अगर आप हमेशा ये सोचते है की जीवन में आख़िर क्या रखा है एक दिन ये समाप्त हो जाएगा तो इतनी भागदौड़ी क्यों, क्यों काम और गोल के पिछे इतना पागल होकर भागना तो शायद बहुत जल्द आप अपने जीवन में ज़ीरो पर होने वाले है, इसकी वजह है आपकी सोच, क्योंकि आप वो सोच ही नहीं रहे है जो एक्चुअल में जीवन के लिए जरूरी है,
बल्कि आपका दिमाग़ वहाँ है जो बस सुनने में अच्छा लगता है, इसमें पूरी तरह से सच्चाई नहीं है, क्योंकि आपको जब भूख लगेगी तो आपको खाना चाहिए, और इसके लिए आपको काम करना होगा, ये सच है तब आपके मन में ये सवाल कभी नहीं आयेगा की आख़िर इतनी भागदौड़ी क्यों की जाये,
सच कहूँ तो सुकून आपको अपने जीवन में तब मिलता है जब आपने अपने लाइफ को बैलेंस कर के रखा है, ये बैलेंस ही असली सुकून है, अगर आप अच्छा दिखना चाहते हो अच्छा महसूस करना चाहते हो तो आपको अपने हेल्थ के ऊपर काम करना होगा, अगर आप अपनी जरूरत को पूरा करना चाहते हो तो उसके लिए आपको पैसे चाहिए,
अगर आप अपने घर में एक खुशनुमा माहौल पाना चाहता हो तो आपको अपने रिश्तों के ऊपर काम करना होगा,
जीवन में खुशी चाहिए तो इन 3 चीज़ों पर काम करना जरूरी है
अगर आप हमेशा ये सोच रहे हो की इतनी मेहनत क्यों करनी जरूरी है, आख़िर सब कुछ यही छूट जाएगा, इस वजह से आज हुई ऑपर्च्युनिटी को आप छोड़ देते हो तो ध्यान दो,
कुछ सालों तक मैं ये सोचता था कि ये इतने बड़े बड़े महापुरुष लोग हमेशा कहते है की जीवन में बहुत ज़्यादा भागदौड़ का कोई फायदा नहीं है क्योंकि अंत में होगा वही जो ऊपरवाले ने रचा है, लेकिन फिर ये भी तो नहीं पता है की सच में क्या रचा है उपरवाले ने, हो सकता है हमारी डेस्टनिटी बहुत बड़ी हो,
लेकिन क्योंकि हम मेहनत नहीं कर रहे है इस वजह से हम जो अचीव नहीं कर पा रहे है जो हमारे भाग्य में हो, हो सकता है भाग्य हमारे भरोसे बैठा हो, ये थोड़ी फ़िल्मी बातें लग रही होगी, लेकिन जरा गौर करना क्या इसमें सच्चाई नहीं है, लेकिन बहुत दिनों बाद मैं ये धीरे धीरे समझ पाया कि हो सकता है सब कुछ सच हो,
लेकिन मेरी ज़रूरत और मेरी सच्चाई सिर्फ़ मैं जानता हूँ, मुझे चाहिए एक अच्छा जीवन, जिसके लिए 3 पिलर होते है सभी के जीवन में,
फ़ाइनेंसेस, हेल्थ, रिलेशनशिप
आपको अपने जीवन में कुछ भी चाहिए सभी का रास्ता यही से गुजरता है,
फाइनेंसियल मज़बूती आपको फ्रीडम देती है
सोचिए की आपको भूख लगी है और आपके पास पैसे है तो आपको बहुत सोचने की जरूरत नहीं बस पैसे से खाना खा सकते है, लेकिन वही आपके पास अगर पैसे नहीं हो इस स्थिति में तो आप क्या करेंगे, सोचिए, सबसे पहले तो आपको मेंटल गिल्ट महसूस होगा, उसके बाद आपको काम करना होगा क्योंकि तुरंत पैसा चाहिए,
यहाँ एक स्ट्रगल होगा, दूसरे के ऊपर डिपेंडेंसी होगी उसके बाद भी ये Surety नहीं है कि आपको खाना मिली ही जाएगा, इसलिए पैसा जरूरी है, अब तो हवा, पानी भी मुफ्त नहीं है अगर शुद्ध चाहिए, इसलिए अपने जीवन को अगर अच्छे से जीना है तो आपको पैसे से मजबूत होना होगा,
ताकि जब भी आपकी जो जरूरत हो उसे आप आसानी से प्राप्त कर सके, और तब आपके पास पहले से ज़्यादा फ्रीडम होगी, ये फ्रीडम आपको मेंटली बहुत सुकून देता है हर बार,
मेंटल और फिजिकल हेल्थ सबसे बड़ी लक्ज़री है
आप अगर बस पैसे के पिछे भाग रहे है तो भी आप अपने जीवन में बहुत खुश नहीं रह पाएंगे क्योंकि यहाँ आपका हेल्थ के ऊपर असर आयेगा, आज इस भागदौड़ भड़े जीवन में लोग यही चूक जाते है, वो पैसा तो बहुत कमाते है लेकिन हेल्थ नहीं, आपके घर में रखी हर चीज़ को मेंटेनेंस की जरूरत होती है, और हम इसका बहुत ध्यान रखते है,
लेकिन वही अगर अपने हेल्थ को हमेशा भूल जातें है, आज बहुत पैसे वाले लोग पछताते है, वो सोच रहे होते है की काश कुछ पैसे कम कमा लेता, सेहत पर ध्यान दिया होता तो जीवन और अच्छे से गुज़रती है और इसमें सच्चाई भी है, इसलिए सेहत बहुत जरूरी है, इसके सामने लक्ज़री किसी काम की नहीं,
इसलिए ये ख़ुशी जीवन का एक बहुत बड़ा पिलर है, इसलिए सेहत पर ध्यान हर रोज़ देना होगा, ताकि इसका भी कंपाउंडिंग इफ़ेक्ट मिलता रहे,
रिलेशन अच्छे हो तो ख़ुशियाँ चार गुनी बढ़ जाती है
एक खुशहाल जीवन का अगला पिलर है अच्छे रिलेशन वो कोई भी हो सकता है, आपके अपने परिवार के लोग, रिलेशन हो, आपका परोशी हो, या आपका दोस्त हो, कोई भी हो सकता है, ऐसा नहीं है सभी रिलेशन अच्छे होते है, आजकल तो 99% रिलेशन बहुत ज़रूरतों के लिए निभाई जाती है,
अगर आपके पास कुछ ऐसे रिलेशन है जो आपके मुश्किल समय पर आपका हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे तो आपकी लाइफ ख़ुशहाल पहले से ही है, इन्हें आपको संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि यही लोग आपकी क़ीमती एसेट है, जो पेड़ पर नहीं लगते, आपको ये अपने जीवन में कमाने पड़ते है,
रिलेशन बुरे वक़्त में आपको सपोर्ट करने के लिए, अच्छे वक़्त में सेलिब्रेट करने के लिए, जब कन्फ़्यूज़न हो तो आपको सही दिशा दिखाने के लिए होतें है
Conclusion
अगर आप अपने जीवन में एक आंतरिक शांति चाहते है खुशहाल जीवन चाहते है तो बस ये 3 पिलर काम करना शुरू कर दीजिए, बहुत जल्द आप पाएंगे कि आप एक अच्छा जीवन जी रहे है, और हाँ ये सोच की क्यों मेहनत करना जब एक दिन सब छूट जाएगा, वो लोग कहते है जो कामचोर होते है, जो मेहनत नहीं करना चाहते है,
क्योंकि इस प्लेनेट पर कोई ऐसा नहीं है जो मेहनत नहीं कर रहा है, ये सोच जो रखता है वो भी कर रहा है, बस वो लिमिट को पुश नहीं कर रहा है अपने कम्फर्टजोन में बैठा हुआ है,
अगर आप हमेशा अपनी जरूरतों के लिए स्ट्रगल कर रहे है तो इसके लिए पूरी तरह से आप जिम्मेदार हो,
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









