Link copy ho gaya

Stop Watching Success Start Acting On It : सफल लोग बोलने में नहीं करने में यकीन रखते है, 99% लोग नहीं जानते!

Published On: April 19, 2026
Follow Us
Stop Watching Success Start Acting On It

Stop Watching Success Start Acting On It : क्या आप भी सफल होने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियोज़ देखते हुए बहुत सारे Action ले रहे हैं? आपको लग रहा है कि कहीं कोई कमी न रह जाए, कहीं कुछ छूट न जाए, जिससे आप अपने Goal तक न पहुँच पाएँ। तो ज़रा रुकिए, और सोचिए कि क्या ऐसे आप सफल हो सकते हैं?

पिछली रात को आप देर से सोए क्योंकि आपको काम करते-करते देर हो गई, लेकिन Social Media आपको बता रहा है कि अगर सफलता चाहिए तो आपको रोज़ सुबह जल्दी उठना चाहिए। अब इस वजह से आप बस 4 से 5 घंटे ही सोए और आप उठ गए, जिसकी वजह से आपका आज का पूरा दिन ऐसे ही निकल गया, क्योंकि आपका Focus अपने action पर नहीं था।

ज़रा सोचिए कि क्या आपको अपनी सफलता के लिए सब कुछ Follow करने की ज़रूरत है? क्या आपको वाकई लगता है कि इस तरह से आप सफल हो जाएँगे? आपको अपनी Family और Friends के साथ बैठने में परेशानी होती है क्योंकि आपको लगता है कि आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

चूँकि चंद ज्ञानी लोगों ने Social Media पर यह बता दिया है कि समय बर्बाद मत करो, समय अपने Goal के लिए लगाओ। आपको 6 महीने से ज़्यादा हो चुके हैं अपने किसी करीबी के साथ बैठे हुए और आप बस बहुत सारी Advise फॉलो कर रहे हैं। आप हर Random Video में बताए हुए action को follow कर रहे हैं बिना यह समझे कि आपके लिए वाकई क्या काम करेगा। तो ज़रा रुकिए, आप अपनी Energy और Time दोनों बर्बाद कर रहे हैं; ऐसे आप वाकई कहीं नहीं पहुँचेंगे।

आपको बेशक लग सकता है कि आप बहुत ज़्यादा Productive हैं लेकिन सच्चाई कुछ और है। हाँ, समय बर्बाद करने से बचना बहुत ज़रूरी है, लेकिन Robotic जीवन से बचना भी बहुत ज़रूरी है।

सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि वाकई आपके लिए सफलता क्या है? आपने किसी की महंगी कार देखी और आपका Goal हो गया ‘महंगी कार’। अब आप कोई भी Random action को follow कर रहे हैं यह सोचकर कि एक दिन ऐसा आएगा कि आप यह महंगी कार लेंगे और सोशल मीडिया पर अपनी सफलता का बखान करेंगे—तो शायद आपको थोड़ा रुककर सोचने की ज़रूरत है।

आप अपने हिसाब से अपना कोई भी Goal Set कर सकते हैं, लेकिन पहले आपको यह देखना होगा कि इस Goal को मैं अपने लिए क्यों Set कर रहा हूँ? इसके लिए मुझे क्या Sacrifice करना होगा? इससे मेरे भविष्य पर क्या असर पड़ेगा? इन सभी बातों को देखते हुए आप अपने लिए एक Goal Set करेंगे।

अब आपको Random action लेने के बजाय यह देखना होगा कि आपको क्या छोड़ना है और आपको कहाँ action लेना है। आपका action आपके Goal के लिए Align होना चाहिए। जैसे एक Author जब अपनी कोई Book लिखता है, तो उसके लिए कोई Rule Book नहीं होती; वह बस अपने Thoughts और Real Facts को Align करते हुए action को समझता है और उसे अपने हिसाब से अपने Readers के लिए Optimize करता है ताकि वे उससे Relate कर सकें, और उसके बाद वह Book लिखता है।

सोचिए कि आप अपने 20’s में हैं और आपका Goal है Cricketer बनना। आप दिन के 6 घंटे Self-Help Books पढ़ने में निकाल देते हैं और अपने Goal के लिए बस कुछ मिनट देते हैं। यानी कि आप Cricket Practice बस कुछ मिनट ही कर पाते हैं, आप Exercise नहीं करते हैं और बस Videos के हिसाब से Random action लेते हैं।

बजाय इसके कि आप कुछ मिनट बुक पढ़ने में बिताएँ और ज़्यादा टाइम अपनी Practice और Exercise में लगाएँ—आप कभी भी अपने Goal में सफल नहीं हो पाएँगे। कुछ दिनों के बाद आपको यह साफ़ दिखाई देगा कि आप Fail हो रहे हैं।

मेरा मतलब बिल्कुल साफ़ है; आपको हर Advise पर action लेने की ज़रूरत नहीं है। आपको अपने Goal के लिए Action लेने की ज़रूरत है। जितना आप अपनी Skill को Improve करेंगे, उतनी ही ज़्यादा संभावना होगी कि आप सफल हो जाएँ। बस एक नियम: आपको बस यह ध्यान देना है कि आपके लिए कौन-सी Advice शोर (Noise) है और कौन-सी आपके Goal तक ले जाने के लिए सटीक है।

जितने भी सफल लोग हैं, वे बहुत कुछ नहीं करते हैं; वे बहुत कुछ छोड़कर बस कुछ सटीक action लेते हैं जिससे उनको सफलता आसानी से मिल जाती है। वे कम-से-कम Decision लेते हैं, अपनी Mental Energy को सही दिशा में खर्च करते हैं और सफल हो जाते हैं।

Conclusion : मेरी राय में

अगर आपको सफलता चाहिए, तो Success Stories को कम-से-कम Watch करिए। आपको सबसे पहले Motivation की नहीं, Discipline की ज़रूरत है; क्योंकि Motivation बस थोड़े टाइम के लिए साथ देता है जबकि नियम (Discipline) आपको अपने Goal तक जाने में हमेशा मदद करता है।

आपको बस यह ध्यान रखना है कि आपको क्या नहीं करना है, क्योंकि बाकी सब वह शोर है जो आपको आपके Goal तक जाने से रोकता है। उम्मीद है इससे आपको सही दिशा मिलेगी। कोई प्रश्न है तो अभी पूछिए कमेंट में। आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद। आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment