अगर आप अपने 20s में हो तो अब समय आ चुका है कि आप अपने फ्यूचर को शेप दो, क्योंकि यही वो समय है जब आप चाहो तो इस समय का इस्तेमाल करके अपने भविष्य को सवार सकते हो या पूरी तरह से बर्बाद कर सकते हो,
ये 20s किसी गिफ्ट से कम नहीं है, क्योंकि इस समय पर आपके पास पूरी एनर्जी होती है, आपके ऊपर किसी भी तरह की ज़िम्मेदारियाँ नहीं होती, ना ही कोई डर होता है, अभी आपके पास बहुत सारा समय होता है, आज जो आप करोगे ये कई गुना मल्टीप्लाई होगा भविष्य में, अगर आप चाहते हो की आप भविष्य में वो सब पा सकों जो एक अच्छे जीवन के लिए जरूरी होता है,
तो यही वो समय है, अगर आप 20s में हो तो इन 3 चीजों पर Focus करो, क्योंकि कल आप चाहे जो भी करो ये चीज़ें अगर ठीक है तभी आप कुछ भी कर सकते हो-
20s में हो तो 3 सबसे जरूरी चीज़ों पर काम करो
अगर मैं आपसे कहूँ की आप जो आज करोगे उसका ही परिणाम आपका कल होगा, अगर आप समय बर्बाद करोगे तो कल आपके पास समय नहीं होगा की आ सब कुछ ठीक कर सको, आप ख़ुशक़िश्मत हो की आपके पास सब कुछ है, उन माँ बाप से पूछो जिनकी लाइफ बहुत ज़्यादा स्ट्रगल भड़ी है, क्योंकि उन्होंने अपनार जवानी में ध्यान नहीं दिया की अभी मेरे लिए क्या जरूरी है,
इसलिए अगर आप चाहते हो की कल समय आपका हो तो आपको इन 3 चीज़ों पर काम करना होगा –
- Health बनाओ – ये आपको फिजिकली मजबूत बनाएगा
- Skill ढूँढो – ये आपको भविष्य में पे करेगा
- Explore करो नई चीज़ों को – ये आपके माइंडसेट को ब्रॉड बनाएगा
Health बनाओ
आप चाहे कुछ भी करो, आपकी सेहत अगर ठीक है तभी सब कुछ मुमकिन है, जैसे आप जहाँ रहते हो चीज़ों को साफ़ – सुथरा रखते हो, अच्छे और साफ़ कपड़े पहनते हो, तो जिस घर में (शरीर) आप रहते हो उसका भी देखभाल करना सबसे जरूरी होता है,
आज हमारी lifestyle ऐसी हो गई की हम कुछ भी खाते है कैसे भी अपना जीवन बिता रहे है, ज्यादातर वो चीज़ें करते है जिसमे हमें मज़ा आता है और उसमे कोई मेहनत ना हो, और हमें लगता है कि बीमारियाँ दूसरों के लिए है हमारे लिए नहीं है, ये ही हमारी सबसे बड़ी भूल है, अगर आप सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो शायद कल समय ना मिले इसे ठीक करने के लिए,
सेहत हो या कोई भी अच्छी चीज एक दिन में नहीं मिलती, इसलिए डेली मेहनत करनी पड़ती है, जिसका कंपाउंडिंग इफ़ेक्ट हमें देखने के लिए मिलता है, आपके जीवन का सबसे बड़ा पिलर आपकी सेहत है, 20s की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आपकी सेहत है, इसका जितना अच्छा ख़याल आप रखोगे, उतना ही जीवन में आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा,
Skill ढूँढो आप क्या अच्छे से कर सकते हो
एक अच्छे लाइफ को जीने के लिए पैसा जरूरी है, लेकिन पैसा अगर आप किसी से मांगने जाओगे तो आपको कभी नहीं मिलेगा, वही अगर आप कुछ ऐसा कर पाओ जिससे सामने वाले के जीवन में वैल्यू जोड़ सको, चाहे उसकी कोई प्रॉब्लम सोल्व करके, चाहे उसे एंटरटेन करके कुछ भी,
तो यहाँ आपको पैसा मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको बिना मांगे मिलेगा, इसके लिए आपके अंदर Skill होनी चाहिए, लेकिन अब आप 20s में हो आपको नहीं पता है की आप क्या अच्छा कर सकते हो, तो इसके लिए आपको ये जानना होगा और इसके लिए आपको बहुत कुछ ट्राय करना होगा,
ढूँढना होगा कि आप क्या अच्छा कर सकते हो, हो सकता है कि आप एक बिजनेस चलाने के लिए बने हो, या हो सकता है कि आप एक अच्छे एथलीट बनने के लिए बने हो, या हो सकता है कि आप एक्टर बन सकते हो, ऐसे हज़ारों चीज़ें है जो आप कर सकते हो, लेकिन वो एक चीज़ जानने के लिए आपको बहुत कुछ करना होगा,
तब जा कर आपको पता चलेगा की आप किस चीज़ में आप माहिर हो, तो ढूँढो, रोज़ ढूँढो, ध्यान अभी आपको जितना नहीं है हारना है, क्योंकि जब वो एक चीज़ आपको मिल जाएगी आप कम मेहनत में भी जीत जाओगे,
Explore करो और जानो
20s में हो तो अभी आपके पास समय ज़्यादा है, इस समय आपको नई जगह, नए लोग, नई दुनिया, नई ऑपरच्यूनिटी, नए थ्रेट सभी को जानना होगा, क्योंकि यही नई चीज़ आपको रेलवेंट बनाएगी, आपके अंदर अच्छे जीवन को जीने के लिए समझ पैदा करेगी, ध्यान रखो आपको बस अच्छी चीज़ों को Explore करना है,
क्योंकि बुरी चीज़ों के बारे में आप ना चाहते हुए भी आसानी से जान जाओगे, इससे आपके सोचने के नज़रिया बदलता है, आप एक ही परिस्थिति को कई अलग तरह से देखने लगते हो,
आज जिस AI को आप बहुत ही Smartly इस्तेमाल कर रहे हो ना, इसकी Capacity कैसे बढ़ रही है, क्योंकि ये आए दिन कई करोड़ नई जानकारी explore कर रहा है, ये तो फिर भी मशीन है लेकिन आप इन्शान हो, आप जितनी नई जानकारी अपने दिमाग को दोगे अपने 20s में, इसे आपका दिमाग़ कई गुना बढ़ा देगा,
ध्यान रखें अपने दिमाग़ को Pollute नहीं करना है Social Media पर, अगर आपको social media अगर कुछ नया बता रहा है जिससे आप किसी के जीवन में कुछ वैल्यू जोड़ सकते हो तो ये काम करेगा आपके लिए,
इस समय आपको लक्ज़री के पिच्छे नहीं भागना है ख़ुद को इम्प्रूव करने के बारे में सोचना है-
Conclusion
अगर आप अपने 20s में हो तो आपका समय अभी शुरू हुआ है, आप चाहे तो Social media पर किसी की Copy कर सकते हो, या चाहे तो ख़ुद की एक इमेज क्रिएट कर सकते हो, ये वो समय है जब हमें लगता है कि सब सही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और होती है, इस समय हम ग़लत हैबिट की तरफ़ जल्दी अट्रैक्ट होते है,
इसलिए अगर आपने अपने 20s को एक दिशा दे दी तो आपका फ्यूचर स्मूथ होगा, ख़ुद को जितना Busy रख सकों रखो, और ख़ुद के लिए एक नीव बनाते रहो, यही नीव आपको भविष्य में अंदर से मजबूत बना देगा,
उम्मीद है आपका 20s स्मूथ होगा, कोई प्रश्न हो तो बेझिझक पुछिये कमेंट में !
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









