Link copy ho gaya

Quick Start in Only 60 Second : बस इस एक Habit की वजह से Successful इंसान होता है हमेशा आगे

Published On: February 26, 2026
Follow Us
Quick Start in Only 60 Second

Quick Start in Only 60 Second : आपका हर वो काम जिसे आप पूरा नहीं कर पाते है, अगर आप ध्यान से देखेंगे तो उसे शुरू करने में हुई देरी की वजह से आपका वो काम कभी पूरा नहीं हो पाता है, अगर आप अपने उस काम को करने में थोड़ा भी समय लेते है तो इसकी ज़्यादा संभावना है कि वो काम अब नहीं होगा,

वही जिस काम को करने में आप देर नहीं करते है आपका वो काम जल्दी पूरा हो जाता है, Successful इंसान के Life में ये एक habit सबसे अलग होती है, वो इंसान किसी भी काम को अगर वो Planed है तो उसे वो Quick Start करते है, जिससे वो काम जो वो कर रहे है उसे पूरा करके ही छोड़ते है, आइए इस habit को समझते है जो आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है,

Quick Start in Only 60 Second

अगर आप अपना काम जिसे करने के बारे में सोच रहे है उसे अगर 60 Second में शुरू नहीं कर रहे है तो इसकी संभावना ज़्यादा है कि आपका दिमाग़ उस काम को कम जरूरी बता देगा और आप कई बार उस काम को छोड़ भी देंगे, जैसे आपने पिछली रात को अगर कुछ Plan किया आज करने के लिए, और उस काम को आपने करने से पहले ज़्यादा सोचने में समय लगा दिया, तो वो काम पूरा नहीं होगा,

किसी भी काम के बारे में सोचने के समय अलग होता है जिसे हम Planning कहते है, जब हम काम को करते समय उसके बारे में सोच रहे है की उसे करना है या नहीं, तो वो काम कभी पूरा नहीं होगा और ऐसे करके आप अपना Daily Routine भी बर्बाद करेंगे, एक Habit आप Develop कर लेनेगे अनजाने में जो सभी काम को टालने वाला होगा,

आप अगर बारीकी से देखेंगे तो आप पाएंगे जो काम आपको आज Important नहीं लग रहा है उसी काम से आपका भविष्य जुड़ा होता होता है, इसलिए कुछ भी करने के लिए आपको 60 Second से ज़्यादा का समय नहीं लेना चाहिए मेरी हिसाब से,

इसे भी पढ़े : Daily 3 Small Goal Formula for Sharp Mind : हर काम होगा जल्दी इस Technique को अपनाता है हर Successful इंसान

Quick Start Give you Clarity

अगर आप अपना कोई काम शुरू करना चाहते है चाहे वो किसी भी तरह का जरूरी काम हो उसे 60 Second के अंदर में शुरू कर दीजिए, अगर आप इस habit से किसी काम को करते है तो आपको Clarity मिलती है, आपके Mind में कोई Conflict नहीं होता है, सही तरीका यही है की किसी भी काम को करने के लिए पहले Planning की जाये,

Planning हमेशा सूझ – बुझ से होनी चाहिए, उसमे थोड़ा समय आपको जरूर लेना चाहिए, इससे आप सही निर्णय लेते है, और जब आपने निर्णय ले लिया है तो आपको उसे बस शुरू कर देना चाहिए, अगर आप 60 Second में वो काम शुरू नहीं करते है तो अगले हर Second में वो काम आपके लिए कम Important होता जाएगा, एक समय के बाद आप उस काम को छोड़ते जाएँगे,

Quick Start Remove Procrastination

मैंने अक्सर कई लोगों को काम को टालते देखा है इससे धीरे धीरे आपकी ये Habit Strong होती जाती है, आप हर जरूरी काम को पहले टालते है फिर बहुत समय लगता है आपको ये निर्णय लेने में की आपके लिए ये काम जरूरी भी है और आपको इसे पूरा करना चाहिए,

वही अगर आप अगले 60 second में अपने काम को पूरा करने की Habit बना लेते है तो आप देखेंगे की अगली बार से आप कम से कम किसी भी काम को टालेंगे, 60 सेकंड में आपका दिमाग़ उस काम को फिर से टालने के लिए तैयार हो जाता है, इसलिए आप जितना कम से कम समय देंगे अपने mind को और अपने काम को जल्दी शुरू करने लगेंगे तो ये धीरे धीरे आदत बन जाएगी,

Quick Start Remove Hesitation

हम में से ज्यादातर लोग किसी भी काम को करने से पहले बहुत ज़्यादा Hesitate होते है, उन्हें लगता है कि कहीं वो काम ख़राब ना हो जाये या कई बार इसकी छोटी छोटी कई और वजह होती है, लेकिन ये एक आदत है, अगर आप इस आदत पर ध्यान नहीं देते है तो ये आदत धीरे धीरे बड़ी हो जाती है,

फिर किसी भी काम को करने से पहले आपको पहले Hesitation होता है, आपका वो काम जो आप करने वाले है कई बार नहीं भी हो पाता है, और आपको लगता है की बाद में काश उसे मैंने किया होता, इसलिए जो काम आपको करना है उस करके देखिए, ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा वो खराब होगा, लेकिन ये भी आपको अनुभव दे जाएगा, जिससे आपको अगली बार मदद मिलेगी,

इसे भी पढ़े : Track Own Habits and Save Time : इस एक Habit को अपना कर आप भी आ सकते है 1% वाले Successful की List में

Quick Start Give You Next Move

देखिए अगर आप अपने काम को Quick Start दे रहे है तो आपको अगले Move के बारे में पता चलेगा, यानी की कोई भी रास्ता सीधा नहीं चलता उसमे Curve जरूर होता है, तो आगे का रास्ता आपको तभी पता चलेगा जब आप उस रास्ते पर आगे चलते है, कई बार मंजिल अगले कदम पर होती है लेकिन हम मेहनत नहीं करते है,

इसलिए कोई भी काम आपको टालना नहीं चाहते, आपको उसे पूरा करना चाहिए, अगर आप उसे करना शुरू ही नहीं करेंगे तो आपको अगला रास्ता कैसे मिलेगा, अगर आप Quick Start यानी आप अगले 60 Second के अंदर अपना काम शुरू कर देते है तो आपको इससे बहुत मदद मिल सकती है

Conclusion : मेरी राय में

अगर आप कुछ Achieve करना चाहते है तो सबसे जरूरी बात है की आपको अपने काम को टालना नहीं चाहिए, अपने सभी काम को जो आपने करने के लिए Plan कर लिए है तो आपको उसे जरूरी शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि Success का ताला कौन से चाबी से खुलेगी आपको कैसे पता चलेगा जब तक आप उस चाबी को ढूँढेंगे ही नहीं, इसलिए 60 second rule को ज़रूर अपनाये,

उम्मीद है इस Habit से आपको अपने Goal को पाने में मदद मिलेगी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे।

Ye post kaam ka laga? Inme se aapki problem kaunsi hai?

Har ebook ek problem ka seedha hal hai. Jo baat aap par fit baithe, use kholiye.

Naveen Pandey

लेखक परिचय: नवीन पांडे 18 वर्षों के लेखन अनुभव और 5000 से अधिक लेखों के साथ, नवीन पांडे एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और 'माइंड दर्पण' के संस्थापक हैं। संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर में उन्होंने डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी चुनौतियों को करीब से महसूस किया है। आज वे अपनी आगामी ई-बुक "Sharp Mind" और ब्लॉग के माध्यम से लोगों को सूक्ष्म आदतों (Micro-Habits) की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। उनका मिशन मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सफलता का एक सरल, व्यावहारिक रोडमैप प्रदान करना है। नवीन का मानना है कि छोटी-छोटी आदतें ही जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment