क्या आप भी बहुत सारे लोगो की तरह बस 8 घंटे काम करके खुश हो जाते हो, तो आपके लिए बहुत जरूरी है की प्राइवेट कंपनियाँ जब चाहे अपने एम्प्लोयी को हटा सकती है और भारत में ऐसे संस्थान में या इनके इर्द – गिर्द क़रीब क़रीब 80% से ज़्यादा है लोग काम करते है, बस 20% ही ऐसी संस्था है जो पब्लिक सेक्टर है या गवर्मेंट है, यहाँ बस इस तरह जॉब का रिस्क बस थोड़ा ही कम है,
क्या आपने कभी नोटिस किया है आप कई दिनों से काम पर जा रहे है और रोज़ाना कम से कम 8 घंटे काम कर रहे है, लेकिन आज भी आप उतना ही जोड़ लगा रहे है जितना शुरुआती दिनों में लगाते थे, यानी क्या कुछ भी बदल रहा है आपके जीवन में,
क्योंकि आज जिस एनर्जी में आप काम कर रहे है कुछ सालों बाद ये नहीं रहेगा, आपकी एनर्जी समय के साथ कम होगी, समय के साथ जैसे जैसे ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेगी आप कम रिस्क लेंगे क्योंकि आप मजबूर होंगे तब, क्या आपको लगता है की की आप अपने इसी मेंटल कंडीशन में तब भी रहेंगे जब आपको अचानक से एक मैसेज आ जाएगा की, आपकी सेवा के लिए धन्यवाद, आपकी अब जरूरत नहीं है हमें,
क्या आपको नहीं लगता हमारी अपनी अपनी छोटी सी दुनिया एक झटके में तबाह हो जाएगी, अब क्योंकि नई स्किल सीखने में इंटरेस्ट भी कम हो जाएगा तो मजबूरी और बढ़ जाएगी की हम या तो यही करे या कुछ ना करें, लेकिन जीवन तो नहीं ख़त्म होगा,
बस 8 घंटे काम आपकी सबसे बड़ी कमजोरी
हम में से 80% लोग प्राइवेट संस्था में काम करते है या सेल्फ एम्प्लॉयड है जो किसी ना किसी छोटे और बड़े संस्था के लिए काम करते है, लेकिन इसमें से बस 20% ही लोग ऐसे है जिनके पास अपना एक Skill है, वो किसी ना किसी प्रोफेशन में है, ये लोग तो फिर भी सर्वाइव करेंगे हमेशा,
लेकिन उनका क्या जो बस किसी संस्था के लिए काम कर रहे है, क्योंकि इनके पास तो कोई स्किल भी नहीं है, ये तो कई सालों से बस एक ही काम कर रहे है, जैसे ही उनके हाथ से ये स्किल छूटेगा वो तुरंत Zero पर आ जाएँगे,
आज कई ऐसे लोग है जिनके लाइफ स्टाइल बहुत लक्ज़री हुआ करते है लेकिन जैसे ही उनका जॉब छूटता है वो एकदम निचले स्तर पर चले जाते है, और ये सबसे ज़्यादा पेनफुल है,
इसका कारण बस एक ही है किसी भी एक चीज़ पर डिपेंड हो जाना,
सोचिए एक इंसान जिसके पास मल्टीपल इनकम सोर्स है आपको क्या लगता है वो कभी भी इस स्थति में आयेगा, नहीं, क्योंकि एक रास्ता बंद होगा तो दूसरे से उसका जीवन चलेगा,
मुद्दा ये नहीं है की आप 8 घंटे काम ना करे या जॉब ना करे, टॉपिक है की आप ख़ुद को इम्प्रूव नहीं कर रहे, आप Skill Develop नहीं कर रहे है, अब ऐसा नहीं है कि इस स्थिति में जो लोग है उन्हें ये बात पता नहीं है, लेकिन उनका मन अलग ही धुन में रहता है जैसे –
- सब ठीक तो चल रहा है मुझे कुछ भी बदलने की क्या जरूरत है
- इतनी मेहनत करने की क्या जरूरत जब पहले से सब ठीक चल रहा है
- मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता है ये सब औरो के लिए
- कल से पक्का शुरू करूँगा
- जब ऐसी स्थति में आयेंगे तो देखी जाएगी
- अगर ऐसी स्थिति में आ गए दोस्त और रिस्तेदार कब काम आयेंगे
- कौन इतनी मेहनत करने जाये जब सैलरी आ ही जाती है
- अब इस उम्र में कैसे कुछ नया सीखूँगा मैं
ऐसी ना जाने जितनी ही बात जो आपके मन में चलती है जिसकी वजह से आप कभी भी किसी नाये स्किल पर ध्यान ही नहीं देते है,
साल में 366% ग्रोथ Skill देती है
जैसे सही जगह इन्वेस्टमेंट से आपको उसका अच्छा रिटर्न मिलता है, उसी तरह से अगर आप अपने समय को जब सही जगह पर इन्वेस्ट करते है तो उसका भी आपको कई गुना ज़्यादा रिजल्ट मिलता है, Elon Musk, Ratan Tata, Ambanis, Shahrukh Khan, MS Dhoni, Virat Kohli, ऐसे ना जाने कितने ही नाम है,
जिन्होंगे अपना समय किसी एक Skill में invest किया और वो हर रोज़ अपने उस skill को और इम्प्रूव ही कर रहे है, वो एक जगह पर नहीं रुके है कि अगर सब कुछ ठीक चल रहा है तो मुझे कुछ भी इम्प्रूव करने की जरूरत नहीं है, वो इम्प्रूव कर रहे है ख़ुद तभी वो Relevant है, अगर ऐसा नहीं होता तो कोई ना कोई उन्हें Replace कर चुका होता,
आप अपने काम को ही ले लीजिए, आप अगर कुछ नहीं सीख रहे है तो आपको एक दिन कोई ना कोई replace कर ही देगा, और बेशक आप चाहे किसी भी स्टेज पर रहे हो आप एक दिन Zero पर आ ही जाएँगे,
अब आप सोचेंगे की ये सब बड़े नाम है, आप बहुत छोटे लेवल पर है, यहाँ मैं आपको ये कह भी नहीं रहा हूँ कि आपको इनमे से किसी के भी जैसा बनना है, आपको बस अपने जैसा बनना है, आपको जो भी अच्छा लगता है बस एक skill पर इम्प्रूव करना है,
अब सोचिए आप अभी कहाँ है – आप अभी 8 घंटे काम करते है लेकिन काम क्या करते है, किसी संस्था के लिए काम, क्या आप अगर कल नहीं जाते है अपने काम पर तो क्या कोई परेशानी आएगी वहाँ , जी नहीं, यानी आपकी यहाँ कोई वैल्यू नहीं, यहाँ आप बस मज़दूरी कर रहे है,
क्या ऐसा आप कुछ कर रहे है जो आपके बिना नहीं हो सकता, क्या कोई ऐसी जगह आप भर रहे है जहाँ से आगर आप उठ जाते है तो उस काम को कोई और दूसरा नहीं कर सकता है जब तक कि आप सपोर्ट नहीं करते,
- क्या आप किसी के सेहत ठीक होने की वजह है
- क्या आप किसी के मनोरंजन की वजह है
- क्या आप किसी के जीवन में कोई वैल्यू जोड़ रहे है
- क्या आप कुछ क्रिएट कर रहे है
- क्या आपके आईडिया की वजह से किसी संस्था या किसी के जीवन में वैल्यू जोड़ रहे है
- क्या आप कुछ ऐसा कर रहे है जिसकी वजह कोई आपको थैंक यू बोलने के लिए बस अपना समय निकाल रहा है
ऐसी ना जाने कितनी वजह है जो किसी ना किसी skill से जुड़ी हुई है, और अगर आप यहाँ है तो आप ख़ुद को इम्प्रूव कर रहे है, जब आप इस स्थति में होते है तो आप हर रोज ख़ुद को इम्प्रूव करते है ऐसी में साल में आपके जीवन में 366% ग्रोथ होती है,
उदाहरण – बहुत ही छोटे लेबल पर
एक E-रिक्शा चालक, कुछ पैसे जोड़ कर अपनी एक E-रिक्सा ले लेता है, वो हर रोज़ 8 घंटे मेहनत करता है, लेकिन एक विज़न के साथ जिसकी वजह से उसके पास हर साल एक रिक्शा आ रही है, पहले वो 8 घंटे काम कर रहा था हर रोज़ अब वो क़रीब 80 घंटे काम कर पा रहा है हर रोज़,
हर रोज 500 रुपये कमा रहा था लेकिन अब 5000 रुपए कमा रहा है, लेकिन अगर अभी वो रुक गया तो वो जीरो पर जल्दी ही चल जाएगा, वही अगर उसने ये तरीका इम्प्रूव करते हुए जारी रखा तो वो कभी नीचे नहीं आयेगा,
मान लीजिए – अगर यही रिक्शा चालक किसी के पास 8 घंटे काम करता और कुछ भी ना बदलता तो एक समय के बाद इसकी एनर्जी भी जाती और और कुछ दिन के बाद ये काम भी, यानी इनकम फिर से जीरो,
समय को काम पर लगाइए
आज चाहे आप जहाँ है, आप जो भी कर रहे है वो करना भी जरूरी है, लेकिन आपको इसके आलवा ये भी ध्यान रखना होगा कि आपका बैकअप प्लान क्या है, की कल को अगर ये जॉब नहीं रहेगा तब आप क्या करेंगे, इसके लिए आपके अंदर एक ना एक स्किल जरूर होनी चाहिए, जो आपको मुश्किल समय पर मदद करे,
हाँ सोचिए आप किसी भी skill को हर रोज़ बस 2 घंटे ही देते है तो साल में आप करीब क़रीब 750 घंटे तक दे सकते है, यानी 3 साल में आप इस Skill में इतने मास्टर हो जाएँगे की आप कुछ Create कर सके, और जब आप कुछ Create करते है तब समय आपके लिए काम करने लगता है,
मान लीजिए आप अब किसी Skill में मास्टर है,
उस स्किल की वजह से आपने कुछ ऐसा क्रिएट कर दिया जो लोगो के काम आ रहा है, और हर महीने या साल में आप कुछ ना कुछ नया उसमे ऐड कर रहे है या नया क्रिएट कर रहे है, आपने बस 3 सालों में करीब करीब 3 या 4 कुछ ऐसा क्रिएट कर दिए की ये सभी आपके लिए काम कर रही है, आपको उनसे कुछ ना कुछ इनकम आ रही है,
अब आप अकेले काम नहीं कर रहे है आपके साथ आपका बनाया हुआ क्रिएशन भी अब आपके लिए काम कर रहा है,
इस तरह एक समय ऐसा आएगा जब आपको कम मेहनत में ज़्यादा रिजल्ट दिखाई देगा, लेकिन ये तब होगा जब आप आज Skill में समय देना शुरू करेंगे, आप बेशक आज जीरो पर होंगे लेकिन कुछ समय बाद आपको इसका कई गुरन ज़्यादा रिजल्ट आयेगा, और ये स्किल आपको अंदर से कॉंफिडेंट रखेगा,
आज आपकी जॉब चली भी जाए आप अंदर से हरा हुआ महसूस नहीं करेंगे –
Conclusion
अगर आप आज 8 घंटे काम कर रहे है तो ये तय है कुछ सालों में आप इससे कम समय दे पाएंगे क्योंकि वो एनर्जी नहीं रहेगी, और तब इसकी भी संभावना ज़्यादा है की आप Replace हो जाएँगे, इसलिए समय को Skill सीखने में भी लगाइए ताकि आपको इसका कई गुना रिजल्ट मिले, आप एक समय पर कुछ ना भी करे तो भी आपका मेंटल स्टेट स्टेबल रहे और आप स्ट्रेस में ना जाए,
उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको एक नई दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया कमेंट में जरूर लिखे, तब तक के लिए रखिए अपना ख्याल मिलते है एक नए इमोशन के साथ !!
| आपके लिए ख़ास, इसे भी पढ़े !! |
| आज फिर Plan बदलने से पहले… ये ज़रूर जान लें। |
| आज से पहले Phone मत उठाइए… जब तक ये न जान लें। |
| आप जिस बात को भूल नहीं पा रहे… शायद वही सबसे ज़रूरी है। |
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









