The 3-Hour Morning Gap Secret : हम सभी को बचपन से सिखाया गया है कि सुबह में जल्दी उठने से सफलता मिलती है, लेकिन बचपन में हमे Clearly किसी ने ये नहीं बताया की सुबह में उठ कर करना क्या है और कैसे हमें सफलता मिल सकती है,
हम में से ज्यादातर लोग सुबह उठ तो जातें है जोश में लेकिन फिर तब तक हम उस समय को बर्बाद करते है जब तक कोई दूसरा जरूरी काम सामने ना आ जाये, हम इस time को सुबह की चाय, Smartphone की Notification और News या इधर उधर की गोशिप में अपना पूरा मॉर्निंग बर्बाद कर देते है,
हमें सुबह उठते ही ये ही पता नहीं होता है कि अब हमें करना क्या है, हम सब कुछ चाहते है सफल लोगो को तरह लेकिन उनकी तरह अपने Life को सही दिशा देने पर ध्यान नहीं देते है, हमें में से ज्यादातर लोगो को ये ही नहीं पता है कि Success को Design किया जाता है बस मेहनत करने से नहीं आती सफलता,
हमें जो कुछ भी अपने जीवन से चाहिए उसके लिए हमें सही दिशा में मेहनत करना होता है सफलता के लिए, और ये सब कुछ होता है तब जब हम अपने छोटे – छोटे Habit को Transform करते है अपने सफलता के लिए,
इस धरती पर वो सफल लोग हो या हम जैसे Normal लोग सभी को उतना ही समय मिलता है, लेकिन हम Normal Mindset वाले लोग अपने Habit पर कभी ध्यान ही नहीं देते, हमें लगता है कि बस Destiny सब कुछ करती है, लेकिन वही जो Rich mindset वाला इंसान है उसे पता है की आज जो action हम ले रहे है उसी का reaction हमें कल देखने के लिए मिलेगा,
इसलिए वो लोग अपने हर छोटे छोटे move को बहुत ही बारीकी से लेते है, अपने हर मिनट को सही तरह से और सही दिशा में इस्तेमाल करते है, जब हमारा दिन शुरू होता है वो लोग अपने अपने लिए उस दिन को Plan कर चुके होते है, जब हमारे action planed होते है तब हम बेवजह कुछ भी नहीं करते है,
जैसे जैसे हमारे छोटे छोटे हैबिट में बदलाव आता है वैसे वैसे हम अपने Desired goal तक पहुँच जाते है,
The 3-Hour Morning Gap – यहाँ हम करते क्या है
सुबह में जब हम उठते है तो हमारी Energy Pick पर होती है Mind Clear होता है, क्योंकि जब हम पिछली रात को सोते है तो हमारा दिमाग़ सभी जानकारी को जो हमें देखने से, फील करने से या सुनने से मिली होती है उसे Unconscious mind में डाल देते है, अब इस समय हमारा दिमाग़ पूरी तरह से खाली होता है ये समझने के लिए हमें करना क्या है,
लेकिन इस समय में हम अपने लिए सही Direction लेने के बजाए बस फ़ज़ूल के action लेते है, कई तो ऐसे है की सुबह में वो उठते तो है लेकिन 9 बजे तक बेड पर ही होते है, जब तक वो कम से कम 5 या 10 चाय की कप को ख़त्म ना कर ले उनके दिन की शुरुआत होती ही नहीं है,
इस टाइम में हम जितने कम से कम action लेते है अपने मन के हिसाब से हमारा Dopamine Leble set हो जाता है कि हमें सुबह में करना क्या है, ध्यान रखिए इंसानी दिमाग एक बहुत ही Complex machine है, इसे नहीं पता है की क्या ग़लत है और क्या सही है, इसे जहाँ मज़ा आने लगता है वो करना शुरू कर देता है,
अब सुबह में जब हम इसे इसके हिसाब से चलने का मौक़ा देते है बिना ये समझाये की हमारे लिए actual में क्या जरूरी है, ये बस देखा देखी करता है, गौड़ करियेगा, जिस घर की सुबह जैसी होती है उस घर में बच्चों के 20s भी वैसे ही बीतते है, यानी Mindset घर में रहने वाले लोगो को तरह ही होता है,
| इसे भी पढ़े : Stop Watching Success Start Acting On It : सफल लोग बोलने में नहीं करने में यकीन रखते है, 99% लोग नहीं जानते! |
Morning Action Step
अगर हमें ये पता हो जाये की actual में करना क्या है क्या करने से हम किस दिशा में जाएँगे तो हम ख़ुद ही ये समझ लेंगे की हमें अभी करना क्या है इसके तब हमारे action भी सटीक होने लगेंगे,
याद करिए आपको पिछली सुबह पता है की आपको Train सुबह के 5 बजे पकड़नी है तो आप उस morning में क्या करते है, हमारा action उस समय बिल्कुल साफ़ और clear रहता है, हम सुबह के सबसे जरूरी काम को पहले निपटाते है उसके बाद निकलते है Train पकड़ने,
इसी तरह से अगर हमे पता हो की Morning को अपने Future के लिए कैसे Design करना है तो हम अपने सुबह के समय को अपने पूरे दिन के लिए Clear प्लान करेंगे,
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार – अक्षय हमेशा कहते है की अगर आप सुबह के समय को नहीं संभाल सकते है Discipline के साथ तो आप कभी भी अपने जीवन में सफल नहीं हो सकते, अक्षय अपने सभी जरूरी काम जैसे की Tranning, Day Planning और Family time सुबह में पूरा कर चुके होते है जब आधी से ज़्यादा दुनिया सो रही होती है,
देखिए बात बहुत ही Simple है, आपको क्या लगता है कि आप जो लाइफ जी रहे है वही लाइफ क्या एक सफल इंसान भी जी रहा है, अगर ऐसा होता तो वो हमसे अलग नहीं होता, जी हाँ,
अगर आप सुबह उठकर अपने 3 जरूरी काम नहीं पूरे करते है तो इस जीवन में क्या किसी भी जीवन में सफलता आपसे कोषों दूर रहने वाली है, वो 3 जरूरी काम है –
- Fitness
- Clear Goal
- Day Planning
अगर आप इन 3 जरूरी काम को अपने सुबह में पूरा करते है तो आप बहुत जल्द ही सफलता की दौड़ में बस 1% में होंगे,
| इसे भी पढ़े : Build 5 Habits Make your 30s Stronger : 20 की उम्र में वो 3 आदतें जो 30 में आपको अमीर बनाएंगी |
Fitness – ख़ुद को Physically Strong बनाओ
अगर आपको सफल होना है अपने जीवन में तो समझ लीजिए बिना Physically Strong हुए ये Possible नहीं है, क्योंकि हम अपने सभी action अपने शरीर से ही लेते है, अगर हमारे शरीर में Energy नहीं होगी तो हम action भी सही तरीके से सही समय पर नहीं ले पाएंगे,
आप कुछ भी नहीं कर सकते बिना इसके, इसलिए सुबह में उठ कर जब energy peak पर होती है उस समय आपको अपने शरीर को मजबूत बनने पर काम करना होगा, ये तब होगा जब आप सुबह में जरूरी काम को करने के बाद Exercise पर ध्यान देना जरूरी है,
ये एक दिन काम काम नहीं है, जैसे हम रोज़ाना खाना खाते है उसी तरह से हमारे शरीर को Strength भी चाहिए, जिससे energy हमेशा बनी रही, और इसके लिए सुबह में exercise जरूरी है,
ये कुछ इस तरह की जैसे जैसे आप action लेते है अपने दिमाग़ में एक नहीं Neural Line बनाते है, जिससे अगली बार हमें action लेते समय सही और ग़लत समझने में ज़्यादा आसानी होती है, जैसे जैसे हम अपने physical Strength पर काम करते है हम कम से कम थकते है, याद रखिए आप कैसे है जीवन में वो आपके Body से ही Decide होती है,
आपका Body बताता है कि आप अपने action लेने में कैसे है, आप ज्यादातर मोटे लोगो को देखेंगे वो action बहुत कम से कम लेते है, इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा action लेने के लिए Body को ज़्यादा मज़बूत बनाना होगा,
Clear Goal – खुद को Clear बताओ की अभी करना क्या है
आपको अपने जीवन में करना क्या है अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तब तक आप action ले ही नहीं पाइएगा, सुबह के समय जब आप उठते है तो आपका दिमाग़ एकदम Clear, Transparent, Blank page की तरह होता है, आप अपने Emotions को अगर ध्यान दोगे तो इस समय ज़्यादा अच्छे से समझ पाओगे,
क्योंकि इस समय बाहरी शोर कम से कम होता है, distraction कम से कम होता है, इस समय आप आसानी से ये समझ पाते है और अपने Sub Conscious mind को भी समझा पातें है की आपको जीवन में क्या करना है,
अगर आप इस action को सुबह में बार बार दोहराते है तो आपका दिमाग़ ये आसानी से समझ जाता है कि आपको actual में क्या चाहिए, आप बहुत ही Clear होते है, आपका ना और हाँ बहुत सटीक और मजबूत होता है कि किस action को लेना है आपको और किसको ना बोलना है,
इस समय आप बहुत दूर तक देख पातें है, आप उस पल को भी देख पातें है जो अभी आया नहीं, और वहाँ तक जाने के लिए आपको क्या क्या करना होगा इसके बारे में आपको Clear Direction मिलती है,
Day Planning – अपने action को Plan करिए
अब इस समय अपने Goal के हिसाब से आपको अपने छोटे छोटे Planning करने है आज के लिए, एक होता है Long term vision एक होता है वहाँ तक पहुचने के लिए छोटे छोटे action step,
अब जैसे मान लेते है मुझे आपके लिए कोई Ebook लिखनी है, तो उसे Complete करने के लिए पहले तो मुझे ये देखना होगा कि आपकी Need क्या है, उसके बाद उसके बारे में research भी जरूरी है, उसके बाद रोज़ाना कम से कम एक पेज तो लिखना बनता ही है,
अब इस Goal को ध्यान में रखते हुए मुझे अपने छोटे – छोटे action को प्लान करना होगा, बस यही काम है Planning का,
अगर मैं Daily Plan करता हूँ की मुझे आज क्या करना है तो मैं बार बार भटकूँगा नहीं कि मुझे अब क्या करना है, अगर भटकाव कम होंगे तो action ज़्यादा लिए जाएँगे, जब action ज़्यादा लिए जाएँगे सटीकता से तो Goal तक पहुचना तय है,
| इसे भी पढ़े : Impulse Buying habits destroy your wealth : इस Habit को अभी बादलों नहीं तो ये आपका Future बदल देगा ! |
Conclusion – मेरी राय
अगर आपको कल सफल होना है तो उसके लिए Planning आज करनी होगी, सोचिए आपको कोई Film बनानी है तो क्या आप यूँही कुछ भी action लेंगे नहीं – आप पहले तो Script लिखेंगे उसके बास Scence Plane करेंगे, उसके बाद हर रोज़ आप एक Frame Shoot करेंगे उसके बाद धीरे धीरे आपकी film बन कर तैयार होगी,
कुछ इसी तरह आपको अपने जीवन में क्या चाहिए उसके लिए आपको Plan करना होगा, उसके लिए ये 3 habit आपको अपने अंदर सुबह के लिए ही डालनी होगी ताकि आप सही और सटीक action ले पाये, तो अभी Comment में लिखिए की आप इन habit को कब अपने जीवन में उतार रहे है,
कोई प्रश्न हो तो बेझिझक Comment में लिखना ना भूलिए, मुझे अच्छा लगेगा, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









