क्या आपने ध्यान दिया है की आप हर रोज जो करते हो उसका ही परिणाम है जो आप आज हो, क्या ऐसा कभी हुआ है की जो आप अगले 5 साल में बनना चाहते हो उसके लिए आपने कुछ नहीं किया फिर भी वो सब कुछ आपको मिल गया?
नहीं, ऐसा कभी किसी के साथ नहीं हुआ,
- अगर आज अपने exam में अच्छा result चाहिए तो उसके लिए आपको आज मेहनत करनी होगी,
- अगर आप चाहते है की आपका आने वाल कल financially strong रहे तो आपको उसके लिए रोज़ाना मेहनत करनी होगी
- अगर आप चाहते है की मेरी health अच्छी रहे तो आपको उसके लिए हर रोज़ मेहनत करनी होगी, जैसे की exercise, आपका diet
- अगर आप चाहते है की आपके relation अच्छे रहे तो आपको उसके लिए भी हर रोज़ मेहनत करनी होगी तभी जा कर आप उसे ठीक कर सकते है
अगर आप ये सोचे की मैं जब चाहूँ एक ही दिन में ये सब कुछ ठीक कर सकता हूँ तो आप कभी भी अपने life में कुछ भी ठीक नहीं कर सकते,
लेकिन यहाँ तक ध्यान 99% लोगो का जाता ही नहीं है, क्योंकि वो अपने लाइफ को बस जी रहे होते, बस flow के साथ बढ़ते चाहे जाते है, और सोचते है की एक दिन ऐसा आयेगा की जब सब कुछ ठीक हो जाएगा, कोई जादू सा हो जाएगा,
30 दिन मैंने ये 6 चीज़ें छोड़ दिया
शायद कभी ऐसा हो पाता, लेकिन कभी किसी के साथ कुछ भी नहीं होता उसके मन के मुताबिक़ जब तक कि वो उसपर काम ना करे,
जब मुझे ये पता चला तो मैंने ये 6 चीज़ें छोड़नी शुरू कर दी, जिसका मेरे लाइफ में जो असर हुआ आप सोच भी नहीं सकते, आइए समझते है वो क्या चीज़ें थी,
Phone bed पर सोते समय ले जाना
क्या आपने कभी ये महसूस किया है जब आप bed पर जाते है तो आपके साथ क्या होता है, आप सोते है, आप relax करते है, ये वो समय होता है जब आपके पूरे शरीर में जितने भी टूट फूट होते है आपका शरीर ठीक कर सकता है, इस समय आपने जो पूरे दिन भर में जो भी देखा, सुना, महसूस किया सब कुछ दिमाग़ process करता है,
जब आप इस समय अपना Phone बेड पर ले कर जाते है, आप अपने body और mind को relax नहीं देते है इस वजह से आप हमेशा थके रहते है, ना ही आपका शरीर अच्छे से काम करता है और ना ही आपका mind, जी वजह stress और बढ़ता है,
ना ही आप relax होते है ना ही आपको नए ideas आते है, जिससे आपके improvement पूरी तरह से बंद हो जाता है,
Negative लोगो से दूरी
जब आप पहली बार कुछ भी करते है तो आपको पता नहीं होता की इसका result किया आयेगा, इससे आपके लिए में चीज़ें ठीक होंगी या ख़राब, आप आगे बढ़ते है risk को calculate करते है और तब कई बार आपको उस action का result बाधित अच्छा मिलता है,
ये भी होता है कई बार result आपके हिसाब से नहीं आता लेकिन उस समय भी आपको ये पता चल जाता है कि आपको अपने life में क्या नहीं करना चाहिए,
लेकिन जब आप किसी ऐसे इंसान के साथ है जो आपको हमेशा negative engle पहले दिखा देता है, चाहे आप कितना भी positive mood में क्यों ना हो जैसे ही उस इंसान के पास जाते हो, आपका दिमाग़ भी negative हो जाता है,
ऐसे इंसान आपके positive wibe को पूरी तरह से सोख लेते है, उन्होंने भले ही अपने life में कुछ ना किया हो लेकिन आपको वो हमेशा जरूर बताते है की आपको क्या ठीक कर लेना चाहिए,
ऐसे इंसान से दूर रहने में ही आपकी भलाई है, क्योंकि आप हमेशा डरेंगे, कभी कुछ हासिल नहीं करेंगे, क्योंकि risk बड़ा दिखाई देगा negative talk से,
30 दिन Junk Food 100% छोड़ दिया
जैसे आपकी सोच आपके सेहत और आपके future पर असर डालती है, उसी तरह से आपका खाना भी आपके सेहत और सोच पर असर डालता है, क्योंकि Junk food जो बस taste के लिए होता है, इससे आपका शरीर तो ख़राब होता ही है, क्योंकि इसमें nutrition level नहीं होता,
साथ में Junk food आपके mental strength को भी week बनाता है, ये आपको इंस्टेंट spike देता है अच्छा महसूस करता है, उसके बाद आप पहले के मुक़ाबले और ज़्यादा अच्छा महसूस करना चाहते है,
आप अगली बार और ज़्यादा Junk अपने शरीर में डालते है, ये आपके अंदर कई सारी बीमारियां देतें है, और फिर आप धीरे धीरे और ज़्यादा mentally और physically बीमार होना शुरू हो जाते है,
एक junk food आपको शरीर से भी slow बनाता है और दिमाग़ से भी slow बनाता है, आप किसी भी जरूरी चीज़ के लिए struggle नहीं करना चाहते आपको सब कुछ तुरंत चाहिए होता है,
Snooze button आपको हर रोज Goal से अलग कर देता है
आपके अलार्म का snooze बटन जो 90% लोग दबाते है, ये बहुत छोटा action है लेकिन ये आपको हमेशा Indiscipline बनाता है,
जब भी आप alarm का snooze बटन दबाते है आप ख़ुद को ये बताते है की इसे थोड़ी देर छोड़ने की गुंज़ाइस है, सोचिए जब आप कोई goal बनाते है तो आप ख़ुद को एक destination दिखाते है,
ये एक वादा होता है जो आप ख़ुद से करते है, लेकिन जैसे ही आप alarm का snooze बटन दबाते है आप उसे तोड़ देते है, क्या आपको लगता है की आपके दिमाग़ दो लोग रहते है, क्योंकि एक तरफ़ तो Goal दिखा कर आप ख़ुद को दिशा देते है की यहाँ तक पहुचना ही होगा,
वही दूसरी तरह alarm snooze करते ये भी बताते है ये सब बस एक ड्रामा है, असली life तो यही है कि थोड़ी देर late हो सकता है, आपका दिमाग़ इसे मान लेता है, और जब भी आप बहुत मेहनत करने की सोचते हो, आपका दिमाग़ तुरंत ही ये बोलता है की अभी बहुत समय है, इतनी मेहनत की जरूरत नहीं,
Social Media Scrolling के लिए Limit Set किया
कुछ साल पहले तक जब भी मैं अपना social media open करता था तो उसे बंद करने का कोई समय मैंने निर्धारित नहीं किया हुआ था, तब कभी भी scrolling बंद ही नहीं होती थी, इसमें मैं घंटों निकल देता था ये भी मुझे नहीं पता चलता था,
इससे मेरा उस दिन का vision पूरी तरह से ख़त्म हो जाता था,
जैसे मुझे सुबह में उठ कर याद आया कि आज ये काम करना है ये कितना जरूरी है सब कुछ दिमाग़ में है, लेकिन जैसे ही social media open किया वो सोच पूरी तरह से blur हो जाता था, अभी तक जो काम बहुत जरूरी लग रहा था अब वो उतना जरूरी नहीं लगता था, अब लगता था की इसे delay किया जा सकता था,
यानी life वही की वही, Calender में बस Date बदल रहा था मैं वही का वही, कुछ भी नहीं बदल रहा था, जब पता लगा मैंने तुरंत इस scrolling के लिए एक time set करना शुरू कर दिया,
रात में भी Coffee पीने की आदत
हो सकता है शायद मेरी तरह आपको भी Coffee पीने की आदत होगी, शुरू में मैं जब भी मेरा मन होता था मैं Coffee पी लेता था, क्योंकि ये mental fog को तुरंत ही हटा देता है, energy पहले से और बेहतर हो जाती है, नींद तुरंत से भाग जाती है,
लेकिन इसका नुक़सान पता है क्या है, अगर आप इसे 6 बजे के बाद लेते है तो आप रात को सो नहीं पाइएगा, आप deep sleep ने नहीं जा पाइएगा, क्योंकि coffee में caffeine होता है ये बेशक आपको happy mode देता है लेकिन इसमें मौजूद adenosine जो आपके नीड को ब्लॉक कर देता है,
जब आप रात को सोयेंगे नहीं तो आपके शरीर ख़ुद को repare नहीं कर पाएगा, और अगर ऐसा होगा तो आप बीमार होंगे,
जब मुझे ये पता चला की मैं रात को 10 बजे coffee पिता हूँ इसकी वजह है कि मैंने सुबह के 5 बजे सोने जाता हूँ, और अगले दिन पूरा दिन ऐसा महसूस होता है कि मैं सो रहा हूँ, हमेशा mental fog, मैं तुरंत इसे बंद कर दिया, शाम के 6 बजे के बाद अब मैं coffee नहीं पीता, जिससे रात में अच्छे से सो पाता हूँ अगली सुबह energy high रहती है,
30 दिन ये 6 चीज़ें छोड़ने पर मेरे साथ हुआ
मैंने जब 30 दिन इन 6 चीज़ों को छोड़ दिया मेरे life में बहुत सारे बदलाव होने शुरू हो गए, मैंने पहले से ज़्यादा focus हो गया, distraction पूरी तरह से ख़त्म हो गया, मैं अब घंटों किसी भी topic पर सोच सकता था, और अपने life के हिसाब से उसे बना सकता था,
जहाँ कुछ दिन पहले मैं सोच रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, मैं अब देख पा रहा था कि मुझे ये सारे बदलाव करने होंगे अपने इस Goal के लिए, क्योंकि –
- मैं Bed पर phone नहीं ले जाने की वजह से पूरी नींद ले पा रहा था, सेहत के साथ मेरा दिमाग़ भी पहले से ज़्यादा Sharp होना शुरू हो गया था,
- जैसे ही मैंने negative talk करने वाले लोगो से दूरी बनाई मैं बहुत सारी चीज़ों को explore कर रहा था, नई जानकारी, नए अनुभव के साथ अपने लिए एक नया goal बना पा रहा था, goal के हिसाब से बदलाव भी कर पा रहा था,
- Junk food जैसा ही मैंने छोड़ा, मेरी सेहत और दिमाग़ मेरा साथ देने लगे, सामने struggle भी आने पर अब मैं उससे भागता नहीं था, क्योंकि instant dopamine की आदत ख़त्म हो चुकी थी,
- Snooze बटन दबाने की आदत जैसे ही ख़त्म हुई, मैं time कर punctual हो गया, अब ख़ुद से किया वादा निभाने के लिए effort लगाने लगा,
- Social media के लिए जैसे ही मैंने एक time set करना शुरू किया पहले से ज़्यादा समय मिलने लगा, दिमाग़ बहुत सारी जानकारी को प्रोसेस करने से बच गया
- देर रात को चाय या coffee ना पीने की वजह से अब मैं पूरी रात अच्छे से सो पाता हूँ और अगली सुबह ज़्यादा fresh महसूस करता हूँ,
देखने से ये आदतें बहुत छोटी दिखाई दे सकती है, लेकिन इनका life पर बहुत बड़ा impact पड़ा मेरे, मैं पहले से अपने Goal पर ज़्यादा deep focus कर पा रहा था,
मैंने कहीं पढ़ा था की अगर आप blinder का इस्तेमाल करते है तो ये आपके कई focus को हटा देता है और आप तब सीधा देख पाते है अपने goal की तरफ़,
Conclusion
अगर आप अपने life में कुछ भी ठीक करना चाहते है तो वहाँ तक पहुँचने के लिए आपको बहुत सारी चीज़ें छोड़नी होगी, अगर आप सोचेंगे की एक दिन आप सब कुछ ठीक कर लेंगे तो आपका दिमाग़ आपको आपके comfort zone में फसाये हुए है क्योंकि आप ने ही उसे इस तरह से बनाया है,
बदलाव के लिए पहले आपको ख़ुद बदलना होगा, यानी आपके छोटी छोटी habit को बदल कर ही आप अपने self में बदलाव ला सकते है,
और हाँ बस क्या करना है इसके साथ आपको ये भी देखना होगा कि आपको क्या नहीं करना है, क्योंकि चाहे कितना भी आप अच्छा कर लें, अगर आपकी habit अच्छी नहीं है आपको result भी अच्छा नहीं मिलेगा,
उम्मीद है इस post से आपके सोचने का तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया जरूर comment में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.














