Impulse Buying habits destroy your wealth : क्या आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ है कि आप अपना Smartphone Scroll कर रहे होते है या कहीं भी अचानक से आपको कोई चीज पसंद आ जाती है या कोई Sale आपको दिखाई दे जाती है जहाँ आपको बड़ा Discount दिख जाता है,
आप बिना अपनी जरूरत को जाने बस खरीद लेते है, लेकिन जब वो Box आपके घर पर Deliver होता है तब आपको उसे खरीदने की ख़ुशी से ज़्यादा दुख और पछतावा होता है, क्योंकि actual में आपको उसकी जरूरत थी ही नहीं, लेकिन क्योंकि तब आपको लगा की आप Save कर रहे है आप तुरंत खरीद लेते है,
इसे कहते है impulse buying जब आप बिना Plan किए हुए, कुछ भी ख़रीदते है, यहाँ आप तब ये भी decide नहीं कर पाते की actual में आपको इसकी जरूरत है भी या नहीं,
क्या आप जानते है कंपनियां करोड़ो खर्च करती है ये जानने में की आप कब और कैसे कुछ भी Buy करते है, जिससे हम अपने हज़ारो, लाखो गवा देते है, इसमें कोई भी बुराई नहीं है अपने Business को Grow करना एक सही Business की निशानी है, हम और आप भी वहाँ होंगे तो यही करेंगे,
लेकिन के ग्राहक के तौर पर क्या हम अपने खरीदारी का लेखा – जोखा नहीं रख सकते है,
आज मैं आपको यहाँ अपना वो 48 Hours Rule बताने वाला हूँ जिससे साल में लाखों बचते है मेरे जो Waste होते, मुझे लगता है कि इस Rule को मेरी तरह कई लोग रोज़ अपनाते है, और इसे आप भी अपना कर समझ सकते है की आप अपने Wealth को कैसे Plan कर सकते है,
| इसे भी पढ़े – Build 5 Habits Make your 30s Stronger : 20 की उम्र में वो 3 आदतें जो 30 में आपको अमीर बनाएंगी |
My 48 Hours Rule
48 Hours Rule कोई Rocket Science नहीं है ये बहुत ही ज़्यादा Simple है इसे कोई भी Quick action में ला सकता है, सबसे पहले तो हमे ये समझना होगा कि आपकी actual need और want (इच्छा) क्या है,
अगर आप इसे समझते है तो बस आसान है अब जब भी आपके साथ कुछ ऐसा हो की आपको कुछ पसंद आ जाये, चाहे आप उसे sale की वजह से ख़रीद रहे हो और आपको लगता है की ये मेरी actual need नहीं है तो बस आपको रुकना है और अगर आप उसे online ख़रीद रहे है तो आपको उस प्रोडक्ट को add to cart करना है,
अब अगले 48 hours तक आपको उस प्रोडक्ट के बारे में नहीं सोचना है –
अब 48 hours के बाद आपको अगर लगता है की आपको वाक़ई में उस Product की need है तो आप बेशक उसे ख़रीद सकते है, लेकिन अगर आपको उसकी जरूरत नहीं है तो आप उसे छोड़ सकते है, अगर आपको अपने आसपास के market या mall में कुछ पसंद आ जाये तो बस ये कहिए मन से की अगली बार, इसी में समझदारी है,
देखिए जब भी आप कुछ नया देखते है तो आपका दिमाग में Dopamine Hype होता है लेकिन 48 hours तक ये ठंडा और आपका logical brain active हो जाता है उसके बाद आपका logical brain आपको ये आसानी से बता देता है कि की वाक़ई में आपको इसकी जरूरत है भी या नहीं,
Bollywood के दिग्गज actor और Mr Akshay kumar को आपने Internet पर हमेशा अपने समय और कमाई का क़द्र करने के बारे में सुना होगा,
उन्होंने अपने कई सारे Interview में बताया है की वो फ़ालतू के खर्च और दिखावे से दूर रहते है, उनका मानना है कि अगर आप अपने मन पर काबू नहीं पा सकते तो आप जीवन में कभी सफल भी नहीं हो सकते, ये बाद Shopping करते waqt भी लागू होती है, क्योंकि Impulse buying आज के समय में बहुत Common में हम सभी इससे जूझ रहे है,
अगर आपको ये पता चल जाता है कि आपकी कौन सी खरीदारी Impulse buying है और कौन सी आपकी जरूरत तो आप बहुत ही आसानी से इसे बदल सकते है,
| इसे भी पढ़े – Stop Watching Success Start Acting On It : सफल लोग बोलने में नहीं करने में यकीन रखते है, 99% लोग नहीं जानते! |
Impulse buying Solution
अब Solution क्या है – देखिए Solution एकदम साफ़ है, आपको बस impulse Buying को कुछ समय के लिए टालने की आदत बनानी होगी, अगर आप कम से कम 24 से 48 घंटे बस उस trigger को टाल पाये तो आप जीत जाएँगे, क्योंकि उसके बाद आपको आपका ब्रेन आसानी से पता देगा की आपको क्या करना चाहिए,
इसके लिए कुछ Step मेरे हिसाब से ऐसे हो सकते है –
Step 1 : Mute Shopping apps notification
अपने Smartphone के Setting में जा कर उन सभी apps के notification को अभी Immediate बंद कर दीजिए जो आपको Sale का लालच हर कुछ मिनट में देते है, ये आपको हमेशा trigger करते है,
इन्हें पता है कि आप 10 बार ignore करेंगे और 11वे notification पर आप ख़रीद ही लेंगे, आज कल तो EMI के option भी आ चुके है, आप बस 3000 की भी shopping करते है तो अब आपको Buy now pay later का option दिखाई देता है जो ये कहता है कि आप बिना ब्याज के खरीदारी कर सकते है,
पैसे नहीं है तो बस 3 emi में भुगतान कर दें, भाई साहब सच मानिए इस वजह से मैंने भी कई बार shopping की है उन चीज़ों की जिसकी ज़रूरत मुझे नहीं थी उस समय पर,
Step 2 : Remove Payment Details
आजकल सबसे ज़्यादा impulse buying होती है online, इसमें सबसे बड़ा योगदान होता है है आपके payment details की, क्योंकि आप जब पहली बार अपना payment details डालते है और niche Secure payment details को tick करते है आपका Payment details save हो जाता है,
इसके अलावा हम ख़ुद भी उन shopping ऐप में अपने payment details को ऐड करते रखते है जिनका इस्तेमाल हम regular करते है, ये उन लोगो के लिए बहुत ज़्यादा बुरा है जो ख़रीदते समय ये नहीं देखते की अभी जो वो ख़रीदारी कर रहे है वो actual में need है भी या नहीं,
तो अब आपको सबसे पहले अपने सभी payment details को Shopping website या ऐप से remove करना चाहिए, जिससे payment करने में देरी होगी और इस आलस की वजह से आपका brain उस खरीदारी को तुरंत ही quit कर देगा,
Step 3 : Define your monthly budget
अगर आपको अपने Impulse buying को रोकना है क्योंकि आपको पता ही नहीं चलता की आपके पैसे कहाँ चले जाते है तो अभी आपको अपने Want के लिए एक monthly budget set करना चाहिए, मैं क्या कोई भी आपको ये नहीं कहेगा की आपको अपने शौक के लिए पैसे नहीं खर्च करने चाहिए,
लेकिन इसके साथ आपको ये भी समझना होगा की Monthly आपका क्या budget है आपके शौक को पूरा करने के लिए, अब जब भी आपके द्वारा Set किए गए budget पूरा होता है, आप 48 hours क्या 48 दिनों तक इंतज़ार करें, बस अब Stop करिए ख़ुद को,
इसके लिए आप Account इस्तेमाल कर सकते है, अगर आपके पास अलग अलग account है तो आप सभी account को अलग अलग जरूरतों के लिए Asign कर सकते है, क्योंकि कई बार जब पैसे होते है तो हम खर्च कर ही देते है,
| इसे भी पढ़े : Master Your Desired Action : ये एक नियम जो हर किसी को सफल बना देता है, 99% इसे Ignore करते है! |
Conclusion
आज के समय में 90% लोग अपनी Income आने के अगले दिन ही अपने income के 5% पर आ जाते है, क्योंकि वो पहले तो अपने सभी EMI को पे करते है अब इस महीने को चलाने के लिए नया EMI बनाते है, इस तरह हम Debt Trap में आते है, ये सब तब होता है जब हम अपने habit को नहीं बदलते,
हमारे जीवन को सही और ग़लत हमारी हैबिट ही बनाती है, अगर आपको अपने जीवन में एक सही दिशा चाहिए तो पहले तो अपने situation को समझिए और ये देखिए की मुझे क्या बदलने की जरूरत है, उसे बदलिए और सब कुछ बदल जाएगा, जाते comment में ज़रूर बताइयेगा की पिछले महीने वो कौन सी ख़रीदारी आपने की थी जो बस आपको अच्छा लगा और आपने कर दिया,
उम्मीद है दी गई जानकारी आपके जीवन को सही दिशा देगी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछ लीजिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









