Link copy ho gaya

Develop New habits Always : बस ये एक Skill अपना लो, हमेशा रहोगे हर जगह आगे, बस 1% लोग ही इसे कर पाते है

Published On: February 28, 2026
Follow Us
Develop New habits Always

Develop New habits Always : अगर आप हमेशा कुछ नया सीखते है तो उनके मुक़ाबले जो नया नहीं सीख रहे है आप हमेशा आगे रहते है, हमारे सभी Habit को ही मिलाकर हमारा भविष्य बनता है और उससे एक Successful जीवन, इसलिए आप चाहे किसी भी उम्र में हो हमेशा कुछ नया सीखते रहना ही बुद्धिमानी है,

आपको बस छोटी छोटी नई हैबिट्स को अपने जीवन के अनुसार सीखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि पानी का जमाव हमेशा सड़न देता है, तबकी वही पानी अगर पहता हुआ है तो वो साफ़ होता है, इसलिए अगर आप अपने 60s में है तभी भी सीखिए और अगर आप 20s में है भी आपको शुरू कर देना चाहिए कुछ नया सीखना,

नए Skill एक Tool की तरह होते है, जो जीवन के साथ अलग अलग जगह पर काम आते है, सोचिए अगर आपको 10 अलग अलग Language आती है तो आप क्या नहीं कर सकते है, इसमें समय और energy तो जाएगी लेकिन आपके जीवन में ताजगी भरती जाएगी,

Develop New habits Always

जब हम 20s में होते है हमें लगता है कि अभी हमारे पास बहुत समय है कुछ भी सीखने के लिए, वही अगर हम जब 60s में आते है तो हमें लगता है कि अब सिख के क्या होगा, तभकी जरा सोचिए 60s में है तो क्या हुआ, आप Internet के जमाने में है, आज आपको अगर कुछ करना है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, आपको बस Internet और नए Habit से सीखे हुए Skill की जरूरत है जिससे आप घर बैठे ही क्या कुछ नहीं कर सकते है,

अगर आप 60s में है तो अपने जीवन का अनुभव शेयर कर सकते है जिससे नए generation को कितना फायदा हो सकता है, अगर आप 20s में है सीखते हुए Internet पे आप अपनी Journey बता सकते है, जिससे जो सीखना शुरू कर रहे है उनको कितन फ़ायदा हो सकता है, ये सब करने के लिए आपको बस habbit Develop करना जरूरी है,

मुझे लगता है कि हम सभी को अपने अनुभव को जरूर साँझा करना चाहिए आज इस Internet के जमाने में, क्योंकि अनुभव ही सीखने का एक मात्र जरिया है, जिसे हमें नई दिशा मिलती है,

इसे भी पढ़े : Sharp your 20s its Perfect Time : अभी शुरू कर दो, Time और Energy दोनों है अभी, बस 1% में आने का सही तरीका

New Habits Give Your New Direction

जब आप नया सीखते है नए Habit को Develop करते है तो आपको एक नई दिशा मिलती है, आपके पास अलग अलग multiple option होते है, आके Fail होने की संभावना कम से कम हो जाती है, क्योंकि आपके पास चुनने का मौक़ा होता है, आप जीवन में एक जगह पर stick नहीं होते, आप हमेशा Grow करते है बस नए सीखने की habits से,

मैंने अपने 20s में पहली Job, Stock और Account Manage करने से शुरू की थी, यानी एक छोटा सा Firm जहाँ मैं Smartphone के Stock को Daily Maintain करता था Offline, साथ में daily के Sale, Income, Expense को manage करता था, सरल भाषा में कहे तो हिसाब – किताब, लेकिन ये Job मैंने 3 महीने में छोड़ दी,

मैंने एक नया Habit Development किया, मैंने अगली जॉब Counter Selling जहाँ स्मार्टफोन सेल किए जाते थे Shop पे, यानी Customer Dealing , और अब आप मुझे पढ़ रहे है, सोचिए अगर मैं एक ही Habit मार stick रहता तो आज वही रहता, इसलिए सभी को हमेशा नए Habit बनाना चाहिए जिससे नए Skill Develop होते है,

New Habits Give you Freedom

जब आप नया Habit अपनाते है तो उससे आप नया skill सीखते है, और जब आपके पास नया Skill होता है आपके पास आज़ादी होती है, आप चाहे तो एक profession से दूसरे Profession में Switch कर सकते है, अगर आपका एक काम नहीं चल रहा है तो आप नया सिख कर नए habit से कुछ नया कर सकते है, नए Habit से आपको हर शेत्र में Freedom पाते है,

आज चाहे आप किसी भी age में हो चाहे आप किसी भी profession में हो, हमेशा वहाँ कुछ नया आ जाता है कुछ सालों के बाद, वो चाहे आपके जीवन जीने का तरीका ही क्यों ना हो, तो अगर आप नए habit को हमेशा अपनाते तो आप आगे बढ़ते है, आप रुकते नहीं है, बस वहाँ से आपके लिए एक नया Chapter शुरू हो जाता है,

मैंने 2016 में Internet पर Content Creation शुरू किया था, तब मैं Videos बनाता था youtube के ऊपर, niche था Finance, Micro लोन, वो मैं कुछ साल पहले तक करता था, लेकिन मुझे वहाँ Satisfaction कम मिलता था काम करके, फिर मैं उसके बाद अपने Blog पर active हो गया तब भी Niche था Finance, लेकिन फिर कुछ सालों बाद मैंने अपना Niche बदल दिया, मुझे Self Help और habbit के बारे में बात करना शुरू से ही पसंद था,

अगर आप अपने छोटे छोटे हैबिट पर गौर करना सिख जाते है तो आप अपने जीवन में नई दिशा पाते है,

इसे भी पढ़े : Sharp your 20s its Perfect Time : अभी शुरू कर दो, Time और Energy दोनों है अभी, बस 1% में आने का सही तरीका

New Habits Give You Strength & Willpower

जब आप हमेशा नए Habit को अपने अंदर Develop कर लेते है, अपने जीवन को तत्काल जीवन के आधार पर बदल लेते है तो आपका Strength और Willpower हमारे बढ़ता है, आपके अंदर का डर कम हो जाता है, आप हमेशा अपने अंदर नए habits को लाने के लिए हमेशा तयार रहते है, आपने अंदर संभावनाये हमेशा बढ़ती रहती है,

अब अगर कुछ बदलता भी है जैसे की आपका Profession तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होती, आप नए habit को बनाने में पहले से माहिर होते है, आपको औरों के मुक़ाबले कम समय लगता है नए habit को अपनाने में, बस एक आदत और आप हमेशा नया सीखते है,

New Habits Give You Physical Well being

आप अगर नए Habit को अपनाते है समय के साथ तो आपका Physical Strength भी बढ़ता है, आपका Core जिसे आप आपका शरीर कहते है वो वो भी मजबूती से उसे अपनाता है, क्योंकि आप अंदर से strong होते है, अगर कोई इंसान जो नई चीज़ों को नहीं अपनाता, उसमे सबसे बड़ा sole आपके शरीर का भी होता है, क्योंकि वो जल्दी से उसे Adopt नहीं करता है,

अगर आपको इसकी आदत होती है तो जो भी पुराना habit होता उससे लगाव भी कम रहता है, आप नए habit को हमेशा strength से सीखते रहते है, 99% लोगो का शरीर ही उनका साथ नहीं देता जब भी वो नया कुछ सीखते है या नए habit को develop करते है,

इसे भी पढ़े : Align Your Daily Task : बस 1% Successful जानते है की कौन सा काम कब करना है, चुनते है सही काम को

New Habits Give You Discipline

जब भी आप नए Habit को अपने अंदर बार बार लाते है तो आप Discipline में भी आ जाते है, आपके ander अनजाने में एक नया habit develop हो जाता है वो है Discipline और ये habit एक Core Strength जीवन का, अगर आप किसी भी काम में Discipline को लाते है तो आपका वो काम पूरा होना की संभावना बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है,

क्योंकि Discipline के बिना आप कभी भी नए habit या Skill को Master कर ही नए पाएंगे, और जब ये आपके पास होती है आपको कोई भी Success होने से नहीं रोक पाता, आप जिसे भी जानते है जो आपके नजर में Successful है उसे गौर से देखेंगे तो उनके जीवन में बस एक ही habit दिखाई देगा वो है Discipline का होना, जो उन्हें सफलता दिलाती है,

New Habits Give You Success

अगर आपके अंदर हमेशा नए Habit को लाने की आदत है तो आपके Successful होने की संभावना ज़्यादा है, क्योंकि हो सकता है कि आपका एक habit से सीखा गया skill fail हो जाये तो आप नए habit को develop कर लेंगे एक नए skill को सीखने के लिए, मैं उन लोगो को जानता हूँ जिन्होंने अपना जीवन बस एक ही Job को करते हुए निकाल दिया,

ये सही भी है इसमें कोई बुराई नहीं है की आप एक ही Job में 60s में आ गए, लेकिन ये भी सबके लिए नहीं होता, मैं बात उन लोगो की कर रहा हूँ जिनके पास बस एक ही habit थी और fail हो गए बस इस वजह से की उन्होंने नए habit को नहीं बनाया, जिससे उन्हें नए skill को नहीं सीखा, तो अगर आप हमेशा नए habit को ला रहे है जो नया Skill आपको देती है तो आपके सफलता पाने की उम्मीद बढ़ जाएगी,

इसे भी पढ़े : Quick Start in Only 60 Second : बस इस एक Habit की वजह से Successful इंसान होता है हमेशा आगे

New Habits give you Social Connection

जब भी आप कोई नया Habit अपनाते है जिससे आप नया skill सीखते है और उसी से आपके नए Connection भी बनते है, Connection यानी जान पहचान, नया Circle देता है, अगर आप नया Connection बनाते है तो आपके लिए जीवन और आसान हो जाता है, आजकल तो नए Connection से लोग अपना profession तक बना लेते है,

ये सब तब होता है जब आप नए habit को develop करते है, Habit बहुत छोटी छोटी आदतें होती है, इसे ऐसे समझिए आप हर बार एक नया कदम बढ़ाते है अपने सफलता की तरह एक नए habit की वजह से, मैं आपको बार बार profession बदलने के लिए नहीं कह रहा हूँ, मैं आपको अपने उसी Profession में और आगे बढ़ने की बात कर रहा हूँ, Social Connection आपको नया Strength भी देता है, आपके जीवन में नए लोग होते है जिससे नई संभावना आपको मिलती है,

New Habits Give you Mental Peace

अगर आप नए habit को अपनाना जानते है तो आपको डर बहुत कम लगता है, मैंने ऐसे कई लोगो को देखा जिनकी नींद बस इसलिए भी खराब हो जाती है अगर उनका Pillow बदल जाता है, ये तो छोड़िए अगर उनके घर के पर्दे के color में भी बदल आ जाता है तो उनकी नींद में खलल आ जाती है, लेकिन अगर आपने अंदर ये Skill है कि आप नए habit को अपना सकते है,

इससे भी आपको छोटी छोटी बातों से कोई असर नहीं पड़ेगा, आप अपने mental peace वाले zone में ही हमेशा रहते है, इसलिए नए habit को हमेशा अपनाते रहना ही सही जीवन की पहचान है,

इसे भी पढ़े : Daily 3 Small Goal Formula for Sharp Mind : हर काम होगा जल्दी इस Technique को अपनाता है हर Successful इंसान

Conclusion : मेरी राय में

आप किसी भी मुकाम को पा सकते है अगर आपके अंदर नए habit को अपनाने की हैबिट है, आपको कोई हरा नहीं पाता है, जब आपके अंदर नए habit को सीखने की habit होती है, आप अपने ग़लत habit को तुरंत बदल लेते है, सही हैबिट को तुरंत अपना लेते है, आप अपने जीवन के हिसाब से तुरंत ढाल जाते है अगर आप नए habit को सीखते है हमेशा,

मेरे हिसाब से Habit पर अपने अगर ध्यान दिया तो ये आपको कहाँ से कहाँ ले जा सकती है, बस इसे आपको देखने आना चाहिए, उम्मीद है अभी तक आपने नए habit के बारे में planning कर ली होगी, कोई प्रश्न है तो अभी comment में पूछ लें, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद !!

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment