Link copy ho gaya

हर बार खुद पर Doubt क्यों होता है? वजह सिर्फ Comparison नहीं—शायद आप कुछ और Ignore कर रहे हैं।

Published On: August 13, 2026
Follow Us
हमेशा ख़ुद के action पर Doubt होना

क्या आपने कभी गौर किया है की जब आपका मन बार बार आपको बोल रहा होता है कि आप नहीं कर पाओगे, आप उतने capable नहीं हो तो आप वाकई में उस काम को सही ढंग से नहीं कर पाते है और fail हो जाते है,

जब आप exam में बैठते हो भले ही आपने पूरी syllabus अच्छे से पढ़ा है,

लेकिन फिर भी आप exam hall में बैठते ही सब कुछ भूल जाते हो, क्योंकि आपके अंदर self doubt शुरू हो जाती है, आप ये सोचने लगते हो की यार मैं उतना capable नहीं हुआ, मैं नहीं कर सकता और होता भी वही है

आप पूरी answer sheet खाली छोड़ के चले आते हो,

क्या आपने कभी गौर किया है की जब भी आप सफल लोगो के बीच बैठते हो तो आप uncomfortable महसूस करने लगते हो, आपको लगने लगता है कि आपके आसपास बहुत capable और सफल लोग बैठे हुए है आप उनके साथ कैसे maintain कर सकते हो,

Bruce lee के साथ भी ऐसा ही होता था – वो कहते थे कि mera fear ये नहीं की कोई कितने घंटे kick की practice कर रहा है बल्कि mera fear ये है कि अगर कोई 10000 बार एक ही kick को practice कर रहा है तो क्या मैं उससे मुक़ाबला कर पाऊँगा,

यानी Self doubt सही के साथ होती, दिमाग़ आपको रोकता है जो कई बार सही भी होता है,

लेकिन अगर आप बस self doubt की वजह से शुरुआत ही नहीं करते तो आप कहीं नहीं पहुँच सकते और ना ही जीवन में कभी कुछ सीख सकते है,

Self Doubt जो Champion को भी ढेर कर सकता है

ख़ुद पर शक यानी अपने आप से अपने बारे में एक negative talk की तुम माहिर नहीं हो, तुम नहीं कर सकते, तुम fail हो जाओगे, तुमसे नहीं होगा, तुमने किया तो अच्छा भी ख़राब हो जाएगा,

कई सारे सवाल जो पहले एक beginner के मन में हमेशा ही होता है, ये self doubt इतना strong होता है कि लोग मैदान में उतर ही नहीं पाते क्योंकि उन्हें fail होने का डर होता है, उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने अपने life में ऐसा कुछ किया जो उनका मन उसे करने से रोक रहा है तो struggle बढ़ जाएगा,

इस struggle से भागने के लिए 99% लोग कभी अपने इस self doubt को कभी दूर ही नहीं कर पातें,

self doubt यानी डर जो comparison से शुरू होता है, दूसरे किसी सफल इंसान को देख कर, उससे ख़ुद को compare करके ये लगने लगता है कि आख़िर मैं कैसे कर पाऊँगा,

यहाँ लोग motivation का सहारा लेते है लेकिन ख़ुद ही घंटों के वो fail हो जाते है, क्योंकि सही वजह नहीं मिल पाती अपने self doubt से लड़ने की,

लेकिन अगर आप थोड़ा practical होकर सोचे की अगर आपका दिमाग़ ये कह रहा है कि आप 100kg नहीं उठा सकते तो ये सच भी तो सकता है क्योंकि अगर आपको आदत नहीं है तो आप नहीं उठा सकते, और तब आपको मान लेने में क्या बुराई है,

अगर आप किसी ख़ुद से कम wait वाले इंसान को 100kg उठाते हुए देख कर low महसूस करना शुरू कर दो की वो कर रहा है मैं क्यों नहीं इसके बजाये ये भी सोचा जा सकता है reality को देखते हुए की शायद उस इंसान को इसकी आदत हो इसलिए वो कर रहा है,

क्योंकि Self doubt बड़े बड़े champion को भी ढेर कर सकता है,

ये आपके Core strength को कमजोड़ बनाता है, लेकिन यही अगर आप थोड़ा practical होकर ख़ुद को तैयार करना शुरू कर दें तो आप आसानी से इससे आगे बढ़ सकते है,

Self Doubt को कम किया जा सकता है अगर आप इस 3 हैबिट को अपनाना शुरू कर दें, क्योंकि अगर आप कुछ practical करते है तभी इससे आप बाहर आ सकते है, motivation आपको बहुत देर तक नहीं रोक पायेगी, जैसे –

  • Evidence journal
  • Small Wins
  • Skill practice

Evidence Journal – Self Doubt को दबाने के बजाए उसे Proof दें

हमेशा ध्यान दीजिएगा जब भी आपका दिमाग़ self doubt देता है आपको, बताता है कि ये आपसे नहीं हो पाएगा ये ज्यादातर उन कामों के बारे में होता है जो आपने पहले नहीं किया होता है,

या आप जब अपने शुरुआत को किसी के सफलता से जोड़ लेते है तब आप ख़ुद के बारे में negative talk शुरू कर देते है, की भाई मैं नहीं कर पाऊँगा, मैं ये weight नहीं उठा सकता, मैं अपने life में कुछ नहीं कर पाऊँगा, मैं हार जाऊँगा, मैं सुबह नहीं उठ पाऊँगा,

अगर आप यहाँ पर ख़ुद को छोटी छोटी evidence देना शुरू कर दें –

  • मैं कल सुबह उठा था – आज फिर से उठा सकता हूँ
  • मैंने कल अपने सभी जरूरी काम किए थे – मैं आज भी कर सकता हूँ
  • मैं ये काम नहीं कर पाऊँगा – इसके बजाये ये ख़ुद को बताए कि मैं भी कर सकता हूँ बस मुझे थोड़ी practice करनी होगी, ये बहुत आसान है
  • मैं Fail हो जाऊँगा – कोई बार नहीं सीखने को मिलेगा, फिर से कोशिश करूँगा
  • मैं इतना ज़्यादा capable नहीं हूँ – मैं ख़ुद को Capable बनाऊँगा, अपने अंदर skill improve करूँगा ताकि मैं भी अपने life में अपने लिए रास्ता बना सकूँ,
  • वो कितना ज़्यादा सफल है मैं उसके जैसा नहीं बन पाऊँगा – इसके बजाए की उसने भी शुरुआत zero से ही की थी आज वो अपने मेहनत का result enjoy कर रहा है, मैं भी वहाँ तक पहुँच सकता हूँ,

अगर आप ख़ुद को एक evidence देना शुरू दें तो आप आसानी से अपने self doubt को धीरे धीरे बंद कर सकते है, क्योंकि यहाँ आप practical होकर ख़ुद को सँभाल रहे है, अपने मन में उठ रही query को solve कर रहे है, आप अपने मन को चुप होने या ख़ुद को looser नहीं समझ रहे,

बल्कि अपने मन को अपने दिमाग़ को एक रास्ता दे रहे ही की तुम भी कर सकते हो बस ख़ुद को imrove करने की जरूरत है,

Small Wins – खुद को हर दिन एक जीत दिखाइये

अगर आपने कोई बहुत pre plan बना रखा है अपने Dream को पूरा करने के लिए, लेकिन जो आप मेहनत कर रहे हो और उसका result आपको 5 साल बाद मिलने वाला है, तब 99.99% chances है कि आप उसे बीच में छोड़ दोगे,

क्योंकि चाहे आपने हर point लिख कर क्यों ना रखा हो अगर दिमाग़ को एक बार भी महसूस हो गया कि आप बेकार में मेहनत कर रहे हो तो धीरे धीरे आपका मन उस काम को करने से भागने लगेगा,

लेकिन वही अगर आप अपने रोजाना के मेहनत के बाद हर रोज़ दिखा पाओ की मैंने क्या Improve किया क्या जीता तो आप हमेशा ही energy महसूस करेंगे, आपको हर रोज मेहनत करने के लिए ख़ुद को तैयार करने की जरूरत नहीं होगी,

एक बड़ी जीत Celebrate करने के बजाए अगर आप हर छोटी छोटी जीत को Celebrate करना शुरू कर देंगे तो आप और ज़्यादा dedication महसूस करेंगे और आप तब ख़ुद से ही negative talk नहीं करेंगे,

2018 में जब मैंने अपना पहला Post लिखा कुछ नहीं बदला, यहाँ तक 100 post को लिखने के बाद भी कुछ नहीं बदला, मुझे लगा सब बेकार है कोई नहीं पढ़ रहा है,

लेकिन जब मैं उस समय को याद करता हूँ तो महसूस होता है कि मैं ग़लत था,

क्योंकि पहले दिन के बाद ही मेरी लिखने की speed बढ़ रही थी, मेरे सोचने की ability बढ़ रही थी, मेरे article से लोग connect कर रहे थे, बेशक उससे final goal पूरा नहीं हुआ, लेकिन मेरे अंदर confident build हो रहा था, जहाँ मैं ये सोच रहा था कि मैं 1000 शब्दों का एक blog post भी नहीं लिख पाऊँगा,

आज मैंने 15000 शब्दों की Book लिखने के लिए भी capable हूँ,

अगर मैं इस skill को सीखने जाता तो समय तो लगता ही ऊपर से मुझे इसके लिए pay भी करना पड़ता, अब मुझे महसूस होता है कि मैं बहुत सारे लोगो से आगे हूँ जो 100 शब्द भी लिखे के लिए सोचते है, ऐसा नहीं है कि वो लोग कुछ नहीं कर सकते, वो भी कर सकते है बस उन्हें इसकी आदत लग जाये, वो बस देखना शुरू कर,

आप जहाँ भी है अगर आप अपनी छोटी छोटी जीत को बस दिखाना शुरू कर दें तो आप कल के लिए ख़ुद को तैयार कर सकते है बिना किसी negative self talk के,

Skill Practice – नहीं होगा के बजाए practice की जरूरत है

जब भी आपका मन negative talk करना आपसे शुरू करे की तुमसे नहीं होगा तो ध्यान रखो, जो तुमने कभी नहीं किया है उसे तुम improve कर सकते है,

आपको बस अपनी skill को improve करने की जरूरत है,

आज बेशक आपको English बोलने नहीं आती हो, अच्छे से बात करना नहीं आता हो, ऐसी कोई भी चीज़ जिसमे आप माहिर नहीं हो, उसे improve किया जा सकता है बस practice करके,

ऐसा बिल्कुल नहीं है की जो दूसरा कर रहा है तुम वो नहीं कर सकते, हो सकता है practice के बाद तुम उस इंसान से भी बहुत अच्छा वो काम करने लगो, बस practice की बात है,

आपने कभी English नहीं बोली और आपका मन ये कह रहा है कि भाई तुम नहीं कर सकते तो इसे मानो, ख़ुद को looser समझने के बजाये उसपर काम करना शुरू कर दो, देखो धीरे धीरे आप भी fluent हो जाओगे आसानी से, तो negative talk ख़ुद से छोड़ी और improve करो ख़ुद को

Conclusion

ख़ुद को बाहर से मजबूत बनने से पहले ख़ुद को अंदर से मजबूत बनाने की जरूरत है, क्योंकि अगर अंदर clarity नहीं है तो आप बाहर कुछ भी कर लो आप हारने वाले हो, इसलिए Self doubt को एक clarity से कम करो ना की उससे लड़ो और ख़ुद को looser समझ लो,

ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जिसे self doubt नहीं होता, लेकिन अगर वो जान पाये ये देख पाये की इसे कैसे कम किया जा सकता है,

वो बहुत ही आसानी से उसे पार कर सकता है बिना किसी परेशानी के,

ख़ुद के लिए रास्ता बनाना शुरू करो, जब भी हारने लगो देखो की क्या किया जाये जिससे आगे बढ़ने का रास्ता बनाया जा सकता है, Compare मत करो चिंतन करो, दूसरो को बेशक copy करो, लेकिन उसे अपने frame में डाल के,

उम्मीद है इस पोस्ट से आपके सोचने के तरीका बदलेगा, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !

आपके लिए खास, जरूर पढ़े !!
Mind हमेशा Busy क्यों रहता है? शायद वजह वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं।
Focus नहीं बनता? Deep Thinking के लिए ये 3 Quiet Habits आज से अपनाएं।
हर समय थकान रहती है? Focus नहीं बनता और जरूरी काम तय नहीं कर पाते, तो ये 3 Habit आजमाएं।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment