Your learning in your own words : हम सभी जानते हैं कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना सबसे ज़रूरी है। लेकिन इसी चक्कर में 99% लोग दूसरों की नकल (Copy) करना शुरू कर देते हैं। वे सीख तो रहे हैं, पर सिर्फ दूसरों के नक्शेकदम पर आँख बंद करके चल रहे हैं। याद रखिये, किताबों या इंटरनेट पर मौजूद हर अनुभव बीता हुआ कल (Past) है।
अगर आप उसे बिना सोचे-समझे हुबहू कॉपी करेंगे, तो क्या आपको लगता है कि वैसी ही सफलता मिलेगी? ज़रा एक वैज्ञानिक (Scientist) के बारे में सोचिए। जब वह कोई शोध (Research) करता है, तो वह पुराने प्रयोगों से सीखता तो है, लेकिन उसमें अपने ‘नए एक्शन’ और अपनी समझ भी जोड़ता है।
तभी उसे एक नई थ्योरी या कामयाबी मिलती है। सीखना अच्छी बात है, बल्कि सफल होने का यही एकमात्र रास्ता है, लेकिन उससे भी ज़रूरी यह समझना है कि आपने अपनी बुद्धि से क्या सीखा। ताकि आप उसे अपनी रियल लाइफ की ज़रूरत के हिसाब से सही जगह अप्लाई (Apply) कर सकें,
Your learning in your own words
आप कुछ भी पढ़ रहे हों, उसे तब तक ‘असली सीखना’ नहीं कहा जा सकता जब तक आप उसे अपने शब्दों में बयान न कर सकें। पढ़ने वाले तो करोड़ों हैं, पर क्या सब सफल हो पाते हैं? इसके उलट, कई ऐसे भी कामयाब लोग हैं जिन्होंने शायद कभी कोई किताब नहीं पढ़ी। असली सफलता किताबों से नहीं, एक्शन (Action) से मिलती है। अगर आपकी लर्निंग आपके काम में नज़र नहीं आ रही, तो उस सीखने का कोई परिणाम नहीं मिलेगा। सीखने का इकलौता मकसद उसे रियल लाइफ (Real Life) में उतारना होना चाहिए।
आज दिक्कत यह है कि हमें यही नहीं पता कि हमारे लक्ष्य के लिए ‘क्या’ सीखना ज़रूरी है। हम बस जो भी सामने आता है, उसे अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए कंज्यूम (Consume) करने लगते हैं। हम रोज़ाना ऐसी ढेरों जानकारी जुटा रहे हैं, जिसमें से 99% हमारे किसी काम की नहीं होती।
आजकल पॉडकास्ट (Podcast) का नया ट्रेंड है, जो 1 से 5 घंटे तक के होते हैं। लोग इन्हें घंटों सुनते हैं और उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ महान सीखा है, जबकि असल में उनमें से ज़्यादातर की उन्हें ज़रूरत ही नहीं थी। अगर हम केवल अपने लक्ष्य के हिसाब से जानकारी चुनें, तो मंज़िल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। आज हर कोई कह रहा है कि ‘एक्शन लो’, लेकिन कोई यह नहीं बता रहा कि एग्जैक्ट (Exact) क्या एक्शन लेना है। अधूरी जानकारी से सिर्फ भ्रम बढ़ता है, सफलता नहीं।
| इसे भी पढ़े : Learn from the success of others : बस 1% समझते है सफल होना है सफलता से सीखो, जहाँ 99% लोग ध्यान नहीं देते ! |
The Mimicry Trap
आपने कई कलाकारों को अपने पसंदीदा एक्टर्स की मिमिक्री (Mimicry) करते देखा होगा। लेकिन क्या वे कलाकार उतने ही सफल हो पाते हैं जितने कि वे एक्टर्स? शायद नहीं, क्योंकि वे सिर्फ नकल कर रहे हैं। अगर आप कुछ सीख तो रहे हैं, लेकिन उसे अपने शब्दों और अपनी शैली में नहीं ढाल रहे, तो वह सीखना बेकार है। जब तक आपको यह नहीं पता कि अपनी जानकारी का इस्तेमाल ‘कहाँ और कैसे’ करना है, तब तक आप भीड़ का हिस्सा ही रहेंगे।
एक उदाहरण देखिए—भारत में कारों की खिड़की ड्राइवर सीट के दाईं (Right) तरफ होती है, जबकि विदेशों में यह बाईं (Left) तरफ होती है। अब अगर कोई, ड्राइवर सिर्फ थ्योरी रटकर नकल (Copy) कर रहा है, तो वह विदेश में कार चलाने में कभी कंफर्टेबल (Comfortable) नहीं होगा। लेकिन अगर उसका पूरा फोकस सिर्फ ‘ड्राइविंग की कला’ को समझने पर है, तो वह दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से गाड़ी चला लेगा।
अगर आप भी सिर्फ दूसरों को कॉपी कर रहे हैं और उसे अपने शब्दों में नहीं उतार रहे, तो आपकी तरक्की वहीं तक सीमित रहेगी जितना आपको बताया गया है। आप कभी कुछ नया या बड़ा नहीं सीख पाएंगे।
The Implementation Barrier
जब आप कुछ भी नया सीखते हैं, लेकिन उसे अपने शब्दों में बयां नहीं कर पाते, तो समझ लीजिए कि आप उसे अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल (Implement) भी नहीं कर पाएंगे। ज़रा सोचिए, आपके पास बहुत सारा ज्ञान है पर वह किसी काम का नहीं, या आपके पास बहुत सारा पैसा है पर वह कहीं चल नहीं रहा—तो ऐसा अनुभव और ऐसी करेंसी आपके लिए सिर्फ एक ‘बोझ’ बनकर रह जाएगी।
सीखने की असली ताकत तब आती है जब आप उस जानकारी को अपने शब्दों में ढालना शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से वह जानकारी आपकी ‘अपनी’ बन जाती है और आप उसे अलग-अलग जगहों पर सही संदर्भ में इस्तेमाल कर पाते हैं। जैसे हम दिन भर में कुछ गिने-चुने शब्दों को ही अलग-अलग बातों में फिट कर लेते हैं, वैसे ही एक बार समझ में आ गई जानकारी आपके जीवन के हर मोड़ पर काम आती है।
Superficial Fluency
जब तक आप किसी जानकारी को पूरी तरह नहीं सीख लेते, तब तक वह सिर्फ एक भ्रम (Confusion) पैदा करती है। हम दिन भर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखते (Consume) हैं, लेकिन वह अक्सर आधा-अधूरा होता है। आपको पता ही नहीं चलता कि वह बात किस संदर्भ (Context) में कही गई है और आपकी असल जिंदगी से उसका क्या लेना-देना है।
ज़रा सोचिए, आप इलाज कराने जा रहे हैं और डॉक्टर आपसे कहे—’आप मेरे पहले प्रैक्टिकल पेशेंट (Patient) हैं’, तो आपको कैसा महसूस होगा? ज़ाहिर है, आप डर जाएंगे। वहीं, एक ऐसा डॉक्टर जो अनुभवी (Experienced) है और जिसने हज़ारों मरीज़ों को ठीक किया है, उसके पास जाते ही आप रिलैक्स महसूस करते हैं। ठीक यही बात आपके लक्ष्य पर भी लागू होती है—जानकारी जब पूरी और गहरी होती है, तभी उसके नतीजे (Results) अच्छे आने लगते हैं।,
The Memory Decay
हमारे दिमाग की सबसे अच्छी बात यह है कि वह हर चीज़ को स्टोर (Store) नहीं करता। अगर ऐसा होता, तो हमारा दिमाग कचरे के डिब्बे जैसा भर जाता और हम कुछ नया नहीं कर पाते। हमारा दिमाग ऐसी हर जानकारी को साफ (Wipeout) कर देता है जो इस्तेमाल में नहीं आती। आपने गौर किया होगा कि आपने कुछ सीखा, लेकिन उसे दोबारा कभी उपयोग नहीं किया, तो धीरे-धीरे आप उसे पूरी तरह भूल जाते हैं।
हकीकत यह है कि जब तक आप सीखी हुई बात को अपने शब्दों में नहीं ढालते, तब तक वह जानकारी आपके किसी काम की नहीं है। आप चाहे जितना ज़ोर लगा लें, दिमाग उसे कुछ समय बाद डिलीट कर देगा। क्योंकि हमारा दिमाग ऐसे ही काम करता है—वह सिर्फ उसी को कीमती मानता है जिसे हम दोहराते हैं। जो कुछ भी आप सीख रहे हैं, अगर आप उसे अपने शब्दों में कागज़ (Paper) पर उतार सकें, तभी वह ज्ञान आपके भीतर गहराई तक उतरेगा और आप उसे सही जगह इस्तेमाल कर पाएंगे।
Lack of Critical Thinking
आज से कुछ साल पहले तक हमारा दिमाग बहुत तेज़ काम करता था। हमें कठिन से कठिन हिसाब (Calculations) ज़बानी याद थे, करीबियों के जन्मदिन और उनके फ़ोन नंबर तक हमें रटने नहीं पड़ते थे। लेकिन जैसे-जैसे हम डिजिटल (Digital) होते जा रहे हैं, हमारी याद रखने की क्षमता कम होती जा रही है। आज हम छोटी-छोटी चीज़ें भी भूल जाते हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हमें लगता है कि सब कुछ हमारे स्मार्टफ़ोन में सुरक्षित है और क्लाउड (Cloud) पर बैकअप मौजूद है। नतीजा यह है कि हमने गंभीरता से सोचना (Critical Thinking) छोड़ दिया है। अब तो AI का दौर आ चुका है, जहाँ हम सोचने से जुड़े अपने छोटे-छोटे काम भी AI के भरोसे छोड़ रहे हैं। हम यह भी नहीं परखते कि AI का दिया हुआ जवाब वाकई सही है या नहीं।
तकनीक का इस्तेमाल सही है, लेकिन इसकी अति खतरनाक है। जब आप खुद Critically सोचते हैं, तो आप हर पहलू (Aspect) को गहराई से देखते हैं। वहीं डिजिटल दुनिया में हम केवल ऊपर-ऊपर से देखते हैं, गहराई में नहीं उतरते। समस्या यह है कि हम जानकारी को रट तो रहे हैं, पर उसे सीखने के लिए अपने खुद के शब्दों में नहीं ढाल रहे।,
The Practical Gap
आज हम जो कुछ भी सीखते हैं, उसे कभी अपने शब्दों में ढालने की कोशिश ही नहीं करते। हमें गलतफहमी रहती है कि ‘एक बार पढ़ लिया है, जब ज़रूरत होगी तब याद आ जाएगा’, लेकिन हकीकत में ऐसा कभी नहीं होता। जब तक एक्शन (Action) का समय आता है, हम उस जानकारी को पूरी तरह भूल चुके होते हैं। पुराने ज़माने में ज़्यादातर चीजें प्रैक्टिकल (Practical) होती थीं; लोग सीधे काम करते थे और उसे करके ही सीखते थे। उनके जीवन की सफलता किताबों पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों पर टिकी थी।
आज के दौर में हर छोटी से छोटी चीज़ ‘थ्योरी’ के रूप में मौजूद है। हम दिन भर पढ़ते हैं, वीडियो देखते हैं, लेकिन उसे कभी अपनी असल ज़िंदगी में नहीं उतारते। हमें लगता है कि थ्योरी पढ़कर सीधे सफल हुआ जा सकता है—यह सिर्फ एक भ्रम (Illusion) है। सच तो यह है कि असली सीखना तब शुरू होता है, जब हम उस जानकारी को लेकर पहला कदम उठाते हैं। बिना प्रैक्टिकल एक्शन के, हर ज्ञान सिर्फ एक बोझ है
| इसे भी पढ़े : Filter based on your current goal : बस 1% Successful लोग समझते है इसे, जिसे 99% भीड़ Ignore कर देती है |
Conclusion : मेरी राय में
हम यह तो जानते हैं कि सफल होने के लिए सीखना ज़रूरी है, लेकिन यह कैसे पता करें कि हमने वाकई कितना सीखा? इसका सबसे सीधा और आसान रास्ता है—जो भी आपने सीखा है, उसे अपने शब्दों में कागज़ पर उतारना (Write it Down)। अगर आप ऐसा कर लेते हैं, तो समझिये वह जानकारी आपके दिमाग में पक्की हो गई। जर्नल (Journal) लिखने का असली उद्देश्य यही है कि आप अपने डेली एक्शन और अपनी सीख का हिसाब रख सकें।
जब आप अपनी सीख को शब्दों में ढालते हैं, तो एक्शन (Action) लेते समय आपको यह स्पष्ट रहता है कि इसे कहाँ और कैसे लागू (Implement) करना है। यह आदत आपकी सोच को ‘धुंधली’ से ‘साफ’ बना देती है। उम्मीद है यह छोटी सी आदत आपके जीवन की दिशा बदल देगी। यदि आपका कोई भी प्रश्न है, तो अभी कमेंट में पूछें। अपना कीमती समय देने के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका दिन हमेशा शुभ और सफल रहे
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









