Link copy ho gaya

आज से पहले Phone मत उठाइए… जब तक ये न जान लें।

Published On: July 9, 2026
Follow Us
फोन को रुक कर उठाओ कहीं समय बर्बाद ना हो जाये

आज आप किसी से भी पूछो की आप घड़ी क्यों नहीं पहनते, वो बहुत ही स्मार्ट जवाब देते है, कहते है कि मैं टाइम अपने फ़ोन में देख लेता हूँ, तो फिर बिना वजह पैसे बर्बाद करने की क्या जरूरत, क्या आपको भी ऐसा ही लगता है कि घड़ी में आप पैसे बर्बाद करते है, जबकि आपका स्मार्टफोन आपके सभी काम कर देता है,

लेकिन आपकी घड़ी जो महज़ 500 से भी कम की क़ीमत पर आपको मिल सकती है ये आपके कई कीमती समय बचा सकती है जिसमे आप एक दिन में इतना काम कर सकते है जिससे आप 50 से भी ज़्यादा स्मार्टफोन ख़रीद सके, जी हाँ ये सच है,

क्या अपने कभी नोटिस किया है कि बहुत सारे सफल लोग बस एक बहुत ही सिंपल सी दिखने वाली घड़ी का इस्तेमाल करते है, जो उन्हें बस समय बताती है और समय बचाती भी है, उनका समय बिना वजह बर्बाद होने से बच जाता है, आप सोचिए की घड़ी देखने में आपको कितना समय लगता है,

महज कुछ सेकंड, लेकिन आपका स्मार्टफोन आपको समय बताने के लिए आपके कई घंटे ले लेता है, अगर आप थोड़ा ध्यान देते है तो ये समय थोड़ा छोटा हो सकता है, लेकिन जैसे ही आपका ध्यान बटा आपके कई घंटे बर्बाद हो जाते है और आपको ख़बर ही नहीं,

आप अपने कुछ मिनटों के काम को पूरा करने के लिए कई घंटे ले लेते है,

ईमानदारी से बताइए की क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है, अगर होता है जिसकी संभावना भी ज़्यादा है तो आप अकेले नहीं है ऐसा सभी के साथ हो रहा है लेकिन हम ध्यान ही नहीं देते,

आप समय बचाने के लिए समय गवातें है

आप सोचिए की आप घड़ी क्यों देखते है समय जानने के लिए, और समय आप इसलिए देखते है ताकि आप अपने समय का सही इस्तेमाल कर पाये,

सोचिए आपने पिछली बात जब अपना स्मार्टफोन उठाया था समय देखने के लिए तो आपको कितना समय लगा था वापस उसे रखने में, अमूमन ये कम से कम 15 मिनट से 30 मिनट तक का समय होता है उन 95% लोगो के लिए जो समय अपने फ़ोन में देखते है,

अब जरा ध्यान दीजिए आपने दिन भर में कम से कम 5 बार भी अपना स्मार्टफोन उठाया समय देखने के लिए तो आपने कम से कम 2 घंटे के आसपास बस समय देखने के लिए लगा दिए, पूरे महीने में ये 60 से 80 घंटे होते है और साल में ये करीब क़रीब 800 से 1000 घंटे तक का समय होता है समय देखने के लिए,

साल में 1000 घंटे का समय आप घड़ी देखने में नहीं लगाते, ये तो बस कुछ सेकंड का काम होता है, लेकिन जैसे आप अपना स्मार्टफोन आप अपने साथ में उठाते है, आप खो जाते है कि मैंने अभी क्या करने के लिए अपना फ़ोन उठाया था, आप नोटिफिकेशन के साथ एक ऐप से दूसरे ऐप से तीसरे ऐप में घूमते जाते है,

अगर इतना समय आप किसी भी skill को दे दे तो आप उसे बहुत हद तक समझ जाते है, और आपके अंदर एक नई क्वालिटी आ जाती है,

एक average इंसान जब भी अपना स्मार्टफोन उठाता है तो कम से कम 3 से 5 ऐप में जरूर घूमता है, चाहे उसे कोई नोटिवेशन आए या ना आए,

ये बात यही तक ख़त्म नहीं होती, जब भी आप स्मार्टफोन उठाते है तो नोटिस करियेगा आप ख़ुद को एक काम दे देते है, जो आपको उस समय बहुत जरूरी लगता है, जैसे की –

  • अभी सेल चल रही है अभी नहीं खरीदा तो ऐसी डील नहीं मिलेगी
  • ये बहुत अच्छा लग रहा है मैं भी ऐसा कुछ बनाऊँगा (ये कुछ भी हो सकता है)
  • हाँ ये बात तो सही है मैं वाक़ई अपना समय बर्बाद कर रहा था
  • मुझे भी इस इंसान के जैसा बनना है
  • मुझे ये भी ये लक्ज़री चाहिए
  • पोस्ट देखते ही मेरे दोस्त मजे कर रहे है और अपना समय बर्बाद कर रहा हूँ,

ऐसे छोटे छोटे कई टास्क ख़ुद जो दे देते है, अब अगर आपने कम से कम 10 टास्क ख़ुद को दे दिए, तो कोई एक आपको बहुत जरूरी लगने लगता है, और अब आप अपना समय उसमे बर्बाद करना शुरू कर देते है,

इस वजह से आपका और समय बर्बाद होता है, कुल मिलाकर आपका स्मार्टफोन आपके लिए एक ऐसा लीकेज तैयार कर रहा है जिसकी वजह से आप ना चाहते हुए भी अपना समय वहाँ बर्बाद कर रहे है,

काम होता है बस 5 मिनट और बर्बाद होता है 55 मिनट

मैंने 2018 में जब कंटेंट क्रिएशन शुरू किया था तो मैं उस समय काम कुछ मिनट करता था और उसके रिएक्शन को देखता था बहुत देर तक, जैसे मैंने कोई आर्टिकल पब्लिश किया या मैंने कोई वीडियो पोस्ट की यूट्यूब पर, अब इसे मान लीजिए बनने में मुझे 2 घंटे लगे,

लेकिन उसके बाद 2 घंटे मेरे ये देखने में निकल जाते थे कि क्या इसे कोई देख रहा है, इसपर लोगो की प्रतिक्रिया क्या थी, यानी स्मार्टफोन जब हाथ में आता है तो आप वो काम ज़्यादा करते है जो आपको बहुत ज़्यादा जरूरी लगता है, आप बिना वजह स्क्रॉलिंग करते है,

ट्रेडर्स भी ऐसा ही कुछ करते है,

ट्रेड करने और उसके बाद भी वो Analytics को देखने में घंटों अपना समय लगा देते है, आजकल तो हर ऑनलाइन बिज़नेस का यही हाल है की वो काम कम करते है और रिजल्ट ज़्यादा देखते है अपने स्मार्टफोन पर,

एक बार जब आप अपना स्मार्टफोन उठा लेते है तो आपके कई घंटे बर्बाद हो ही जाते है,

ध्यान बटता है तो वजह बदलो

अगर आप भी ऐसा कुछ करते है और अब आप ये समझ चुके है की आपका जो समय है वो कितना जरूरी है और आप इसे कैसे बचा सकते है और सही कामों में लगा सकते है तो इसे बर्बाद करने से बचाना होगा, क्योंकि समय एक बार जाता है तो ये कभी वापस नहीं आता, क्या आप फिर से अपने किसी भी उम्र में जा सकते है? नहीं – इसलिए ध्यान बटनें की वजह को बदलिए –

  • समय देखने के लिए घड़ी का इस्तेमाल करिए
  • स्मार्टफोन को उठाने की कोई ठोश वजह पर इस्तेमाल करिए,
  • काम करते समय स्मार्टफोन को दूर रखिए
  • खाना खाते समय स्मार्टफोन को दूर रखिए
  • कुछ पढ़ते समय फ़ोन को दूर रखिए,
  • सोते समय फ़ोन को दूर रखिए
  • बात करते समय फ़ोन को हाथ में मत रखिए

यानी जब भी आप कुछ जरूरी कर रहे है जहाँ फ़ोन की कोई जरूरत नहीं है या उसके बिना भी कम चल जाएगा, उसे अपने आसपास मत रखिए, जब आपके पास फ़ोन रहेगा ही नहीं दिखाई ही नहीं देगा तो आप बार बार वहाँ समय बर्बाद भी नहीं होगा,

आप बस इस हैबिट को अपना कर अपना ढेर सारा समय और मेंटल एनर्जी को बचा लेंगे,

Conclusion

स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से कितनों की लाइफ बदली है मैं ख़ुद भी एक उदाहरण हूँ, लेकिन ये भी सच है कि स्मार्टफोन ने कितनों का जीवन बर्बाद भी किया है, क्योंकि ना ही उन्हें समय की सुध है और ना ही अपने जीवन में क्या करने है उसकी कोई सुध है,

परेशानी ये नहीं की आपके पास स्मार्टफोन है, क्योंकि ये आपके बहुत सारे काम को आसान बना देता है, परेशानी ये है की आप इसका इस्तेमाल कैसे करते है, जो लोग ये समझते है वो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ते बल्कि इस्तेमाल करने का तरीका बदलते है, और इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है,

उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको अपने जीवन में दिशा मिलेगी, कोई प्रश्न या सुझाव हो तो जरूर कमेंट में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन शुभ रहे।

आपके लिए खाश इसे भी पढ़े !!
आप जिस बात को भूल नहीं पा रहे… शायद वही सबसे ज़रूरी है।
आपकी Energy खत्म नहीं हो रही… कोई उसे चुपचाप खा रहा है।
आप सीख नहीं रहे… आपका दिमाग़ सिर्फ़ नया Excitement ढूँढ रहा है।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment