Don’t Doubt Your Own Process : क्या आप भी अपने Goal के लिए रोज़ action लेने के बाद भी हमेशा निराश हो जाते हैं? क्या आप यह सोचकर परेशान रहते हैं कि कहीं मैं Fail ना हो जाऊँ, क्योंकि आप अपनी ही Field के बहुत से सफल लोगों को Social Media पर सफल होते हुए देख रहे हैं? क्या आपको अपने Action पर Doubt है?
इस हालात से मैं भी कभी जूझ रहा था। जब आप कुछ करते हैं और आपको उसका Result आपके अनुसार नहीं मिलता, तो ऐसी स्थिति पैदा होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने Goal सेट करते ही अपने लिए एक Success Story बना ली, बिना यह Assume किए कि आपको इसके लिए आगे कितनी मेहनत करनी होगी।
गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि “कर्म कर फल की चिंता मत कर”, इसका मतलब भी यही है कि अगर आपको बस Outcome से प्यार है और आप Process को Enjoy नहीं कर रहे हैं, तो आपको उस काम के प्रति बोरियत होगी। जब आपको आपके मन के मुताबिक़ Result नहीं मिलेगा, तब आप यह सोचेंगे कि आपके action गलत हैं।
इस वजह से आप बार-बार अपना Action बदल लेंगे। आप किसी भी एक Action या Goal के पीछे नहीं भागेंगे, आपके action हर कुछ महीनों में बदलते जाएँगे। आप action तो बहुत सारे लेंगे, लेकिन genuinely कहीं पहुँचेंगे नहीं, क्योंकि आप अपने रास्ते को पूरा ही नहीं करेंगे।
| इसे भी पढ़े : Dreams are not a Goal : ये गलती करते है 99% लोग और होते है हमेशा Fail, बस 1% समझते है और होते है हमेशा सफल! |
एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए एक निश्चित दूरी होती है, जिसे पार करने के बाद ही मंजिल मिलती है। लेकिन क्योंकि आपको बस Success चाहिए, मेहनत नहीं, इसलिए आप हर action के बाद हार मान लेंगे। असल में आप अपने काम से भाग रहे हैं; आपको सब कुछ आसानी से चाहिए, वो भी जल्दी।
इसकी बस एक ही वजह है और वो है Socially Compare करना। मान लीजिए, आपने अभी किसी की नई कार देखी है, अब आपको अपने जीवन में कार चाहिए। उसके लिए आप उस Car owner के Work profile को copy करेंगे, क्योंकि आपको लगता है कि उस काम में ज़्यादा संभावना है।
आपको जो भी पाना है, जिसका भी Dream आपके मन में है, वो आपको तब मिलता है जब आप सफल हो जाते हैं, फिर चाहे वो कोई भी काम हो। आज आप जितने भी सफल इंसान देख रहे हैं, वे सभी एक ही Profession में नहीं हैं; सभी अपने-अपने Profession में सफल हैं। इसलिए आपको अपने Dreams को पूरा करने के लिए किसी की नकल करने की ज़रूरत नहीं है।
आपको बस वो Action लेने हैं जो आपको अच्छे से आते हैं।
कुछ दिन पहले जब मेरी भी कुछ ऐसी स्थिति थी, तो मैंने देखा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। मैं हर बार Demotivate क्यों हो जा रहा हूँ जबकि मैं action ले ही रहा हूँ। एक बार तो ऐसा हुआ कि मैंने अपनी एक Book लिखना शुरू ही किया था, करीब 20% ही Complete हुई थी कि मुझे यह लगने लगा कि यह Book Flop हो सकती है।
मुझे लगा कि मैं यह क्यों कर रहा हूँ? मुझे कुछ ऐसी Book लिखनी चाहिए थी जो आजकल लोग पढ़ना चाहते हैं, जैसे: “रातों-रात सफल होने के 5 अद्भुत तरीके” या “बस 5 मिनट में सफल होने की कुंजी”।
कुछ दिन तो मैं वाकई खुद को समझ नहीं पा रहा था कि कहीं मैं सच में अपना समय और energy waste तो नहीं कर रहा हूँ।
लेकिन फिर मैंने सबसे पहले जो भी दिमाग में चल रहा था उसे पेपर पर उतारा। फिर हर एक point पर गौर किया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। मैंने देखा कि यह बस एक Comparison है और कुछ नहीं। सफलता चाहिए तो एक Point से दूसरे Point तक जाना तो ज़रूरी ही है।
| इसे भी पढ़े : Understand What to work on where and when? : जो समझ गया वो हमेशा सफल होता है 99% लोग Ignore करते है! |
हाँ, यह सही है कि जल्दी सफलता चाहिए तो मुझे वो करना होगा जो अभी चल रहा है। लेकिन जो मैं नहीं हूँ, वैसा खुद को दिखाऊँ तो मुझे जीवन भर ऐसा ही करना होगा। यानी, अगर मुझे पता है कि सफलता मिलने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन मैं अपनी Book में बता दूँ कि बस कुछ दिनों में आप सफल हो सकते हैं, तो क्या यह ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें गुमराह कर रहा हूँ जो मुझ पर विश्वास करते हैं? तब मुझे बार-बार Plan बनाना होगा; यह एक खेल की तरह हो जाएगा और मुझे वो बहुत कुछ याद रखना होगा जो मैंने बोला है।
आपने कभी गौर किया होगा, जब आप किसी से झूठ बोलते हैं तो आपको अपने हर शब्द पर गौर करना होता है कि आपने किससे क्या बोला है। लेकिन वहीं अगर कोई झूठ नहीं बोल रहा, तो उसे कोई डर नहीं होता। वह बिना डरे कहीं भी बेझिझक कुछ भी बोल सकता है; हर बार उसे कहानी बनाने की ज़रूरत नहीं होती।
Conclusion: मेरी राय में
अगर आपको यह लगता है कि आप जो Action अभी ले रहे हैं वो गलत हैं, तो पहले तो आप यह देखिए कि कहीं आप बस सफलता तो नहीं चाहते हैं? क्योंकि जो भी सफल हुए हैं, उन्होंने बहुत कुछ Sacrifice किया है। उनका सोना, खाना और आराम—सब कुछ इस सफलता के पीछे कुर्बान हुआ है। यह ऐसे ही चलता है; सफलता में जितना समय लगना है, उतना लगेगा ही।
इसलिए बस अपने action पर ध्यान दीजिए। अगर कोई Goal बनाया है तो उस Time Stamp तक बस action लीजिए। कभी किसी की सफलता को judge मत करिए, आपको बस अपनी growth पर ध्यान देना है। ध्यान रखें, अगर आप खुद से ईमानदार हैं तभी आपकी सफलता आपके साथ लंबे समय तक रहेगी, वरना trick बस कुछ ही दिन काम आती है।
उम्मीद है कि इस लेख से आपको थोड़ी बहुत Clarity ज़रूर मिल जाएगी। कोई सवाल है तो अभी comment में पूछ लीजिए। आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद। आपका दिन हमेशा शुभ रहे !!
Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?
Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.









