Choose Your Habits Wisely : आपके कई हैबिट है जिन्हें आप बस बना चुके है और इसे आप जाने – अनजाने में रोज़ दोहरा भी रहे है और आपको पता भी नहीं है, वही बस 1% Successful इसे बारीकी से देखते है अपने हर एक हैबिट को, जिससे उन्हें मिलता है बेहतर Result,
कभी आपने सोचा है या देखा है कि आप रोज़ाना अपने 24 घंटों में कौन कौन से ऐसे हैबिट बनाये है, और कौन से हैबिट का कोई मतलब नहीं है बस आपकी आदत में आ चुके है और आपका समय बर्बाद कर रहे है, क्योंकि हर हैबिट का अपना कोई ना कोई Purpose होता है,
सोचिए जब आप सो के उठते है और आपके पास पूरी energy होती है तो आप क्या करते है, अगर आप अपने सुबह को Productive बनातें है तो आपका आने वाला जीवन आपको उचाईयों पर ले जाता है, वही अगर आप इस समय को ग़लत हैबिट से भर देते है तो आपका भविष्य में भी इसी तरह से ग़लत दिशा ले लेता है,
Choose Your Habits Wisely
हमारा पूरा जीवन ही हैबिट पर Based होता है, जैसे जैसे आप अपने हैबिट को चुनते है अपनातें है और उसे दोहराते है वैसे वैसे जीवन को एक Shape मिलती है, अगर ये ग़लत है तो वो Shape भी बिगड़ता है, हमारे action से ही reaction होता है, ये Nature का नियम है, वो कहावत है की “जो बोया है वही काटोगे”
हैबिट को अगर आप ग़ैर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि जो हैबिट आपने अपना रखी है आपके Goal भी आप वैसे ही चुनते है, अंत में आपका जीवन भी उसी के आसपास चलता है, अगर आप रोज़ाना Cricket खेल रहे है और इसके लिए आप Passionate है तो इसकी संभावना ज़्यादा है कि आप भविष्य में इसी के इर्ध -गिर्द अपना career चुनेंगे,
एक छोटी सी हैबिट जिसे अगर आप priority दे देते है तो वो आपके जियाँ को Shape देती है, अगर आप सुबह उठने के बाद बस Reels, Social Likes, Whatsapp Status ही देख रहे है तो आप अपने समय को बस बर्बाद कर रहे है, क्योंकि समय और Energy हम सभी के पास Limited ही है,
अपने इसी Habit से एक इंसान अपने जीवन में सफल बन जाता है और दूसरा बस Habit की वजह से ही fail हो जाता है,
| इसे भी पढ़े : Act Before It’s Too Late : ये वजह है कि Successful नहीं बन पातें है 99% बस 1% ही इस Habit को अपना कर बन जातें है Successful |
Good Habits Give You Clear Direction
जब आप अपने Habit पर ध्यान देते है और उसे सही दिशा देते है, अपने छोटे छोटे Habit को एक मतलब देते है अपने जीवन में तो आपको आपके Goal तक पहुचने में एक Clear Direction मिलती है, आप ये समझ पातें है की आपका अगला Step क्या होगा और आपको इसके लिए क्या Action लेने चाहिए,
अगर आपको मैराथन दौड़ना है तो इसके लिए आपको छोटे हैबिट के साथ Final से पहले अपनी दौर शुरू करनी होगी, अगर आप रोज़ाना बस इसकी Practice में लग जातें है तो धीरे धीरे आप मैराथन भी दौड़ लेते है बहुत ही कम से कम Effort में क्योंकि आपका Brain और Body दोनों इसके लिए तैयार हो जातें है,
Good Habits Build a Strong Mind
जब आप किसी अच्छे Habit को अपनातें है तो उसका Positive Result आपको मिलता है और जब आपको Positive result मिलता है आप Confident होने लगते है, जब आप इसे बार बार दोहरातें है तो आपका Mind Strong होता जाता है, क्योंकि जब आप कुछ लगातार करते है अपने Goal की तरफ़ बढ़ते है तो आपको Failure और Success दोनों का सामना करना होता है,
आपके Habit और Practice की मदद से आप अच्छा सोच पातें है, सोचिए आप Chess खेलना चाहते है International Level पर तो आपको इसकी Practice करनी होगी पहले से, कई दिन कई महीने और कई सालों के रोज़ाना Practice के बाद आप एक Move सिख जातें है जिसे कोई Beat नहीं कर पात, ये सब Practice से आता है,
| इसे भी पढ़े : Every goal requires a deadline to become a reality : इसकी वजह से 99% Goal कभी पूरे नहीं हो पातें, 1% की आदत सीखें |
Habits Shape Your Future.
“अच्छे कर्म का सही नतीजा” आपने इसे कई बार अपने जीवन में सुना होगा, जो भी habit आप अपनातें है उसे आपका Future बनता है, अपने कल को बेहतर बनाने के लिए आपको आज से मेहनत करना शुरू करना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करते है, तो कल भी आप Struggle करेंगे और एक दिन आप हार मान लेंगे क्योंकि समय के साथ आपकी Energy भी खत्म हो जाएगी,
आपका कोई भी Goal हो, अगर है तो उसके लिए आज से मेहनत करना होगा, अगर अभी तक कोई Goal ही नहीं है तो आपको पहले अपने हिसाब से Goal बनाना होगा, उसके बाद habit को चुनना होगा उस Goal के according और फिर आपको आज से ही अपने Future के लिए मेहनत करनी होगी, तब कहीं संभावना है कि आप उसे Achieve कर लेंगे
Habits Turn Effort into Success
जब आप कोई Habit बनातें है तभी आपको वो Shape देता, अगर आपको पता है की मैंने एक habit Build की है जिससे मुझे इस Goal तक पहुचना है तो संभावना बहुत ज़्यादा होती है Successful होने की, सोचिए आपको कहीं जाना है तो बस आप Reel नहीं देखते है, अपना समय बर्बाद नहीं करते है,
उसके लिए Action लेते है, चलना शुरू कर देते है, Transport इस्तेमाल करते है, जिसमे कुछ समय लगता है और तब आप अपने Desire Destination तक पहुँच जातें है, उसके लिए आपको Action पहले लेना होता है,
| इसे भी पढ़े : Developing a Long-Term Vision for Your Habits : बस 1% Successful बनातें है Habit को Long Term Vision के लिए |
Habits Create Discipline.
Habit की यही ख़ास बात है वो आपको Disciplined बनाती है, आप अगर अच्छा Habit अपनातें है तो उसका अच्छा Result मिलता है और अगर आपने कोई ग़लत हैबिट को अपना लिया है तो आपको उसका Result भी ग़लत ही मिलता है, हैबिट का मतलब ही यही होता है की अपने आप को Discipline करना,
एक पत्थर जिसे तोड़ने के लिए बहुत मेहनत लगती है आप उसे आप अपने हिसाब से जोड़ लगा के भी नहीं तोड़ पातें है लेकिन अगर एक एक बूंद ही जगह पर बार बार गिर रही हो तो उस पत्थर में वहाँ सुराग हो सकती है, ये हैबिट जैसा ही है अगर आप Disciplined होते है अपने हैबिट को लेके तो आपको अपने Goal तक पहुचने से कोई नहीं रोक सकता,
Right Habits Bring Clear Focus
जब आप Habit के हिसाब से चलते है तो आपको इस आदत से बेहतर Focus मिलता है, क्योंकि दिमाग़ जो अपने आप में एक दुनिया है ये हमेशा ही किसी भी Action को सही और कई बार ग़लत और कई बार बिना मैयने बना देता है, लेकिन जब आप Action और habit में इसे करते है तो क्योंकि ये एक Discipline में होता है इसलिए आप बेहतर Focus कर पातें है किसी भी Goal के लिए,
सोचिए आप बिना किसी habit के किसी Goal तक जाना चाहते है तो बस आप उसके लिए Random Action लेंगे, इससे आप कहीं भी नहीं पहुँच पातें है, आप सही तरीके से Focus नहीं कर पातें है,
Small Habits Create Big Change
अगर आपको लगता है की किसी एक छोटे हैबिट से भला क्या हो जाएगा, तो जरा सोचिए आप अभी जहाँ भी है वहाँ तक कैसे पहुचे, अपने action से ही, आपके कई Classmate जो एक साथ पढ़ते थे, उनके से कई आपसे बहुत आगे निकल चुके है और कई आपसे बहुत पिछे है, ये सब कुछ habit से ही हुआ है,
एक Habit जो आपको Action लेने के लिए align करता है, अगर आपको अपने किसी Exam को Pass करना है तो उसे आप एक दिन में नहीं कर सकते है, आपको इसके लिए Practice करनी होगी, रोज़ाना कई घंटें देने होंगे तब जा पर आप अपने उस Goal को achieve कर सकते है, रोज़ एक घंटा Study आपको छोटा habit लग सकता है, लेकिन इसका Result आपको बड़ा मिलता है, क्योंकि ये Compound भी होता है,
| इसे भी पढ़े : Using Pen & Paper Leads to Success : बस 1% अपनाते है इस हैबिट को और हो बन जाते है Successful |
Conclusion : मेरी राय में
जब भी आप अपने किसी habit को चुनते है चाहे वो जाने में हो या अनजाने में हो आपको ये जरूर देखना चाहिए की इस Habit से आपके जीवन को क्या Shape मिलने वाली है, क्योंकि कई बार आप सब कुछ सही कर रहे होते है, लेकिन फिर भी आप Fail हो जातें है क्योंकि उसके करने का तरीका ग़लत होता है,
उम्मीद है अब आप habit को अच्छे से समझ चुकें होंगे और अब आप अपने हैबिट को ज़रूर देखेंगे और उसके साथ उसमे बदलाव भी करेंगे अगर जरूरत पड़ी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछिए, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









