Track Own Habits and Save Time : क्या आप जानते है एक Tech Report के अनुसार एक Average लगभग हर इंसान अपने Smartphone को कम से कम 24 घंटों में 80 से 100 बार Unlock करता है और जब वो ऐसा करता है तो वो हर बार अपने 1 Minute को Waste कर देता है बिना वजह Scrolling, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी,
यानी क़रीब 1 से 2 घंटे कम से कम समय आपका Smartphone आपके Notification की वजह से ले लेता है, जिसपे आप अगर ध्यान देते तो शायद आप अपने Goal की तरफ़ कुछ कदम आगे बढ़ चुके होते, इसी तरह से कई ऐसे छोटे छोटे habit है जो आपके समय को चुरा लेते है, जिसमे आप कुछ अच्छा अपने जीवन में कर चुके होते,
आइए देखते है की आपके habit को Track करना क्यों जरूरी है, ये कैसे आपको Successful होने से रोक सकती है –
Track Own Habits and Save Time
आज के समय में अगर आप अपने छोटे छोटे habit की तरफ़ ध्यान नहीं दे रहे है तो आप एक समय बाद बस जी रहे होंगे और आपके पास कई सारे Excuse होंगे कुछ भी ना करने के लिए, habits जिससे हमारे जीवन पर एक गहरा असर होता है, अगर आप रोज़ाना बस 30 मिनट में कुछ अच्छा पढ़ते है तो सोचिए आपने पूरे साल में 10950 घंटे पढ़े,
अब आप सोचिए की इस 10950 घंटों में आपने वो कई सारी अच्छीं चीज़ों के बारे में जाना जो आपके Goal की तरह आपको ले जाती है, सोचिए उस इंसान के बारे में जिसमे इन घंटों बस Smartphone में reel देखते हुए बिताई है, यानी इन घंटों में आप अपने किसी एक Skill को Master कर चुके होते, और वो एक Skill आपको आपके जीवन में कितना ले गया होता,
इसलिए बहुत जरूरी है की आप अपने हर छोटे छोटे Habit को Track करें और अगर आप कुछ ग़लत कर रहे है तो उसे ठीक करें अपने Goal के According, अगर आप पढ़ाई कर रहे है तो आप इन घंटों को अपने सही ढंग से पढ़ने के लिए इस्तेमाल कर सकते है,
Avoid information that is not necessary
आज हम AI के जमाने में है जहाँ कोई भी जानकारी बस One tap में आप पा सकते है, ऐसी स्थति में आपको बहुत सारी जानकारी अलग अलग तरह की लेने से जरूर बचना चाहिए, क्योंकि अगर आप चारों तरह से बस Content Consume कर रहे है तो एक समय के बाद आपके पास जानकारी तो बहुत सारी होंगी लेकिन आपके काम की एक भी नहीं होगी,
अब जरा सोचिए की आप एक Medical Field में जाना चाहते है, और आप पूरे दिन, Politics, Finance , Acting और इसी तरह से अलग अलग जानकारी Consume कर रहे है जो आपके Medical Field से है ही नहीं और ये आपके काम भी नहीं आने वाली है तो ऐसी जानकारी का क्या फ़ायदा, अगर आप वही Medical से Related ही पढ़ते तो हो सकता है कि आप इस Field में औरो से आगे होते,
आजकल तो Podcast 2 से 5 घंटों के बन रहे है जो अलग अलग topic पर है तो आपको क्या सभी को देखना चाहिए, नहीं, आपको जानकारी अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना चाहिए,
| इसे भी पढ़े : Improve Skills Through Feedback : इस एक Habit से आप आ जाते है 1% वाले Successful People की List में |
Smartphone Checking Every 10 Minutes
मैंने ज्यादातर लोगो को देखा है की वो अपने स्मार्टफोन को हर 10 मिनट में देखते है, इसका कोई कारण नहीं होता, अगर होता तो वो फोन Notification जरूर देता है, लेकिन बस ये एक habit है और इससे Distraction होता है, अगर आपकी आदत भी ऐसी है तो हो सकता है आप अपने किसी भी जरूरी काम को सही तरीके से पूरा नहीं कर सकते,
आज स्मार्टफोन 6 से 7 Figure वाले हो गए, अब सोचिए अगर कोई 1.5 लाख का Smartphone इस्तेमाल कर रहा है जो वो अपने 1 साल के income से भी कई बार नहीं ले सकता है तो वो उस Smartphone को कई बार देखेगा, ये तो बस एक कारण है, ये Habit की बात है, जो काम आप बार बार करते है चाहे किसी भी वजह से वो आपकी आदत बन जाती है,
ये मैंने 15 से 35 साल वालों में ज़्यादा देखा है, चाहे वजह जो भी रही होगी, Whatsapp हो Reel हो Internet Surfing हो या कोई भी कारण हो, इस habit से आपके कई घंटे बच सकते है, मैंने आपको शुरू में इसका उदाहरण दिया था, सोचिए 2 घंटे रोज़ तो 30 दिनों में 60 घंटे और इसी तरह से साल में कम से कम 800 के आसपास घंटे आप बस फ़ोन को हर 10 मिनट में Unlock करके waste कर देते है,
New Object Syndrome
आज हर कुछ मिनट में आपको कुछ नया देखने के लिए मिलता है, कुछ समय पहले तक खरीदारी के लिए हम Store पर जाते थे, ये अलग अलग स्टोर होता था अलग अलग ज़रूरत के लिए, लेकिन अब एक ही Shopping App में आपको सब कुछ मिलता है, चाहे वो Grocery हो, कपड़े हो या Medicine हो खाने के लिए कुछ चाहिए या फिर अगर आपको Bike भी लेनी है तो आप Shopping Website से आज ले सकते है,
अब सोचिए ये आपके Smartphone में मौजूद है, अगर आप daily 5 minute भी यहाँ दे रहे है तो मुझे उम्मीद है कि आप हर तीसरे दिन कुछ ना कुछ जरूर खरीद लेंगे, या अगर आप नहीं भी खरीद रहे है बस देख ही रहे है तो ये कम से कम डेली 5 मिनट भी है ये मैंने कम से कम बताया है तो महीने में आप 2 घंटे के आसपास दे रहे है,
इस तरह से आप 24 से 30 घंटे पूरे साल के बस देखने में बिताए है, आपको ये बस 24 घंटे लग रहा होगा, लेकिन जरा सोचिए आप एक दिन पूरा बस किसी शॉपिंग ऐप को देखने में लगा चुके है जिसकी जरूरत नहीं थी, आप बस नया क्या है देखने के चक्कर में ये समय बर्बाद किया है, कई लोग तो इसी तरह से 30 मिनट खर्च कर देते है तो सोचिए की ये नंबर क्या होगा, 30 दिनों में 9 घंटे, आप 100 से 120 घंटे साल के बर्बाद कर देंगे बस शॉपिंग ऐप को देखते हुए,
Conclusion : मेरी राय में
देखिए मैंने यहाँ बस 3 Habits के बारे में बताए है जिसे 99% Reader Relate करेंगे, ऐसी कई habit है जो रोज़ाना आपके कई घंटे बर्बाद कर रहे होंगे, इसलिए अपने छोटे से छोटे habit को देखिए और सोचिए की क्या इस habit से मुझे क्या मिल रहा है, अगर इससे करने से बस Dopamine Spike हो रहा है इससे कोई Productivity नहीं मिल रही है तो ऐसी Habit से आपको ज़रूर बचना चाहिए,
अगर आप भी किसी अपने ऐसी habit को को देख पा रहे है तो नीचे Comment में जरूर बताए, इससे हज़ारों लोगो को मदद मिल सकती है, कोई अतिरिक्त प्रश्न habit के बारे में हो तो जरूर comment में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद,
आप अपने छोटे छोटे habit को देखते हुए अपने जीवन को सही दिशा दे सकते है, अगर आप ऐसा करते है तो आप अभी से उस 1% Successful की list में आ जाएँगे जो अपने Goal की तरफ़ रोज़ाना बढ़ रहे है !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









