घुमा कर देखेंगे तो आपकी soch को कोई ना कोई Content ग़लत साबित कर रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप ग़लत हो,

अगर आप NO बोलना सीख जाते है तो अपनी self image को आप मजबूत बनाते है,

सोचिए आपकी एक routine है सुबह 6 बजे उठने की, लेकिन आपको कोई ऐसी video ये बता रही है की आपको कम से कम 8 बजे उठना चाहिए, इससे आप अच्छी नींद ले पाएंगे, लेकिन ये आपके लिए भी जरूरी हो ऐसा नहीं, क्योंकि अगर आपनी नींद पूरी हो रही है 6 बजे उठ के भी तो आपको 8 बजे उठने की जरूरत नहीं है,

अगर आप सब कुछ के लिए हामी भर देते है, आपका अपना intent कुछ भी नहीं, आपकी अपनी समझ कुछ भी नहीं, आपको सभी के फैसले ठीक लगते है तो इसमें आप कहाँ है, आप क्या सोच रहे है, आपका दिमाग़ क्या कह रहा है,

वही अगर आप Counter करते है की हाँ ये philosophy सही हो सकती है, लेकिन मुझे इसमें कुछ मेरे लिए नहीं दिख रहा है तो मैं इसे क्यों मान लूँ यहाँ आप खुद के सोच को priority देते है,

Self care के लिए Time देना

आज तो इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, क्योंकि हम कभी अकेले होते ही नहीं है आज की दुनिया है, हाँ हम बाहर से देखने में बेशक अकेले दिख सकते है लेकिन हम हमेशा कहीं ना कहीं Content consume कर ही रहे है,

ऐसे में इंसान अपनी Self Care पर ध्यान ही नहीं दे पाता है,

जब मैं बहुत छोटा था क़रीब 12 साल का रहा हूँगा, मुझे याद है, मैं अपनी thinking को अपने imagination को लिख रहा था, हाँ pattern बहुत ग़लत हो सकते है, लेकिन मैं जो सोच रहा होता था वो कागज पर अपनी जुबान में लिख पाता था,

अगर आप अपने लिए समय निकाल पाते है, आप क्या सोच रहे है, क्या महसूस कर रहे है, आपको क्या अच्छा लगता है, आपके weakness क्या है इन सब के लिए समय निकाल पाते है तो इसे improve करने की गुंजाइस बन जाती है और तब इस समय आपकी self image भी build होती है,

Value Based Decisions ख़ुद से लीजिए

मान लीजिए कि आपको अपने life में कोई जरूरी decisions लेने है, अगर आप ख़ुद से फ़ैसले नहीं लेते है या उस पर सोच नहीं पाते है तो आपको सामने वाला अगर कोई advice दे रहा है तो वो ज्यादातर generic होगा,

क्योंकि आपकी situation क्या है इस समय वो ये देख ही नहीं रहा है,

मान लीजिए आपके parents ने कहाँ की आप 11th या 12th में science ले लो इसमें scope अच्छा है, लेकिन आपकी science पूरी तरह से weak है, या आपका उसमे interest नहीं है, अगर आपने जबरदस्ती वो subject ले लिया तो आप fail हो जाओगे,

वही अगर आपने खुद से decision लिया की मुझे क्या करना है, मेरा strength क्या है weakness क्या है तो आप ख़ुद के self image को और Bold बनायेंगे,

Feeling Clear तरीक़े से Express करना

आज ज्यादातर लोग क्या चाहते है उन्हें ख़ुद भी नहीं पता, क्या आपने कभी सोचा है कि आप क्या चाहते है, आपकी जो feeling होती है वो ज्यादातर किसी ना किसी से inspired होती है या किसी ने आपके लिए decide किया हुआ होता है,

लेकिन एक बात आपको समझना होगा जब भी आप कुछ Clear तरीक़े से अगर express नहीं कर पाते तो आपको किसी के direction पर चलना होगा,

वही अगर आप ख़ुद को समझते हुए अपने feeling को express करते है बताते है तो आप अपनी self worth को और improve करते है, जिससे बेशक दूसरो को इससे ज़्यादा ख़ुशी ना हो लेकिन ख़ुद आपको बहुत अच्छा महसूस होता है, यहाँ मैं आपको अपनों से against जाने के लिए नहीं कह रहा हूँ,

बस आप अपनी feeling अगर बता पाते है तो आको आगे बहुत सारे struggle नहीं झेलने पड़ते,

अपनी ख़ुशी के लिए दूसरो से approval मत लीजिए

मान लीजिए आपने कुछ बहुत अच्छा किया जो आपको बहुत अच्छा लग रहा है, आपकी कोई भी achievement, लेकिन आप किसी का इंतज़ार कर रहे है की कोई आकर ये बताए की आपने वाक़ई अच्छा किया है,

यानी आप दूसरों के अप्रूवल का इंतज़ार कर रहे है खुश होने के लिए,

यहाँ आपने अपने ख़ुशी की चाबी पहले ही किसी और के हाथ में दे दी है, अब अगर उस इंसान का मन ना हो बताने का चाहे किसी भी वजह से तो आप क्या करेंगे, संभावना है कि आप उदास रहेंगे,

लेकिन अगर आपको किसी के approval का इंतज़ार नहीं है, कोई आपसे बात करे या ना करे, आपके साथ चले या चले आप फिर भी खुश रहते हो, तब आप ख़ुद को इम्प्रूव कर रहे होते हो,

अपनी achievement का Credit ख़ुद को देना सीखिए

क्या आपने कभी ये महसूस किया है, आपको Car driving नहीं आती, लेकिन आपने थोड़ी मेहनत के बाद उसे सिख लिया, क्या आपको नहीं लगता की आपकी ये achievement है, क्या इस जीत के लिए आपको ख़ुद को wish नहीं करना चाहिए,

क्या एक छोटी सा celebration नहीं बनता है आपके ख़ुद के लिए, बनता है ना

अगर आपको लगता है की मैं इतना ज़्यादा अच्छा इंसान नहीं हूँ, मैंने बस कर लिया, तो आप अपनी self image को ख़ुद ही कमज़ोर कर रहे है, यहाँ मैं आपको अहम रखने के लिए नहीं कह रहा हूँ,

लेकिन जो भी आपकी achievement है उसका श्रय आप ख़ुद को ज़रूर दे सकते है, इसमें कोई बुराई नहीं है, इससे आपको ख़ुद में confidence आता है,

Conclusion

आप कुछ भी करने की सोच रहे है अपने life में पहले आपको ख़ुद पर भरोसा ज़रूर होना चाहिए, इसके लिए बस motivation से काम नहीं चलेगा, आपको अपने अंदर habit बनाने की जरूरत है, क्योंकि जब भी आप कोई system बनाते है अपने लिए तो वो आपसे तेज चलता है,

इसे मोटिवेशन की जरूरत नहीं होती है, इन सब के लिए आपको ख़ुद के ऊपर trust होना जरूरी है,

अपने self image, ख़ुद पर trust बनाने के लिए आप ख़ुद को छोटी छोटी habit का साथ दे सकते है, जिससे improvement आपको साफ़ साफ़ दिखाई देगा,

उम्मीद है इस post से आपको सीखने का मौका मिलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो अभी comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

आपके लिए ख़ास, जरूर पढ़े !
जिन लोगों में असली कॉन्फिडेंस होता है, उनके पास ये 5 चीज़ें कभी नहीं होतीं (ज़्यादातर लोग नंबर 3 पर अटकते हैं)
मैंने 1 महीने के लिए ये 6 चीज़ें छोड़ीं – जो हुआ वो एक्सपेक्ट नहीं किया था
अगर गलत हो गया तो? यही सोच कितने फैसले आपसे छीन रही है?

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment